
मां के दिव्य सिंगार को निहारें, 'कितना प्यारा है सिंगार' भजन पढ़ें।
ये भजन माता रानी के दिव्य रूप और उनके अद्भुत सिंगार की महिमा का वर्णन करता है। इसमें माता के सौंदर्य, आभूषण, और करुणा को सराहा गया है। इसे गाने या सुनने से भक्त के मन में भक्ति, शांति, और सकारात्मकता का संचार होता है। यह भजन ध्यान और आस्था को गहरा करता है, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, और माता की कृपा से जीवन में खुशहाली लाने में सहायक होता है।
कितना प्यारा है सिंगार,
की तेरी लेउ नज़र उतार,
कितना प्यारा है,
ओ हो, कितना प्यारा है सिंगार,
की तेरी लेउ नजर उतार,
कितना प्यारा है ॥
सांवरिया तुमको किसने सजाया है,
तुझे सुन्दर से सुन्दर कजरा पहनाया है,
कितना प्यारा हैं सिंगार,
की तेरी लेउ नजर उतार,
कितना प्यारा है ॥
केशर चन्दन तिलक लगाकर,
सज धज कर के बैठ्यो है,
लग गए तेरे चार चाँद जो,
पहले तो निहार
कितना प्यारा है,
ओ हो, कितना प्यारा हैं सिंगार,
की तेरी लेउ नजर उतार,
कितना प्यारा है ॥
सांवरिया तेरा चेहरा चमकता है
तेरा कीर्तन बहुत बड़ा,
दरबार महकता है,
कितना प्यारा है,
ओ हो, कितना प्यारा हैं सिंगार,
की तेरी लेउ नजर उतार,
कितना प्यारा है ॥
किसी भगत से कह कर कान्हा,
काली टिकी लगवाले
या फिर तू बोले तो लेउ,
नूनराइ वार,
कितना प्यारा है,
ओ हो, कितना प्यारा हैं सिंगार,
की तेरी लेउ नजर उतार,
कितना प्यारा हैं ॥
सांवरिया तेरे भगतो को तेरी फ़िक्र
कही लग ना जाये तुझे,
दुनिया की बुरी नज़र,
कितना प्यारा है,
ओ हो, कितना प्यारा हैं सिंगार,
की तेरी लेउ नजर उतार,
कितना प्यारा है ॥
पता नहीं तू किस रंग का है,
आज तलक ना जान सकी,
बनवारी हमने देखे है तेरे रंग हजार,
कितना प्यारा हैं,
ओ हो, कितना प्यारा है सिंगार,
की तेरी लेउ नजर उतार,
कितना प्यारा है ॥
सांवरिया थोड़ा बच बच के रहना जी
कभी मान भी लो कान्हा,
भक्तो का कहना जी,
कितना प्यारा है,
ओ हो, कितना प्यारा हैं सिंगार,
की तेरी लेउ नजर उतार,
कितना प्यारा है ॥
सांवरिया तेरा रोज करू श्रृंगार
कभी कुटिया में मेरे,
आजाओ एक बार,
कितना प्यारा है,
ओ हो, कितना प्यारा है सिंगार,
की तेरी लेउ नजर उतार,
कितना प्यारा है ॥
Did you like this article?

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।