जानिए भाद्रपद पूर्णिमा व्रत 2025 की तिथि, महत्व और पूजा विधि। इस दिन व्रत व पूजा करने से विष्णु भगवान की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सौभाग्य व शांति आती है।
भाद्रपद पूर्णिमा व्रत को पितृ तर्पण और धार्मिक महत्व के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन स्नान, दान और व्रत का विधान है। भक्तजन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और पितरों की शांति के लिए तर्पण करते हैं।
भक्तों नमस्कर, श्री मंदिर के इस धार्मिक मंच पर आपका स्वागत है!
सनातन धर्म में हर पूर्णिमा तिथियों की तरह भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि भी व्रत-पूजन के लिए विशेष मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, वहीं इस दिन उमा-महेश्वर व्रत करने का भी विधान है। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन से ही श्राद्ध, यानि पितृपक्ष का भी प्रारंभ होता है।
भाद्रपद पूर्णिमा उपवास के दिन चन्द्रोदय शाम 06 बजे होगा। चंद्रोदय के तुरंत बाद से ही आप चंद्र अर्घ्य दे सकते हैं।
मुहूर्त | समय |
ब्रह्म मुहूर्त | 04:09 ए एम से 04:55 ए एम तक |
प्रातः सन्ध्या | 04:32 ए एम से 05:41 ए एम तक |
अभिजित मुहूर्त | 11:31 ए एम से 12:21 पी एम तक |
विजय मुहूर्त | 02:01 पी एम से 02:51 पी एम तक |
गोधूलि मुहूर्त | 06:11 पी एम से 06:34 पी एम तक |
सायाह्न सन्ध्या | 06:11 पी एम से 07:20 पी एम तक |
अमृत काल | 02:51 पी एम से 04:22 पी एम तक |
निशिता मुहूर्त | 11:33 पी एम से 12:19 ए एम, सितम्बर 08 तक |
भाद्रपद मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि को भाद्रपद पूर्णिमा कहते हैं। इस पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की उपासना करने का विधान है। इसके अलावा, इस दिन उमा-महेश्वर व्रत भी किया जाता है। यह पूर्णिमा इसलिए भी महत्व रखती है क्योंकि इसी दिन से पितृ पक्ष यानि श्राद्ध प्रारंभ होते हैं, जो आश्विन अमावस्या पर समाप्त होते हैं।
भाद्रपद पूर्णिमा के दिन व्रत-पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करके किसी निर्धन ब्राह्मण को दान देने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ पूजा की जाती है। कहते हैं कि घर में पूर्णिमा तिथि के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है।
पूर्णिमा के दिन प्रातः स्नान के बाद भगवन सत्यनारायण जी की पूजा कर उन्हें नैवेद्य व फल-फूल अर्पित किए जाते हैं। पूजा में भगवान को पीले फलो का भोग लगाया जाता है, साथ ही पूजा के पश्चात् भगवान सत्यनारायण जी की कथा सुनने का भी विशेष महत्व है। इस पूर्णिमा पर पंचामृत और चूरमे का प्रसाद वितरित करना शुभ माना जाता है।
भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक पितृ पक्ष रहता है, इसलिए इस दिन स्नान, दान, पूजा-पाठ के अलावा पितरों का तर्पण और श्राद्ध कर्म आदि भी किए जाते हैं।
भविष्यपुराण के अनुसार उमा महेश्वर व्रत मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता है, जबकि नारदपुराण के अनुसार, ये व्रत भाद्रपद की पूर्णिमा पर करने का विधान है। उमा महेश्वर व्रत विशेष रूप से स्त्रियों के लिए है। इस दिन स्त्रियां व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करती हैं, और उन्हें धूप, दीप, गंध, फूल एवं नैवेद्य अर्पित करती हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस व्रत के प्रभाव से संतान सुख, सौभाग्य और सुखमय जीवन की प्राप्ति होती है।
भाद्रपद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्रीसत्यनारायण की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु का यह रूप परम कल्याणकारी और भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना जाता है। इस दिन सत्यनारायण व्रत और कथा सुनने व कराने की परंपरा है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन श्रद्धा से किए गए व्रत-पूजन से व्यक्ति को सुख-समृद्धि, संतान-सौभाग्य और अखंड मंगल की प्राप्ति होती है।
भाद्रपद पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की पूजा निम्नलिखित विधि से की जाती है—
इस प्रकार भाद्रपद पूर्णिमा के दिन श्रद्धापूर्वक सत्यनारायण भगवान की पूजा करने से भक्त को पुण्य, सुख-समृद्धि और सभी प्रकार की इच्छाओं की पूर्ति होती है।
पूर्णिमा धार्मिक दृष्टि से बहुत ही विशेष तिथि मानी जाती है। इस दिन किया गया स्नान और दान बहुत ही फलदायक और मनुष्य को मोक्ष दिलाने वाला होता है।
तो चलिए आज पूर्णिमा पर स्नान और दान के महत्व और इसके लाभ के बारे में विस्तार से जानते हैं -
सबसे पहले बात करते हैं स्नान की: हिन्दू धर्म में तीर्थ स्नान को बहुत ही शुभ माना जाता है। और पूर्णिमा तिथि पर किया गया गंगा स्नान तो जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाने वाला होता है। इस तिथि पर जो जातक गंगा स्नान करते हैं, उनपर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।
स्नान से जुड़े सरल उपाय: अगर आप पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान नहीं कर सकते, तो किसी अन्य पवित्र नदी या घाट के किनारे जाकर स्नान करके पुण्यफल की प्राप्ति कर सकते हैं। और यदि ये भी संभव ना हो, तो अपने घर में ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य अवश्य दें, इससे आपको तीर्थ स्नान के बराबर का पुण्यफल प्राप्त होगा।
लाभ: पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। आपको बुरे कर्मो से मुक्ति मिलती है, जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं, और मृत्यु के बाद वैकुण्ठ धाम की प्राप्ति होती है।
दान: अब बात करें पूर्णिमा पर दान के महत्व की, तो इस दिन किए गए दान से असंख्य पुण्य मिलते हैं। विशेषकर अगर ये दान आप दीन-दुखियों को देते हैं, तो दीनबंधु कहलाने वाले भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं, साथ ही आपको किसी ज़रूरतमंद का आशीर्वाद भी मिल जाता है। इसलिए पूर्णिमा तिथि पर वस्त्र, अन्न, घी, गुड़ और फल का दान अवश्य करें।
सरल उपाय: पूर्णिमा तिथि पर आप किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को उसकी आवश्यकता की कोई भी वस्तु दान में दे सकते हैं।
लाभ: पूर्णिमा पर किये गए दान से जहां किसी ग़रीब का भला होगा, वहीं आपको मोह से मुक्ति मिलेगी। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के विशेष आशीर्वाद से आपके घर में धन-धान्य और सुख-शांति बनी रहेगी।
पूर्णिमा की पूजा विधि, कथा, और लाभ से संबंधित जानकारियां भी 'श्री मंदिर' पर उपलब्ध हैं, आप उन्हें भी ज़रूर देखें। हम आशा करते हैं कि आपको इस पावन पूर्णिमा का सम्पूर्ण फल मिले।
भाद्रपद पूर्णिमा पर किए गए कुछ धार्मिक उपाय अत्यंत फलदायी माने जाते हैं। इनमें से कुछ मुख्य उपाय इस प्रकार हैं –
पूर्णिमा एक ऐसी पावन तिथि है, जिस दिन जातक स्नान-दान, जप-तप आदि धार्मिक कार्य करके अपने पिछले सभी पापों के प्रभाव को नष्ट कर सकते हैं, साथ ही आने वाले जीवन को सुख-समृद्धि से भर सकते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे अद्भुत लाभ हैं, जो आपको पूर्णिमा तिथि पर मिलते हैं, चलिए उनके बारे में जानते हैं।
पूर्णिमा पर किसी ब्राह्मण या ज़रूरतमंद को दान देने से भगवान विष्णु अत्यधिक प्रसन्न होते हैं, और जातक को अपनी कृपा का पात्र बनाकर उन्हें सुख-सौभाग्य, धन-संतान आदि का सुख प्रदान करते हैं।
इस दिन गंगा नदी तट पर दीप दान करने से देवी लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं, और अपने आशीर्वाद स्वरूप, भक्तों का भंडार धन-धान्य से भर देती हैं।
पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र दोष नष्ट होता है, और चंद्र देव को खीर का भोग अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे आर्थिक तंगी व असाध्य रोगों से छुटकारा मिलता है।
माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, और आस-पास की बुरी आत्माओं का प्रभाव दूर हो जाता है।
पूर्णिमा तिथि पर पितरों की शांति के लिए गंगा घाट पर तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी और फल आदि का दान कर तर्पण करने से उनका आशीर्वाद मिलता है, और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
तो दोस्तों, ये थे इस पूर्णिमा तिथि पर मिलने वाले कुछ विशेष लाभ। पूर्णिमा व्रतकथा, पूजा विधि व अन्य जानकारियां भी आपके लिए श्री मंदिर पर उपलब्ध हैं, उन्हें भी अवश्य देखें, ताकि आप विधि-विधान से स्नान-दान और पूजा करके इस पावन तिथि का संपूर्ण पुण्यफल प्राप्त कर सकें।
Did you like this article?
महालक्ष्मी व्रत 2025 तिथि व पूजा विधि: मां लक्ष्मी की कृपा पाने, सुख-समृद्धि और वैभव हेतु किया जाने वाला यह व्रत बेहद शुभ है। जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त।
मासिक कार्तिगाई 2025: जानें कब है, शुभ मुहूर्त और कथा। मासिक कार्तिगाई से जुड़ी धार्मिक मान्यताएँ और पूजा विधि की जानकारी।
विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 कब है, तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पूजा विधि की पूरी जानकारी यहाँ प्राप्त करें। इस व्रत से गणपति बप्पा विघ्न दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।