लक्ष्मी पंचमी 2025 का शुभ दिन कब है? जानें पूजा विधि, तिथि और महत्व, जिससे मिले मां लक्ष्मी की कृपा और अपार धन-समृद्धि
लक्ष्मी पंचमी देवी लक्ष्मी को समर्पित पर्व है, जिसे चैत्र शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन धन, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति के लिए माँ लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। व्रत, पूजा और दान का विशेष महत्व है।
सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को समर्पित कई ऐसे पर्व मनाए जाते हैं जो जातक को मनोवांछित फल देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक पावन पर्व है लक्ष्मी पंचमी।
लक्ष्मी पंचमी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाई जाती है।
लक्ष्मी पंचमी का पर्व हिंदू नव वर्ष के प्रथम सप्ताह में आता है। वर्ष के आरंभ में देवी लक्ष्मी की उपासना करना अत्यंत शुभ फल देने वाला माना जाता है। इस दिन जातक पूरी आस्था से उपवास रखते हैं, और घरों तथा कार्यालयों में माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि लक्ष्मी पंचमी को पूरे दिन पवित्र मनोभाव से व्रत रखकर रात्रि में माता लक्ष्मी की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। जिस भक्त को लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है, वो दुख, दरिद्रता, गृह क्लेश आदि से मुक्त हो जाता है।
तो भक्तों, यह थी लक्ष्मी पंचमी के पावन पर्व से जुड़ी विशेष जानकारी। ऐसे ही व्रत, पर्व और अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए श्री मंदिर पर।
Did you like this article?
जगन्नाथ रथयात्रा 2025: जानिए रथयात्रा की तिथि, यात्रा का मार्ग, धार्मिक महत्व और इससे जुड़ी प्राचीन परंपराएं। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के भव्य उत्सव की पूरी जानकारी।
जानिए इस गुप्त नवरात्रि की तिथि, धार्मिक महत्व, पूजा विधि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त। तांत्रिक साधनाओं और मां दुर्गा की विशेष आराधना के लिए है यह पर्व विशेष।
जानिए इस पवित्र तिथि का महत्व, व्रत एवं पूजन विधि, धार्मिक मान्यताएं और इससे जुड़ी परंपराएं। पितृ तर्पण और स्नान-दान का है विशेष महत्व।