तुलसी माता की आरती
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

तुलसी माता की आरती (Tulsi Ji Ki Aarti)

तुलसी माता की आरती का नियमित पाठ करने से भक्तों को मानसिक शांति, स्वास्थ्य, और पारिवारिक संबंधों में सुधार प्राप्त होता है।

जानें तुलसी माता आरती के बारे में

जय जय तुलसी माता, माँ तुलसी की सबसे प्रसिद्ध आरती है। यह प्रसिद्ध आरती तुलसी माता से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है। मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि प्रतिदिन तुलसी की आरती करने से घर में समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।

तुलसी माता की आरती

जय जय तुलसी माता, सब जग की सुखदाता।

सब योगों के ऊपर, सब भोगों के ऊपर,

रुज से रक्षा कर भव त्राता।

॥ जय जय तुलसी माता ॥

बटु पुत्री है श्यामा सुर बल्ली है ग्राम्या,

विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता।

॥ जय जय तुलसी माता ॥

हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वंदित,

पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता।

॥ जय जय तुलसी माता ॥

लेकर जन्म विजन में आई दिव्य भवन में,

मानव लोक तुम्हीं से, सुख संपत्ति पाता।

॥ जय जय तुलसी माता ॥

हरि को तुम अति प्यारी श्याम वर्ण कुमारी,

प्रेम अजब है उनका तुम से कैसा नाता।

॥ जय जय तुलसी माता ॥

जय जय तुलसी माता, सब जग की सुखदाता।

सब योगों के ऊपर, सब भोगों के ऊपर,

रुज से रक्षा कर भव त्राता।

॥ जय जय तुलसी माता ॥

पाएं सभी आरती का संग्रह सिर्फ श्री मंदिर साहित्य पर।

और ये भी पढ़े

श्री चित्रगुप्त जी की आरती श्री विश्वकर्मा जी की आरती श्री अंबा जी की आरती श्री नर्मदा जी की आरती

divider
Published by Sri Mandir·April 3, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

शिवरात्रि आरती

शिवरात्रि आरती भगवान शिव की महिमा और आशीर्वाद की प्रार्थना के लिए समर्पित है। यह आरती महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की विशेष पूजा में गाई जाती है, जो भक्तों को भगवान शिव के प्रति समर्पण और भक्ति से जोड़ती है।

right_arrow
Card Image

सोमवार व्रत आरती | ॐ जय शिव ओंकारा

सोमवार व्रत के लिए विशेष आरती 'ॐ जय शिव ओंकारा' का पाठ करें और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें। इस पवित्र आरती से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

right_arrow
Card Image

अम्बे गौरी की आरती

अम्बे गौरी की आरती एक भक्तिपूर्ण स्तुति है, जो देवी दुर्गा के शक्ति स्वरूप को समर्पित है। यह आरती देवी गौरी (माँ पार्वती) की महिमा का गुणगान करती है और उनके भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook