शनि त्रयोदशी की सम्पूर्ण जानकारी
शनि त्रयोदशी की सम्पूर्ण जानकारी

शनि त्रयोदशी की सम्पूर्ण जानकारी

शनि त्रयोदशी 2023 - पूजा विधि, व्रत कथा और महत्व


शनि त्रयोदशी व्रत 2023

जब प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ता है, तो इसे शनि त्रयोदशी या शनि प्रदोष के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं, तो वह समय 'शिव पूजा' के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है। शनि त्रयोदशी का ये पावन संयोग 1 वर्ष में कुल तीन या चार बार आता है। जिनमें से एक इस वर्ष शनि त्रयोदशी व्रत 2023 जुलाई की 1 तारीख को आ रहा है।

शनि त्रयोदशी का शुभ मुहूर्त

शनि त्रयोदशी 2023 - 01 जुलाई, शनिवार (आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी) त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ: 01 जुलाई, शनिवार को 01:16 AM पर त्रयोदशी तिथि समापन: 01 जुलाई, शनिवार को 11:07 PM पर शनि प्रदोष पूजा का समय- 06:53 PM से 08:56 PM तक

शनि त्रयोदशी से जुड़े अन्य शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 03:49 AM से 04:30 AM तक प्रातः सन्ध्या- 04:09 AM से 05:11 AM तक अभिजित मुहूर्त- 11:34 AM से 12:29 PM तक विजय मुहूर्त- 02:19 PM से 03:13 PM तक गोधूलि मुहूर्त- 06:51 PM से 07:12 PM तक सायाह्न सन्ध्या- 06:53 PM से 07:54 PM तक

शनि त्रयोदशी का महत्व

  • शनि त्रयोदशी के दिन 'शिव पूजा' शाम के समय प्रदोष काल में करने का विधान है।
  • मान्यता के अनुसार शनि प्रदोष के दिन शंकर भगवान की विधि-विधान से पूजा करने से हर पाप से मुक्ति मिलती है और मरणोपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • जो लोग संतानहीन हैं, उनको विशेष रूप से शनि प्रदोष व्रत करना चाहिए। भगवान शिव की कृपा से जातक को उत्तम संतान प्राप्त होती है।
  • ये भी माना जाता है कि इस दिन शनि के प्रकोप से बचने के लिए यदि उनकी आराधना की जाए तो समस्त प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है, और शनिदेव की विशेष कृपा होती है।
  • जो जातक जीवन में चल रहे शनि ग्रह के दुष्परिणामों से मुक्ति पाना चाहते हैं, उन्हें इस दिन विशेष रूप से पूजा- अर्चना कर शनिदेव को प्रसन्न करना चाहिए।

तो यह थी शनि त्रयोदशी या शनि प्रदोष से जुड़ी जानकारी, हम आशा करते हैं कि आपका व्रत सफल हो। व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए श्री मंदिर पर।

त्रयोदशी के दिन करना चाहिए?

प्रदोष काल में उपवास के दौरान केवल हरे मूंग का सेवन कर सकते हैं क्योंकि हरा मूंग पृथ्‍वी तत्व है और मंदाग्नि को शांत रखता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदोष व्रत में चावल, अन्न, लाल मिर्च और सादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। परंतु आप पूर्ण उपवास या फलाहार भी कर सकते हैं।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
दूसरा मंगला गौरी व्रत 2025
दूसरा मंगला गौरी व्रत 2025: सुहागन स्त्रियों के लिए विशेष व्रत, जानें पूजन विधि, कथा और व्रत का महत्व।
thumbnail
कामिका एकादशी 2025
कामिका एकादशी 2025: क्या आप तैयार हैं विष्णु जी का आशीर्वाद पाने? जानें शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पूजा विधि
thumbnail
जया पार्वती व्रत 2025
क्या आप भी अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं? जानिए जया पार्वती व्रत 2025 की तिथि, पूजा विधि और वह रहस्य जिससे माता पार्वती ने पाया शिव जैसा वर
thumbnail
वासुदेव द्वादशी 2025
वासुदेव द्वादशी 2025 में श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने का पावन अवसर है! जानिए कब है ये शुभ तिथि, कैसे करें पूजा और कौन-सा है सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त—एक आस्था से भरी शुरुआत के लिए पढ़ें पूरी जानकारी।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook