क्या आपको बार-बार स्वास्थ्य की चिंता सताती है? क्या अचानक आने वाली परेशानियाँ, शारीरिक कमजोरी या मानसिक तनाव जीवन का संतुलन बिगाड़ रहे हैं? ऐसे समय में भगवान शिव का सबसे शक्तिशाली मंत्र - महामृत्युंजय मंत्र - विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। सोमवार, जो भगवान शिव को समर्पित है, और ज्योतिर्लिंग की पवित्र ऊर्जा के साथ किया जा रहा यह विशेष अनुष्ठान जीवन में स्वास्थ्य, सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा लाने का एक दुर्लभ अवसर है।
महामृत्युंजय मंत्र ऋग्वेद का एक अत्यंत शक्तिशाली मंत्र है, जिसे भगवान शिव का प्रिय मंत्र माना जाता है। “महा” यानी महान, “मृत्यु” यानी जीवन के कठिन संकट, और “जय” यानी उन पर विजय। इस मंत्र का अर्थ केवल अंत से बचना नहीं, बल्कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में शक्ति और संतुलन पाना भी है।
🕉️महामृत्युंजय मंत्र की शक्ति
पौराणिक कथाओं में महामृत्युंजय मंत्र की महिमा का वर्णन मिलता है। पुराणों के अनुसार, ऋषि मृकंडु के पुत्र मार्कंडेय का जीवन केवल 12 वर्ष का था। जब मार्कंडेय को यह ज्ञात हुआ, तो उन्होंने भगवान शिव की आराधना करते हुए महामृत्युंजय मंत्र का जाप शुरू किया। जब यमराज उन्हें लेने आए, तो वे शिवलिंग से लिपट गए। ऐसे में उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। ऐसे ही एक अन्य कथा के अनुसार, जब राजा दक्ष के श्राप से चंद्र देव कमजोर हो गए, तब इस मंत्र के जाप से उन्हें पुनः शक्ति और स्वास्थ्य प्राप्त हुआ। इस कारण यह मंत्र विशेष रूप से आरोग्य और जीवन में संतुलन व सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
महामृत्युंजय मंत्र का 11,000 बार जाप करना अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है और जब यह जाप सोमवार के दिन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग जैसे पवित्र स्थान पर किया जाता है, तो इसकी ऊर्जा और भी बढ़ जाती है और इसका आध्यात्मिक प्रभाव गहरा हो जाता है। इस अनुष्ठान में महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ स्वास्थ्य और आयुर्वेद के देवता कहे जाने वाले भगवान धन्वंतरि की शक्ति से युक्त हवन भी किया जाएगा। माना जाता है कि यह हवन शरीर और मन दोनों के संतुलन के लिए प्रार्थना का माध्यम बनता है।
🙏अगर आप भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं या आपके परिवार का कोई सदस्य अस्वस्थ या असुरक्षित महसूस कर रहा है तो श्री मंदिर के माध्यम से यह पूजा करवाकर आप अपने और अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, सुरक्षा और जीवन में स्थिरता की कामना कर सकते हैं।