
गंगा माँ की कृपा से भक्तों के सभी दुख दूर होते हैं और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
भारत में गंगा माता की पूजा की जाती है। क्योंकि ऐसी मान्यता हैं कि गंगा माई की पूजा अर्चना और आरती करने से व्यक्ति के सारे पापों का नाश होता है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति नित्य गंगा माई की आरती करता है तो वह सभी प्रकार की चिंताओं से मुक्त होकर मन की शांति को प्राप्त करता है।
ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मन वांछित फल पाता
॥ ॐ जय गंगे माता...
चन्द्र सी ज्योत तुम्हारी, जल निर्मल आता ।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता
॥ ॐ जय गंगे माता...
पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता ।
कृपा दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुखदाता
॥ ॐ जय गंगे माता...
एक बार ही जो तेरी, शरणागति आता ।
यम की त्रास मिटाकर, परम गति पाता
॥ ॐ जय गंगे माता...
आरती मात तुम्हारी, जो जान नित्त जाता ।
दास वाही सहज में, मुक्ति को पाता
॥ ॐ जय गंगे माता...
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मन वांशित फल पाता
॥ ॐ जय गंगे माता...
और ये भी पढ़े
श्रीनाथ जी की मंगल आरती श्रीनाथ जी की संध्या आरती चंद्रदेव की आरती पंच परमेष्ठी की आरती
Did you like this article?

शिवरात्रि आरती भगवान शिव की महिमा और आशीर्वाद की प्रार्थना के लिए समर्पित है। यह आरती महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की विशेष पूजा में गाई जाती है, जो भक्तों को भगवान शिव के प्रति समर्पण और भक्ति से जोड़ती है।

सोमवार व्रत के लिए विशेष आरती 'ॐ जय शिव ओंकारा' का पाठ करें और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें। इस पवित्र आरती से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

अम्बे गौरी की आरती एक भक्तिपूर्ण स्तुति है, जो देवी दुर्गा के शक्ति स्वरूप को समर्पित है। यह आरती देवी गौरी (माँ पार्वती) की महिमा का गुणगान करती है और उनके भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।