Temple Image 1
Temple Image 2
Temple Image 3
Temple Image 4
Temple Image 5

बिरला मंदिर

बिड़ला परिवार द्वारा निर्मित अद्भुत मंदिर

अयोध्या, उत्तरप्रदेश, भारत

अयोध्या का बिड़ला मंदिर अयोध्या फैजाबाद मार्ग पर बस स्टैंड के सामने स्थित है। जो कि भगवान श्री राम और माता सीता को समर्पित मंदिर है जिसे राम जानकी बिरला मंदिर भी कहते हैं। अयोध्या में स्थित यह मंदिर देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है जो कि अत्यंत सुन्दर और मनमोहक है।यह बिडला मंदिर धार्मिक पर्यटन की दॄष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

मंदिर का इतिहास

अयोध्या के बिड़ला मंदिर का निर्माण बिरला परिवार द्वारा कराया गया है। बिरला परिवार द्वारा पूरे भारत देश में कई बिरला मंदिर बनाये गए है। जिसमें एक मंदिर है अयोध्या का बिड़ला मंदिर। जिसके पास भक्तों के लिए एक धर्मशाला का भी निर्माण कराया गया था।

मंदिर का महत्व

बिरला मंदिर का हिन्दू आध्यात्मिकता में बहुत महत्व है। इस मंदिर की मान्यता है कि जो भी व्यक्ति राम जन्मभूमि दर्शन करने आता है वह इस मंदिर में दर्शन करे बिना नहीं जाता। इस मंदिर में श्री राम वनवास के साथ रामायण के बारे में जानकारी मिलती है साथ ही साथ हिन्दू पौराणिकता का भी ज्ञान प्राप्त होता है। बिरला मंदिर बड़े ही ख़ास प्रारूप से बनाये जाते है | इन्हे इस तरह बनाया जाता है जिससे की यहां बड़ी संख्या में आने वाले आगंतुकों को भी बड़ी ही आसानी से समायोजित कर लिया जाता है। बिरला धर्मशाला अयोध्या में बहुत अच्छी सुविधाओं के साथ सबसे सस्ती धर्मशाला मानी जाती है।

मंदिर की वास्तुकला

बात करें अयोध्या स्थित बिड़ला मंदिर की निर्माण शैली की तो इस मंदिर का निर्माण हिन्दू मंदिर नागर शैली में किया गया है। यह बलुआ पत्थर पर उकेरी गई जटिल नक्काशी और सुन्दरतम वास्तुकला का उत्कृष्ट उदहारण है। मंदिर में राम सीता के साथ लक्ष्मण की मूर्ती विराजमान है। इस मंदिर के प्रांगण में एक धर्मशाला भी है जो बिड़ला धर्मशाला के नाम से जानी जाती है। यह मंदिर हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और हिन्दू धर्म की पौराणिकता का अति-सुन्दर प्रदर्शन करता है।

मंदिर का समय

timings Avatar

सुबह मंदिर खुलने का समय

06:00 AM - 12:00 PM
timings Avatar

दिन में मंदिर बंद होने का समय

12:00 PM - 04:00 PM
timings Avatar

सुबह की आरती का समय

07:00 AM - 07:30 AM
timings Avatar

सायंकाल मंदिर खुलने का समय

04:00 PM - 09:00 PM
timings Avatar

संध्या आरती का समय

07:00 PM - 07:30 PM

मंदिर का प्रसाद

बिरला मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भगवान श्री राम को प्रमुख रूप से लड्डू और बर्फी का प्रसाद चढ़ाते है।

यात्रा विवरण

मंदिर के लिए यात्रा विवरण नीचे दिया गया है

Loading...

सामाजिक मीडिया

मंदिर से जुड़ा सोशल मीडिया

youtube iconinstagram iconfacebook icon
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook