होली से जुड़ी पौराणिक कथा
होली से जुड़ी पौराणिक कथा

होली से जुड़ी पौराणिक कथा

यहां पढ़ें होली की कहानी


होली की पौराणिक कथा (Holika Dahan Ki Kahani)

यूँ तो होली पर सबसे पहले भक्त प्रह्लाद और भगवान नरसिंह की कथा याद आती है। लेकिन इसके साथ ही कुछ अन्य पौराणिक कथाएं भी कही-सुनी जाती रही हैं, जिनका जिक्र हमारे ग्रंथों में भी मिलता है। आज हम आपको ऐसी ही चार कथाएं इस लेख में लेकर आएं हैं।

पहली कथा- राधा - कृष्ण की कथा हजारों वर्षों से मनाया जाने वाला होली का पर्व राधा और कृष्ण के पावन प्रेम से भी जुड़ा हुआ है। आज भी मथुरा-वृन्दावन की होली रंगों से कहीं अधिक राधा और कृष्ण के प्रेम के रंग में रंगी हुई प्रतीत होती है। कहते हैं कि श्रीकृष्ण के श्याम रंग के कारण राधा उन्हें चिढ़ाया करती थी। चिढ़ कर जब श्रीकृष्ण माँ यशोदा से पूछतें हैं कि मैया “राधा गोरी क्यों है? और मेरा रंग काला क्यों हैं”। तब माँ यशोदा ने कृष्ण जी से कहा कि “राधा के मुख पर अपने पसंद का कोई भी रंग तुम लगा सकते हो“। यह सुन कर श्री कृष्ण अत्यंत प्रसन्न हो गए और उन्होंने राधा के साथ ही अन्य गोपियों को भी रंग दिया। ऐसा माना जाता है कि वो दिन फागुन के महीने का ही दिन था। इसी मान्यता के साथ होली मनाने की परम्परा शुरू हुई।

दूसरी कथा- शिव पार्वती एवं कामदेव की कथा शिव और पार्वती से संबंधित एक कथा के अनुसार हिमालय पुत्री पार्वती भगवान शिव से विवाह करना चाहती थी किन्तु शिव जी अपनी तपस्या में लीन थे। तब कामदेव जी ने पार्वती की सहायता करने के लिए एक पुष्प बाण चलाया, जिससे शिव जी की तपस्या भंग हो गयी। तब शिवजी ने क्रोधित होकर कामदेव को भस्म कर दिया। कामदेव के भस्म हो जाने पर उनकी पत्नी रति अत्यंत विलाप करने लगी और उन्होंनें शिव जी से कामदेव को जीवित करने की प्रार्थना की। तब शिव जी ने कामदेव को पुनः जीवित कर दिया। माना जाता है कि यह दिन होली का ही दिन था।

तीसरी कथा- कृष्ण एवं पूतना की कथा जब अत्याचारी राजा कंस नन्हें कृष्ण की हत्या के लिए पूतना नामक राक्षसी को भेजता है तो वह सुंदर रूप धारण कर बालक कृष्ण को स्तनपान की ओट में विषपान कराने का प्रयास करती है। जिसमें बालक कृष्ण अपनी अद्भुत लीला द्वारा पूतना का वध कर देते हैं। मान्यता है कि यह भी फाल्गुन पूर्णिमा का ही दिन था।

चौथी कथा- राक्षसी ढूंढी की कथा राजा पृथु के राज्य काल में ढूंढी नामक एक कुटिल राक्षसी थी। घोर तप द्वारा उसने शिव जी से वरदान प्राप्त कर लिया था कि कठोर सर्दी, गर्मी एवं वर्षा, किसी भी मौसम में कोई भी देवता, मनुष्य, अस्त्र या शस्त्र उसे नहीं मार सकता। लेकिन शिव जी ने ढूंढी को वरदान देते समय इस वरदान का समाधान भी दिया था कि जहां बच्चों का समूह हुड़दंग और हल्ला करेगा वहां ढूंढी की शक्तियां निष्फल हो जाएँगी।

जब राजा पृथु ने ढूंढी के अत्याचारों से मुक्ति हेतु राजपुरोहित से उपाय पूछा। तब पुरोहित जी ने कहा कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर, जब न अधिक सर्दी होगी और न गर्मी, न ही वर्षा, तब कई सारे बच्चें एक-एक लकड़ी लेकर अपने घर से निकलें। और उन्हें एक जगह पर रखकर, घास-फूस के साथ जला दें। ऐसा करते हुए वे सभी ऊँचे स्वर में तालियाँ बजाते हुए मंत्र पढ़ें और अग्नि की प्रदक्षिणा करें और तेज आवाज़ में हँस-बोल कर शोर करें तो राक्षसी ढूंढी की मृत्यु निश्चित है। इस प्रकार पुरोहित की सलाह का पालन किया गया और और राक्षसी ढूंढी मृत्यु को प्राप्त हुई। कहते हैं कि इसी परंपरा का पालन करते हुए आज भी होली पर बच्चें शोरगुल एवं नाच-गाना करते हैं।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
गायत्री जयन्ती 2025
गायत्री जयन्ती 2025 पर मां गायत्री की आराधना करें। जानें पूजा विधि, व्रत नियम, शुभ मुहूर्त और इस दिन के धार्मिक महत्व की संपूर्ण जानकारी।
thumbnail
कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी 2025
कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी 2025 पर करें श्री गणेश व्रत और पूजन। जानें पूजा विधि, चंद्रोदय का समय और इस दिन के धार्मिक लाभों की संपूर्ण जानकारी।
thumbnail
वैकासी विसाकम् 2025
वैकासी विसाकम् 2025 के अवसर पर भगवान मुरुगन की पूजा विधि, व्रत नियम और शुभ मुहूर्त जानें। यह दिन दिव्य ऊर्जा और भक्तिमय साधना के लिए अत्यंत पावन है।
thumbnail
ज्येष्ठ पूर्णिमा उपवास 2025
ज्येष्ठ पूर्णिमा उपवास 2025 पर करें पवित्र स्नान, व्रत और दान। जानें इस दिन का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त आध्यात्मिक लाभ के लिए जरूर पढ़ें।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:
Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102
Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.