
छठ पूजा के पावन अवसर पर विधिपूर्वक जाप करने के लिए महत्वपूर्ण मंत्र जानें
छठ पूजा मंत्र सूर्य देव और माता छठी को अर्पित किया जाता है। भक्त व्रत और अर्घ्य के दौरान यह मंत्र पढ़कर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। मंत्रों से मानसिक शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और परिवार के कल्याण की प्राप्ति होती है।
छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। अर्घ्य देते समय इन मंत्रों का जाप करने समय सूर्य देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते। अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।
ॐ सूर्याय नमः। ॐ आदित्याय नमः। ॐ नमो भास्कराय नमः।
ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणाय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
छठ पूजा चार दिन तक चलने वाला पर्व है। चारों दिन अलग अलग अनुष्ठान किए जाते हैं, जो इस प्रकार हैं:-
छठ पूजा पर्व का प्रारंभ नहाय-खाय से होता है, जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन घर की साफ़ सफाई की जाती है। इसके बाद व्रती पास के तालाब या नदी में स्नान के लिए जाते हैं, और अपने साथ नदी का जल लाते हैं, जिसका इस्तेमाल इस दिन भोजन बनाने में किया जाता है। नहाय-खाय के दिन व्रती सिर्फ़ एक बार भोजन करते हैं, जिसमें मुख्य रूप से चना दाल और चावल खाया जाता है।
दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है, जो कार्तिक मास की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं, और सूर्यास्त के बाद गुड़ व गन्ने के रस से बनी खीर का भोजन करते हैं।
छठ पर्व का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य कहलाता है। यह अनुष्ठान कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर किया जाता है। इस दिन व्रत रखने वाले लोग छठ पूजा का विशेष प्रसाद, जैसे ठेकुआ और कचवनिया (चावल के लड्डू) बनाते हैं। इस दिन घर के पुरुष पूजा की सामग्री से भरी हुई बांस की टोकरी में नारियल, फल आदि लेकर घाट पर जाते हैं, जहां सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
छठ पूजा के अंतिम दिन यानी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे ‘उषा अर्घ्य’ कहा जाता है। सूर्योदय से पहले व्रत रखने वाले सभी जातक घाट पर इकट्ठा होते हैं, उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं, व पूजा करते हैं। इसके बाद घाट की पूजा की जाती है, फिर सभी लोगों में प्रसाद बांटा जाता है।
Did you like this article?

Shiv Mantra : भगवान शिव के शक्तिशाली मंत्रों का संकलन अर्थ सहित। इन मंत्रों का उच्चारण करने से जीवन में शांति, शक्ति, और सफलता प्राप्त होती है। शिव मंत्रों से जुड़ी जानकारी और उनके लाभ जानें।
शिव रुद्र मंत्र का जाप शांति, समृद्धि, और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा प्रदान करता है। जानें रुद्र मंत्र के अर्थ, लाभ और सही जप विधि जिससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो

ॐ नमः शिवाय मंत्र का महत्व, सही उच्चारण, जाप संख्या और इसके अद्भुत चमत्कारों के बारे में विस्तार से जानिए। शिव भक्तों के लिए यह मंत्र अत्यंत फलदायी है।