
ये भजन माँ सरस्वती के प्रति श्रद्धा को व्यक्त करता है, जो ज्ञान और संगीत के माध्यम से शांति और प्रेरणा देता है।
ये भजन हमें माँ सरस्वती की दिव्य उपस्थिति की याद दिलाता है। यह भजन केवल एक साधारण पूजा नहीं है, बल्कि यह एक गहरी आस्था और विश्वास को दिखाता है। आप इस भजन के माध्यम से ये महसूस करते हैं कि जैसे माँ सरस्वती अपनी वीणा की तान से समस्त संसार में ज्ञान और शांति का संचार करती हैं।
श्लोक:
सरस्वती नमस्तुभ्यं, वरदे कामरूपिणी,
विद्यारम्भं करिष्यामि, सिद्धिर्भवतु मे सदा।
माँ शारदे कहाँ तू,
वीणा बजा रही हैं,
किस मंजु ज्ञान से तू,
जग को लुभा रही हैं ॥
किस भाव में भवानी,
तू मग्न हो रही है,
विनती नहीं हमारी,
क्यों माँ तू सुन रही है । ..x2
हम दीन बाल कब से,
विनती सुना रहें हैं,
चरणों में तेरे माता,
हम सर झुका रहे हैं,
हम सर झुका रहे हैं ।
माँ शारदे कहाँ तू,
वीणा बजा रही हैं,
किस मंजु ज्ञान से तू,
जग को लुभा रही हैं ॥
अज्ञान तुम हमारा,
माँ शीघ्र दूर कर दो,
द्रुत ज्ञान शुभ्र हम में,
माँ शारदे तू भर दे । ..x2
बालक सभी जगत के,
सूत मात हैं तुम्हारे,
प्राणों से प्रिय है हम,
तेरे पुत्र सब दुलारे,
तेरे पुत्र सब दुलारे ।
माँ शारदे कहाँ तू,
वीणा बजा रही हैं,
किस मंजु ज्ञान से तू,
जग को लुभा रही हैं ॥
हमको दयामयी तू,
ले गोद में पढ़ाओ,
अमृत जगत का हमको,
माँ शारदे पिलाओ । ..x2
मातेश्वरी तू सुन ले,
सुंदर विनय हमारी,
करके दया तू हर ले,
बाधा जगत की सारी,
बाधा जगत की सारी ।
माँ शारदे कहाँ तू,
वीणा बजा रही हैं,
किस मंजु ज्ञान से तू,
जग को लुभा रही हैं ॥
माँ शारदे कहाँ तू,
वीणा बजा रही हैं,
किस मंजु ज्ञान से तू,
जग को लुभा रही हैं ॥
Did you like this article?

प्रेम, माधुर्य और भक्ति से भरे श्री कृष्ण के भजन लिरिक्स पढ़ें। कृष्ण भजन लिरिक्स के मधुर बोल, कान्हा की लीलाएँ, राधा-कृष्ण प्रेम और कृष्ण आराधना के पावन शब्द यहाँ पाएं।

मर्यादा, भक्ति और श्रद्धा से भरे श्री राम के भजन लिरिक्स पढ़ें। श्री राम भजन लिरिक्स के भावपूर्ण बोल, प्रभु राम की महिमा, राम भक्ति गीत और राम आराधना के पावन शब्द यहाँ पाएं।

श्रद्धा, ज्ञान और वैराग्य से भरे गुरुदेव के भजन लिरिक्स पढ़ें। गुरुदेव भजन लिरिक्स के भावपूर्ण बोल, गुरु महिमा, आत्मिक जागरण और गुरु आराधना के पावन शब्द यहाँ पाएं।