2025 में होने वाली चैत्र अमावस्या की तिथि, पूजा विधि और पितृ तर्पण के महत्व की जानकारी यहां पढ़ें।
चैत्र अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है। इसे धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पितरों के तर्पण, दान-पुण्य और स्नान का विशेष महत्व है।
सनातन धर्म में हर तिथि का अलग-अलग महत्व होता है। इसी प्रकार चैत्र अमावस्या भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन व्रत, स्नान व दान करना विशेष फलदाई माना जाता है।
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, चैत्र अमावस्या प्रत्येक वर्ष मार्च या अप्रैल के महीने में पड़ती है। वर्ष 2025 में ये पर्व 29 मार्च 2025, शनिवार को मनाया जायेगा।
चैत्र अमावस्या हिंदू वर्ष के प्रथम माह में पड़ने के कारण धार्मिक व आध्यांत्मिक गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस तिथि पर जातक भगवान विष्णु की उपासना व स्नान-दान करते हैं।
इस दिन किसी नए कार्य का शुभारंभ या कोई आयोजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस तिथि पर भूत-प्रेत आदि बुरी आत्माओं का प्रभाव अत्यंत उग्र हो जाता है, इस कारण इसे भूतड़ी अमावस्या भी कहा जाता है। इस बार ये अमावस्या मंगलवार के दिन पड़ने के कारण भौमवती अमावस्या कही जायेगी। भौमवती अमावस्या मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
तो दोस्तों, ये थी चैत्र अमावस्या की संपूर्ण जानकारी। हमारी कामना है कि आपका ये व्रत सफल हो एवं भगवान विष्णु की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे। ऐसी ही धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए श्री मंदिर पर।
Did you like this article?
महाराणा प्रताप जयंती 2025 कब है? जानें इस महान योद्धा के जीवन का इतिहास, उनकी जयंती की तिथि, और उनका योगदान भारतीय इतिहास में।
वट सावित्री व्रत 2025 कब है? जानें इस व्रत की तिथि, व्रत रखने की विधि, सावित्री-सत्यवान की कथा और वट वृक्ष पूजन का महत्व।
अपरा एकादशी 2025 कब है? जानें अपरा एकादशी व्रत की तिथि, पारंपरिक व्रत कथा, इस दिन का धार्मिक महत्व और व्रत के नियम।