🔱 आज के समय में बार-बार बीमार पड़ना या अंदर से कमजोर रहना आम बात हो गई है। ऐसी समस्याएं मन और सोच पर भी अपना असर डालती हैं और हमें थका हुआ महसूस कराती हैं। अगर आप भी ऐसी कठिनाइयों से राहत पाने का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो सनातन धर्म में ही इसका उपाय बताया गया है। भगवान शिव को ब्रह्मांड की सबसे बड़ी ऊर्जा माना गया है, जो नकारात्मकता को दूर करते हैं और इंसान को सही दिशा दिखाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब भगवान शिव की भक्ति सच्चे मन से की जाती है तो उनकी कृपा से जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियां भी आसानी से दूर होने लगती हैं।
🔱 महादेव की कृपा से बीमारियां कम होती हैं, मन शांत रहता है और जीवन में सुरक्षा बढ़ती जाती है। इसलिए, कहा जाता है कि उन्हें प्रसन्न कर अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिल सकता है। जीवन में कभी-कभी ऐसा समय भी आता है, जब हम दुख, चिंता या मुश्किल हालात से गुजरते हैं। यदि इन उलझनों को समय रहते ठीक न किया जाए, तो ये शरीर और मन, दोनों को कमजोर कर देती हैं। इन समस्याओं से राहत के लिए श्री मंदिर द्वारा भगवान शिव के धाम में विशेष स्वास्थ्य और कुशलता पूजा-यज्ञ का आयोजन कर रहा है। यह पवित्र अनुष्ठान काशी के श्री गौरी-केदारेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगा, जिसे बेहद शक्तिशाली और पवित्र स्थल माना गया है।
🔱 धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शिवलिंग के दर्शन करना उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के दर्शन के बराबर शुभ माना जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम के वंश के राजा मांधाता शिव जी के परम भक्त थे। वे नियमित रूप से केदारनाथ जाते थे और भगवान शिव को खिचड़ी चढ़ाते थे। भगवान शिव की आज्ञा मानकर उन्होंने वाराणसी में कठोर तपस्या की। उनकी तपस्या से भगवान शिव खिचड़ी से शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए, जिन्हें गौरी केदारेश्वर के नाम से पूजा जाता है।
🔱 मान्यता है कि इस शिवलिंग में केवल भगवान शिव ही नहीं, बल्कि गौरी, केदारेश्वर, महाविष्णु, महालक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की उपस्थिति भी है, क्योंकि इसकी उत्पत्ति खिचड़ी से हुई थी। यही कारण है कि गौरी केदारेश्वर शिवलिंग का दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है और यहां के अनुष्ठानों से स्वास्थ्य में सुधार और मानसिक शांति का आशीष मिलता है।
🛕 श्री मंदिर के माध्यम से इस विशेष पूजा और यज्ञ में भाग लेकर आप भगवान शिव की कृपा से बेहतरत स्वास्थ्य, मानसिक शांति और जीवन में स्थिरता प्राप्त कर सकते हैं।