Temple Image 1
Temple Image 2
Temple Image 3
Temple Image 4
Temple Image 5

चौंसठ योगिनी मंदिर

यहां माताजी पिंड रूप में 64 देवियों के रूप में विराजमान हैं

उज्जैन, मध्य प्रदेश, भारत

चौसठ योगिनी मंदिर भारत के मध्य प्रदेश के ग्वालियर से 40 किलोमीटर में मुरैना जिले के मितावली गांव में है। यहां माताजी पिंड रूप में 64 देवियों के रूप में विराजमान हैं, जिनके अलग-अलग नाम भी है। चौसठ योगिनी मन्दिर एक प्रसिद्ध प्राचीन तांत्रिक मंदिर भी है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसे तंत्र साधना और पूजा के लिए भी प्रमुख स्थान माना जाता है। एक जमाने में इस मंदिर को तांत्रिक विश्वविद्यालय कहा जाता था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने चौसठ योगिनी मन्दिर को एक प्राचीन और ऐतिहासिक स्मारक घोषित किया है।

मंदिर का इतिहास

चौसठ योगिनी मंदिर का निर्माण सन् 1000 के आसपास कलीचुरी वंश ने करवाया था। चौसठ योगिनी मंदिर लगभग सौ फीट ऊँची एक अलग पहाड़ी के ऊपर खड़ा है। मंदिर वृत्ताकार यानी गोल आकार का है और बीच में एक अद्भुत नक्काशीदार मंदिर, जिसका रहस्य दिलचस्प है। कई जिज्ञासु आगंतुकों ने इस मंदिर की तुलना भारतीय संसद भवन से की है क्योंकि दोनों ही शैली में गोलाकार हैं। कई लोगों ने निष्कर्ष निकाला है कि यह मंदिर संसद भवन के पीछे का प्रेरणा स्त्रोत था।

मंदिर का महत्व

- यहां आज भी रात में रुकने की इजाजत नहीं है, ना तो इंसानों को और ना ही पशु-पंक्षी को। - ऐसा कहा जाता है कि भारत का संसद भवन इसी योगिनी मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित है।

मंदिर की वास्तुकला

चौसठ योगिनी मंदिर बाहरी रूप से 170 फीट की त्रिज्या के साथ आकार में गोलाकार है और इसके आंतरिक भाग के भीतर 64 छोटे कक्ष हैं। मुख्य केंद्रीय मंदिर में स्लैब के आवरण हैं जो एक बड़े भूमिगत भंडारण के लिए वर्षा जल को संचित करने के लिए उनमें छिद्र हैं। करीब 200 सीढ़ियां चढ़ने के बाद चौसठ योगिनी मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। चौसठ योगिनी मन्दिर 101 खंभों पर टिका हुआ है। मंदिर की संरचना इस प्रकार है कि ये कई भूकम्प के झटके झेलने के बाद भी सुरक्षित है।

मंदिर का समय

timings Avatar

04:00 AM - 06:00 PM

मंदिर का प्रसाद

चौसठ योगिनी मन्दिर तंत्र साधन के लिए जाना जाता है, यहां भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार शिव जी और देवी को प्रसाद चढ़ाते हैं और अपनी इच्छा की पूर्ति के लिए वरदान मांगते हैं।

यात्रा विवरण

मंदिर के लिए यात्रा विवरण नीचे दिया गया है

Loading...

सामाजिक मीडिया

मंदिर से जुड़ा सोशल मीडिया

youtube iconinstagram iconfacebook icon
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook