क्या आपको लगता है कि मेहनत के बाद भी करियर में वह पहचान नहीं मिल रही जिसकी आप उम्मीद करते हैं? क्या बार-बार प्रयास करने के बाद भी प्रमोशन या सही अवसर से आप दूर रह जाते हैं? क्या कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता कमजोर पड़ जाती है और आपके सरकारी कामों में बाधा आ रही है? या फिर समाज में आपको उचित मान-सम्मान नहीं मिल पा रहा है। ऐसे समय में सूर्य देव की उपासना को बहुत प्रभावशाली माना गया है।
सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि जब सूर्य अनुकूल होते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में तेज, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पित होता है और जब इस दिन किसी पवित्र स्थान पर सूर्यदेव से जुड़े अनुष्ठान किए जाए, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। श्री मंदिर द्वारा इस रविवार पवित्र देव सूर्य मंदिर में सूर्य शक्ति प्राप्ति 111 सूर्य कवच पाठ, 111 सूर्य नाम उच्चारण और 111 लाल फूल अर्पण पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अनुष्ठान जीवन में सफलता, नेतृत्व शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए बहुत ही फलदायी है।
111 की संख्या में इस अनुष्ठान का महत्व
अंक शास्त्र के अनुसार प्रत्येक वर्ष का अपना एक मूल अंक होता है, जिससे एक विशेष एक ग्रह जुड़ा होता है। वर्ष 2026 का मूल अंक 1 है (2+0+2+6=10 → 1+0=1), जो सूर्य ग्रह से जुड़ा होता है। इसलिए इस विशेष पूजा में 111 संख्या का उपयोग किया गया है, जो सूर्य ऊर्जा को जागृत करने का प्रतीक माना जाता है।
इस अनुष्ठान में:
🔸 111 बार सूर्य कवच का पाठ
🔸 111 सूर्य नामों का उच्चारण
🔸 111 लाल फूल अर्पण; किया जाएगा, जिससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है।
यह पूजा विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी मानी जाती है, जो अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, अपनी नेतृत्व क्षमता मजबूत करना चाहते हैं, समाज में सम्मान और पहचान पाना चाहते हैं और सरकारी कामों में सफलता पाना चाहते हैं। आप इस पूजा को अपने लिए या अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य के लिए भी करवा सकते हैं।
🙏 श्री मंदिर के माध्यम से इस सूर्य अनुष्ठान से जुड़कर आप भी सूर्य देव की कृपा से जीवन में सफलता, आत्मविश्वास और पहचान पा सकते हैं।