लाभ पंचमी 2024 कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, माँ लक्ष्मी की कृपा से पाएं समृद्धि और सफलता!
लाभ पञ्चमी गुजरात के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पञ्चमी तिथि को मनाया जाता है। इसे लाखेनी पञ्चमी, ज्ञान पञ्चमी और सौभाग्य पञ्चमी भी कहते हैं।
लाभ पञ्चमी का दिन गुजराती नव वर्ष में कामकाज का पहला दिन माना जाता है। इस दिन दिवाली के उत्सव का समापन होता है और लोग पुनः काम पर जाने लगते हैं।
व्यवसायी इस दिन अपने कार्यालयों या दुकानों के सामने स्वास्तिक का चिन्ह बनाते हैं और लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यवसाय में वृद्धि होती है।
लाभ पञ्चमी के दिन प्रातः काल स्नान करके गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। शादी-शुदा लोगों को इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
यदि आप व्यापार या शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करना चाहते हैं तो यह दिन सबसे शुभ रहेगा। इस दिन दान करने और दीन-दुखियों की मदद करने का भी विशेष महत्व है।
तो यह थी लाभ पञ्चमी से जुड़ी विशेष जानकारी। ऐसे ही व्रत, पर्व और त्योहारों से की जानकारी के लिए आप जुड़े रहिए श्री मंदिर के साथ।
Did you like this article?
सर्वपितृ अमावस्या 2024 की तिथि, मंत्र, विधि और फायदे जानें। पूर्वजों की आत्मा की शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इन पारंपरिक उपायों को समझें।
Ashwin Amavasya 2024: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और लाभ। इस अमावस्या पर पितरों की शांति और विशेष पूजन से मिलेगा शुभ फल।
30 सितम्बर, 2023 जानें श्राद्ध के दूसरे दिन का महत्व