image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

वैशाख कब है?

जानें इस वर्ष वैशाख माह की तिथि, महत्व और विशेष दिन

वैशाख माह के बारे में

वैशाख माह हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र के बाद दूसरा महीना होता है। यह धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस माह में स्नान, दान, जप और उपवास का विशेष महत्व होता है। आइये जानते हैं इसके बारे में...

वैशाख कब है?

वैशाख हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हिन्दू वर्ष का दूसरा मास होता है। ग्रेगेरियन कैलेंडर में ये अप्रैल व मई का महीना होता है। आज के इस लेख में आपको वैशाख प्रारंभ उत्तर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मिलेगी।

वैशाख मास कब से शुरू हो रहा है?

चैत्र पूर्णिमा के अगले दिन से ही वैशाख के महीने का आरंभ हो जाता है, जो वैशाख पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है। साल 2025 में वैशाख मास 14 अप्रैल, सोमवार से शुरू हो रहा है। जिसकी समाप्ति 13 मई 2025 को होगी।

इस मास को वैशाख क्यों कहा जाता है?

हिन्दू महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित होते हैं, और महीनों का बदलाव चन्द्र चक्र पर निर्भर करता है। यानि चन्द्रमा जिस नक्षत्र पर होता है उस महीने का नाम भी उसी नक्षत्र के आधार पर रखा जाता है। इस प्रकार वैशाख मास की पूर्णिमा को चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में रहते हैं, इसलिए इस महीने को वैशाख मास कहा जाता है।

वैशाख मास का महत्व

  • वैशाख मास में भगवान विष्णु की उपासना करने का विशेष महत्व है।
  • ऐसी मान्यता है कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु ने कई अवतार लिए थे, जैसे नर-नारायण, परशुराम, नृसिंह और ह्ययग्रीव अवतार आदि।
  • एक मान्यता के अनुसार ये भी कहा जाता है कि वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी को देवी लक्ष्मी माता सीता के रूप में पृथ्वी से प्रकट हुई थीं।
  • पुराणों के अनुसार त्रेतायुग का आरंभ भी वैशाख माह से ही हुआ था।

वैशाख मास में क्यों खुलते हैं देव मंदिरों के पट?

  • वैशाख माह की पवित्रता और दिव्यता के कारण ही वैशाख मास में अनेक देव मंदिरों के पट खोले जाते हैं, और कई महोत्सवों का आयोजन होता है।
  • हिन्दू धर्म के चार धाम में से एक बद्रीनाथधाम के कपाट वैशाख माह की अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं।
  • वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को एक और हिन्दू तीर्थ धाम पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भी निकालने की परंपरा है।
  • वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या को देववृक्ष वट की पूजा करने की भी परंपरा है।

देश-विदेश में बैशाख मास से जुड़ी मान्यताएं

  • वैशाख मास की पूर्णिमा को दक्षिण व दक्षिण पूर्व एशिया, तिब्बत एवं मंगोलिया के बौद्धों के मध्य बुद्ध पूर्णिमा या गौतम बुद्ध के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • वैशाख शुक्ल पंचमी को हिंदू धर्म के धर्मशास्त्री एवं महान दार्शनिक आदि शंकराचार्य के जन्मदिन के रूप में मनाने की परंपरा है।
  • तमिलनाडु में वैशाख पूर्णिमा को ‘वैकाशी विशाकम’ नाम से मनाया जाता है, जिसे भगवान मुरुगन के जन्मदिन के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें कि 'मुरुगन' भगवान शिव जी के ज्येष्ठ पुत्र हैं।
  • वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सिंहाचलम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामीवारी मंदिर में नरसिंह जयंती उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है।

तो दोस्तों, ये तो थी वैशाख प्रारंभ उत्तर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी। ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए 'श्री मंदिर' ऐप पर।

divider
Published by Sri Mandir·March 17, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

चैत्र नवरात्रि कब है और शुभ मुहूर्त 2026

चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त जानें। देवी दुर्गा की उपासना के लिए महत्वपूर्ण दिन और पूजा विधि की जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का दूसरा दिन

नवरात्रि का दूसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना और इसके विशेष महत्व के बारे में। देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन के धार्मिक उपाय जानें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का तीसरा दिन

नवरात्रि का तीसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ चंद्रघंटा की आराधना और इस दिन के धार्मिक महत्व के बारे में। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जानें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook