अक्सर जीवन में ऐसी समस्याएँ सामने आती हैं जहाँ मन बार-बार उलझन में रहता है, सही निर्णय लेने में कठिनाई होती है, अचानक भ्रम की स्थिति बनती है या बिना कारण चिंता और मानसिक दबाव महसूस होता है। कई लोग महसूस करते हैं कि मेहनत के बावजूद दिशा स्पष्ट नहीं हो पा रही या सोच बार-बार बदल रही है। ज्योतिष के अनुसार ऐसी मानसिक अस्थिरता और भ्रम की जड़ कई बार राहु के प्रभाव से जुड़ी मानी जाती है। राहु को छाया ग्रह कहा गया है, जो मन में संशय, असमंजस, अत्यधिक कल्पना और अप्रत्याशित परिस्थितियाँ उत्पन्न कर सकता है। जब राहु अशांत माना जाता है, तब व्यक्ति निर्णय क्षमता में कमी, मानसिक तनाव या दिशा भ्रम का अनुभव कर सकता है।
ऐसी स्थिति में शास्त्रों में राहु शांति के लिए मूल मंत्र जाप को महत्वपूर्ण उपाय बताया गया है। दरअसल नवग्रहों के दो प्रकार के मंत्र होते हैं। मूल मंत्र और वैदिक मंत्र, इनमें मूल मंत्र का जाप अधिक प्रभावी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु के लिए 18,000 मंत्र जाप का विधान है, और अनुष्ठान की पूर्णता के लिए उसके जप का दशांश हवन किया जाता है, अर्थात 1,800 आहुतियाँ। पुराणों में भी कहा गया है- “कलौ तु चतुर्गुणं स्मृतम्॥” अर्थात कलियुग में मंत्र जाप चार गुना करने से उसका प्रभाव अधिक माना जाता है। इसी सिद्धांत के आधार पर इस विशेष अनुष्ठान में 18,000 के स्थान पर 4 गुना यानी 72,000 राहु मूल मंत्र जाप किया जाएगा, साथ ही 1,800 आहुतियों का दशांश हवन भी विधि-विधान से संपन्न होगा।
4x 18,000 राहु मूल मंत्र जाप और दशांश हवन का यह अनुष्ठान मानसिक स्वास्थ्य और बेहतर निर्णय क्षमता की भावना से किया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार जब मंत्रों का जाप निर्धारित संख्या में और विधिपूर्वक हवन के साथ किया जाता है, तो उसका आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है। यह विशेष अनुष्ठान उत्तराखंड के प्रसिद्ध राहु पैठानी मंदिर में वैदिक आचार्यों द्वारा संपन्न किया जा रहा है।
आप भी श्री मंदिर के माध्यम से इस पवित्र अनुष्ठान में सहभागी बन सकते हैं और इस आध्यात्मिक साधना से जुड़ सकते हैं।