लाभ पंचमी 2024 कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, माँ लक्ष्मी की कृपा से पाएं समृद्धि और सफलता!
लाभ पञ्चमी गुजरात के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पञ्चमी तिथि को मनाया जाता है। इसे लाखेनी पञ्चमी, ज्ञान पञ्चमी और सौभाग्य पञ्चमी भी कहते हैं।
लाभ पञ्चमी का दिन गुजराती नव वर्ष में कामकाज का पहला दिन माना जाता है। इस दिन दिवाली के उत्सव का समापन होता है और लोग पुनः काम पर जाने लगते हैं।
व्यवसायी इस दिन अपने कार्यालयों या दुकानों के सामने स्वास्तिक का चिन्ह बनाते हैं और लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यवसाय में वृद्धि होती है।
लाभ पञ्चमी के दिन प्रातः काल स्नान करके गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। शादी-शुदा लोगों को इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
यदि आप व्यापार या शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करना चाहते हैं तो यह दिन सबसे शुभ रहेगा। इस दिन दान करने और दीन-दुखियों की मदद करने का भी विशेष महत्व है।
तो यह थी लाभ पञ्चमी से जुड़ी विशेष जानकारी। ऐसे ही व्रत, पर्व और त्योहारों से की जानकारी के लिए आप जुड़े रहिए श्री मंदिर के साथ।
Did you like this article?
मासिक दुर्गा अष्टमी 2025: जानिए कब है दुर्गा अष्टमी, शुभ मुहूर्त, आवश्यक सामग्री और पूजा विधि। माँ दुर्गा की कृपा पाने के लिए इस पावन पर्व का महत्व और पूजा के सही तरीकों की पूरी जानकारी।
स्कंद षष्ठी 2025: जानें तिथि, पूजा विधि और कथा। इस दिन भगवान स्कंद की पूजा से मिलती है सुख, समृद्धि और संकटों से मुक्ति।
विनायक चतुर्थी 2025: जानें कब है विनायक चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पवित्र उत्सव के दौरान किए जाने वाले अनुष्ठानों की जानकारी। गणेश जी की कृपा पाने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।