ज्येष्ठ अमावस्या की सम्पूर्ण जानकारियां
ज्येष्ठ अमावस्या की सम्पूर्ण जानकारियां

ज्येष्ठ अमावस्या की सम्पूर्ण जानकारियां

धार्मिक दृष्टि से है काफी महत्वपूर्ण


ज्येष्ठ अमावस्या और शनि जयंती का महत्व (Importance Of Jyeshtha Amavasya And Shani jayanti )


पुराणों में वर्णन मिलता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए ज्येष्ठ अमावस्या धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। शनि देव सूर्य पुत्र माने जाते हैं, और वो नवग्रहों में से एक हैं। शनि के प्रकोप से बचने व उनकी कृपा पाने के लिए जातक इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। शनि देव को दण्डाधिकारी और न्याय का देवता माना जाता है। उन्हें कलयुग का न्यायाधीश भी कहा जाता है। शनि देव संसार के समस्त जीवों को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। उनकी चलने की गति मंद होने के कारण उन्हें शनैश्चर भी कहा जाता है।

ज्येष्ठ अमावस्या कब है? (Jyeshtha Amavasya Amavasya )


  • अमावस्या तिथि का प्रारम्भ 05 जून 2024 को शाम 07 बजकर 54 मिनट से होगा
  • अमावस्या तिथि का समापन 06 जून 2024 को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगा।

ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन शनि देव के पूजन का विशेष विधान है। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन धृति योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

ज्येष्ठ अमावस्या पर धार्मिक अनुष्ठान ( Jyeshtha Amavasya Par Dharmik Anushthan )


  • ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर स्नान-दान व पिंडदान के साथ-साथ शनि देव की उपासना की जाती है और वट सावित्री व्रत भी किया जाता है। इस दिन होने वाले धार्मिक अनुष्ठान इस प्रकार हैं-

  • इस दिन जातक पवित्र नदी में स्नान करते हैं एवं भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर बहते जल में तिल प्रवाहित करते हैं।

  • पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन उनके निमित्त तर्पण किया जाता है, व निर्धन व्यक्ति को दान दक्षिणा दी जाती है।

  • ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर शनि को सरसो का तेल, काला तिल, काला वस्त्र व नीले पुष्प चढ़ाएं जाते हैं। इसके अलावा इस दिन शनि चालीसा का पाठ भी किया जाता है।

  • वट सावित्री का उपवास रखने वाली स्त्रियां इस दिन यम देवता की पूजा करती हैं, और पति की लंबी आयु के लिए यथाशक्ति दान-दक्षिणा देती हैं।

शनि जन्म से जुड़ी कथा (Shani Janm Se Judi Katha)


शनि देव के जन्म से जुड़ी एक पौराणिक कथा के अनुसार शनि देव, भगवान सूर्य व उनकी पत्नी छाया के पुत्र हैं। सूर्य का विवाह संज्ञा से हुआ था, जिनसे मनु, यम एवं यमुना नामक तीन संतानें हुईं। विवाह के पश्चात् कुछ समय तक संज्ञा भगवान सूर्य के साथ रहीं, परंतु अधिक समय तक सूर्य का तेज सहन न कर पाने के कारण उन्होंने अपनी छाया को उनकी सेवा के लिए समर्पित कर दिया। इसके कुछ समय पश्चात् छाया के गर्भ से शनि देव का प्रादुर्भाव हुआ। हालांकि जब सूर्य देव को ज्ञात हुआ कि छाया वास्तव में संज्ञा नहीं हैं, तो वे अत्यंत क्रोधित हो गए और उन्होंने शनि को अपने पुत्र के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसी कारण शनि व सूर्य पिता-पुत्र होने पर भी एक-दूसरे के प्रति बैर की भावना रखने लगे।

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat)


ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती के अलावा उत्तर भारत में स्त्रियां अपने पति के दीर्घायु होने के लिये इस दिन वट सावित्री व्रत का पालन करती हैं। विशेष रूप से सौभाग्यवती स्त्रियां इस पर्व को मनाती हैं, हालांकि ये व्रत कुमारी व विधवा स्त्रियां भी कर सकती हैं। इस दिन स्त्रियां वट अर्थात् बरगद के वृक्ष की पूजा की जाती है। साथ वट सावित्री व्रत के समय यमराज व सत्यवान- सावित्री की भी पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने वाली स्त्रियां सदा सौभाग्यवती रहती हैं।


श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
महेश नवमी 2025
क्या आप जानते हैं महेश नवमी का भगवान शिव और पार्वती से क्या गहरा रिश्ता है? महेश नवमी 2025 पर जानिए इसकी रहस्यमयी कथा, पूजा विधि और व्रत का महत्व – शिव भक्ति से भर जाएगा आपका मन
thumbnail
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 2025
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 2025 पर करें वट वृक्ष की पूजा और सुनें सावित्री-सत्यवान की कथा। जानें व्रत विधि, नियम और फल सौभाग्य की प्राप्ति के लिए अवश्य पढ़ें।
thumbnail
रवि प्रदोष व्रत
रवि प्रदोष व्रत भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।
thumbnail
राम लक्ष्मण द्वादशी 2025
राम लक्ष्मण द्वादशी 2025 के दिन करें श्रीराम और लक्ष्मण की विधिपूर्वक पूजा। जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त धार्मिक लाभ के लिए जरूर पढ़ें।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:
Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102
Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.