कार्तिक एकादशी 101KG अन्नदानं ज़रूरतमंद सेवा (पुरी)
कार्तिक एकादशी 101KG अन्नदानं ज़रूरतमंद सेवा (पुरी)
कार्तिक एकादशी 101KG अन्नदानं ज़रूरतमंद सेवा (पुरी)
कार्तिक एकादशी 101KG अन्नदानं ज़रूरतमंद सेवा (पुरी)
कार्तिक एकादशी 101KG अन्नदानं ज़रूरतमंद सेवा (पुरी)
कार्तिक एकादशी 101KG अन्नदानं ज़रूरतमंद सेवा (पुरी)

कार्तिक एकादशी 101KG अन्नदानं ज़रूरतमंद सेवा (पुरी)

एकादशी का व्रत रखना आपकी श्रद्धा और इच्छा पर निर्भर करता है, लेकिन हर दूसरे दिन भूखे रहना किसी की मजबूरी नहीं होनी चाहिए।
रमा एकादशी के दिन, जब देशभर में श्रद्धालु अपनी इच्छा से व्रत रखते हैं, वहीं पुरी में ऐसे भी कई लोग हैं जिनके लिए भूख कोई धार्मिक नियम नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की सच्चाई है। ऐसे जरूरतमंद लोगों तक इस अन्नदान सेवा के माध्यम से प्रेमपूर्वक तैयार किया गया भोजन पहुँचाया जाएगा। अभावों को दूर करने वाली माँ लक्ष्मी के नाम पर मनाई जाने वाली इस पावन एकादशी पर यह सेवा उन लोगों तक एक छोटा-सा संदेश पहुँचाएगी - 'आज आपको भी याद रखा गया है, आप अकेले नहीं हैं।'

रमा एकादशी पर अन्न सेवा क्यों करें?
'रमा' माँ लक्ष्मी का ही एक नाम है। माँ लक्ष्मी को सुख, समृद्धि और हर प्रकार के अभाव को दूर करने वाली देवी माना जाता है। इसलिए उनके नाम पर आने वाली यह एकादशी केवल अपने जीवन से अभाव दूर करने की ही नहीं, बल्कि किसी दूसरे जरूरतमंद के जीवन में भी राहत पहुँचाने का अवसर है।
पुराणों में एकादशी के व्रत और पूजन को जरूरतमंदों को भोजन कराने के बिना अधूरा माना गया है। इसलिए अन्न सेवा इस दिन का केवल एक अतिरिक्त पुण्य कर्म नहीं, बल्कि एकादशी के पालन का महत्वपूर्ण अंग है। रमा एकादशी कार्तिक मास में आती है। पुराणों में कार्तिक मास को भगवान विष्णु का सबसे प्रिय महीना बताया गया है। मान्यता है कि इस महीने में की गई हर सेवा और पुण्य कर्म का विशेष फल प्राप्त होता है।

पुरी में अन्न सेवा क्यों करें?
> पवित्र पुरी धाम में ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ प्रेम और श्रद्धा से अर्पित किए गए प्रत्येक भोजन को स्वयं ग्रहण करने आते हैं। रमा एकादशी के दिन यहाँ की जाने वाली अन्न सेवा केवल भूखे लोगों का पेट भरने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उस प्रभु के चरणों में सेवा अर्पित करने का अवसर भी है, जिनके द्वार से कोई भी भूखा या निराश नहीं लौटता।

श्री मंदिर के माध्यम से रमा एकादशी के पावन अवसर पर पुरी में जरूरतमंद लोगों के लिए 101 किलो अन्नदान सेवा आपके नाम से संपन्न की जाएगी। इस सेवा का वीडियो 24–48 घंटों के भीतर आपको भेज दिया जाएगा।
यह बुकिंग सामूहिक सेवा का एक पावन संकल्प है, जिसे इसमें भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से पूरा किया जाता है। यह एक बड़े और नेक उद्देश्य के लिए किया गया सामूहिक योगदान है। आप सभी के सहयोग से ही इस पवित्र सेवा को आगे बढ़ाना और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुँचाना संभव हो पाता है।
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
srimandir devotees
अब तक1,50,000+भक्तोंश्री मंदिर द्वारा संचालित चढ़ावा सेवा में भाग ले चुके है।
अपनी सेवा चुनें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook