भगवान और रंग

भगवान और रंग

इस रंग से करें ईष्टदेव को प्रसन्न


होली में कौन से भगवान को कौन सा रंग चढ़ाएं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सभी देवी-देवताओं का अपना विशेष प्रिय रंग होता है। आज हम आपके लिए अलग-अलग रंगों के महत्व के अनुसार जानकारी लेकर आये हैं। आप सभी होली के उत्सव में डूबने से पहले अपने इष्ट भगवान को अबीर गुलाल और रंग चढ़ाकर उनका आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें।

आइये जानते हैं होली के इस शुभ अवसर पर भगवान जी के लिए रंगों का चयन कैसे करें ?

  1. नारायण विष्णु एवं उनके परम अवतार श्री कृष्ण को पीताम्बरधारी कहा जाता है। शास्त्रों में भी वर्णित है कि पीला रंग श्री विष्णु को अत्यंत प्रिय है। ऐसे में उन्हें पीले रंग के वस्त्र पहनाएं और उनके चरणों में पीले रंग का अबीर अर्पित करें।

  2. मां दुर्गा, लक्ष्‍मी माता और हनुमानजी को लाल रंग सर्वाधिक प्रिय माना जाता है। अतः इन सभी को लाल रंग के वस्‍त्र भेंट किए जाते हैं एवं हनुमान जी को लाल रंग का चोला चढ़ाया जाता है। होली के अवसर पर आप इन्हें लाल रंग का गुलाल अर्पित करें।

  3. भगवान भोलेनाथ को होली के दिन उनके नीले स्‍वरूप के अनुसार नीले रंग का गुलाल अर्पित करें।

  4. माँ बगलामुखी का प्रिय रंग पीला माना जाता है अतः इन्हें पीले रंग का अबीर अर्पित करें।

  5. आदित्य नारायण सूर्यदेव का सर्वाधिक प्रिय रंग लाल माना जाता है। अतः इन्हें लाल रंग का गुलाल अर्पित करें।

  6. शनि देव का प्रिय रंग नीला या काला माना जाता है। होली के दिन आप शनिदेव को नीला या काला रंग लगाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करें।

  7. भगवान गणेश की पूजा में लाल रंग के सिंदूर का प्रयोग अत्यंत शुभ माना जाता है। अतः होली के अवसर पर भगवान गणेश को लाल गुलाल या लाल सिंदूर भी अर्पित किया जा सकता है और इसके साथ बप्पा को बूंदी के लड्डू का भोग अवश्य लगाएं।

  8. ज्ञान एवं विद्या की देवी मां सरस्‍वती का प्रिय रंग सफेद माना जाता है अतः उन्हें सफ़ेद रंग के फूल चढ़ाएं और साथ ही उन्हें पीले या ला रंग का गुलाल भी अर्पित करें।

होली के महापर्व से जुड़ी सभी जानकरियों के लिए श्री मंदिर के अन्य लेख जरूर देखें।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:
Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102
Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.