पोंगल शुभकामना कोट्स और मैसेज
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

पोंगल शुभकामना कोट्स और मैसेज | Pongal quotes

जानिए पोंगल के लिए बेस्ट शुभकामना कोट्स, संदेश और विचार जो आप परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

पोंगल के बारे में

पोंगल हिंदू धर्म का एक प्रमुख फसल पर्व है, जिसे खास तौर पर तमिलनाडु में मनाया जाता है। यह त्योहार सूर्य देव को समर्पित होता है और नई फसल व खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। इस लेख में आप पोंगल के मौके पर अपने प्रियजनों को भेजने के लिए सुंदर पोंगल कोट्स पढ़ सकते हैं।

2026 में पोंगल पूजा कब है?

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में पोंगल पर्व बुधवार, 14 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। इसी दिन थाई पोंगल संक्रांति का शुभ समय दोपहर 03:13 बजे रहेगा। इसी तिथि को मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा। यह समय सूर्य देव की पूजा, प्रकृति और पशुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा शुभ कार्यों के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जाता है।

पोंगल पूजा का महत्व

पोंगल का महत्व केवल एक फसल उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तमिल संस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता को दर्शाने वाला पावन पर्व है। यह हमें किसानों के श्रम, धैर्य और प्रकृति के सहयोग के मूल्य को समझने की सीख देता है। संगम काल से चला आ रहा यह पर्व द्रविड़ सभ्यता का प्राचीनतम कृषि उत्सव माना जाता है, जिससे इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता और भी बढ़ जाती है।

कृषि प्रधान भारत में पोंगल का बहुत महत्व है। इस दिन सूर्य देव और इंद्र देव की पूजा कर अच्छी वर्षा, उपजाऊ भूमि और अच्छी फसल के लिए धन्यवाद दिया जाता है। भोगी पोंगल पर लोग पुरानी और बेकार चीज़ों को छोड़कर नए जीवन, नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति, मेहनत और अपनी परंपराओं का सम्मान करना सिखाता है। पोंगल के लिए बेस्ट शुभकामना कोट्स, संदेश और विचार इसी भावना को दर्शाते हैं, जिन्हें आप परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर प्रेम, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर सकते हैं।

पोंगल शुभकामना संदेश

1. सूर्य देव की कृपा से आपके जीवन में नई ऊर्जा, इंद्र देव की अनुकंपा से खुशहाली की वर्षा हो, खेतों में लहलहाती फसल की तरह आपका घर-आंगन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए। पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएँ!

2. पोंगल का यह पावन पर्व, पुराने दुखों को पीछे छोड़कर नई उम्मीदों, नए सपनों और नई शुरुआत का संदेश लाए। आप और आपका परिवार सदैव स्वस्थ, खुश और सम्पन्न रहें। शुभ पोंगल!

3. गुड़ और चावल की मधुर मिठास आपके जीवन में सदा बनी रहे, और पोंगल का यह शुभ पर्व आपके घर-आंगन को आनंद, समृद्धि और उल्लास से भर दे। शुभ पोंगल!

4. यह पावन फसल पर्व आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दे। आपकी हर सुबह सक्करई पोंगल की मिठास जैसी हो। पोंगल की ढेरों शुभकामनाएँ!

5. गन्ने की मिठास और कोलम के रंगों सा सुंदर हो आपका पोंगल। यह पावन पर्व आपके परिवार में अपनापन, प्रेम और अपार खुशियाँ लेकर आए। पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएँ!

6. पोंगल का यह शुभ पर्व आपके जीवन में आनंद, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए, और आपके घर में खुशहाली सदा बनी रहे। पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. पोंगल के पावन अवसर पर पशुधन के सम्मान से आपके घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!

8. पोंगल के पावन पर्व पर प्रकृति से जुड़ें, मधुर चावल की खुशबू से हर मन मुस्कुराए। आपको और आपके परिवार को पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएँ

9. गुड़-तिल की मिठास और पतंगों की उड़ान, हर्ष और उमंग के साथ आए पोंगल की शान। आपको पोंगल पर्व की ढेरों शुभकामनाएँ

10. मीठे भोग की खुशबू, गन्ने की मिठास और आनंद की सौगात, पोंगल के पावन अवसर पर आपका जीवन रहे खुशहाल और समृद्ध। पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ

11. गुड़-तिल की मिठास और पतंगों की उड़ान, हर्ष और उमंग के साथ आए पोंगल की शान। आपको पोंगल पर्व की ढेरों शुभकामनाएँ

12. मीठे भोग की खुशबू, गन्ने की मिठास और आनंद की सौगात, पोंगल के पावन अवसर पर आपका जीवन रहे खुशहाल और समृद्ध। पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ

13. साल का पहला पर्व फिर आया है साथ खुशियाँ लाया है, लोकगीतों की गूंज में पकवानों की खुशबू छाई है। आपको और आपके परिवार को पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

14. पोंगल के हांडी में जैसे समृद्धि उफनती है, वैसे ही ईश्वर आपके जीवन को प्रेम और खुशियों से भर दें। आपको और आपके परिवार को पोंगल पर्व की ढेरों शुभकामनाएँ।

15. मीठे प्रसाद की खुशबू, गन्ने की मिठास और ढेरों मुस्कानें, पोंगल के इस शुभ अवसर पर आपका जीवन आनंद और समृद्धि से भर जाए। पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ

divider
Published by Sri Mandir·January 13, 2026

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook