जरा इतना बता दे कान्हा
image

जरा इतना बता दे कान्हा

श्रीकृष्ण से अपने प्रश्नों का उत्तर पाएं, 'जरा इतना बता दे कान्हा' भजन के शब्द पढ़ें और भक्ति का अनुभव करें!

जरा इतना बता दे कान्हा भजन के बारे में

ये भजन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उनके दिव्य प्रेम को समर्पित है। यह भजन कान्हा से उनके लीला चरित्र, स्नेह, और कृपा के बारे में प्रश्न करता है, जिससे भक्ति का प्रवाह होता है। इस भजन को सुनने या गाने से मन को शांति, सुकून और आध्यात्मिक आनंद मिलता है। यह भजन भक्तों को श्रीकृष्ण के साथ एक विशेष आध्यात्मिक संबंध स्थापित करने में सहायता करता है।

आपके लिए चुनी गई पूजाएँ

अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।

जरा इतना बता दे कान्हा

जरा इतना बता दे कान्हा,

कि तेरा रंग काला क्यों ।

श्लोक

श्याम का काला बदन,

और श्याम घटा से काला,

शाम होते ही,

गजब कर गया मुरली वाला ॥

जरा इतना बता दे कान्हा,

कि तेरा रंग काला क्यों,

तु काला होकर भी जग से,

इतना निराला क्यों ॥

मैंने काली रात में जन्म लिया,

और काली गाय का दूध पीया,

कजरे का रंग भी काला,

कमली का रंग भी काला,

इसी लिए मै काला ॥

सखी रोज़ ही घर में बुलाती है,

और माखन बहुत खिलाती है,

सखिओं का दिल भी काला,

इसी लिए मै काला ॥

मैंने काले नाग पर नाच किया,

और काले नाग को नाथ लिया,

नागों का रंग भी काला,

यमुना का रंग भी काला,

इसी लिए मै काला ॥

सावन में बिजली कड़कती है,

बादल भी बहुत बरसतें है,

बादल का रंग भी काला,

बिजली का रंग भी काला,

इसी लिए मै काला ॥

सखी नयनों में कजरा लगाती है,

और नयनों में मुझे बिठाती है,

कजरे का रंग भी काला,

नयनों का रंग भी काला,

इसी लिए मै काला ॥

जरा इतना बता दें कान्हा,

कि तेरा रंग काला क्यों,

तु काला होकर भी जग से,

इतना निराला क्यों ॥

divider
Published by Sri Mandir·December 27, 2024

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

श्री राम स्तुति

श्री राम स्तुति पढ़ें और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करें। भक्ति और शांति के लिए अभी पाठ करें

right_arrow
Card Image

मैं बालक तू माता भजन

मैं बालक तू माता शेरां वालिए’ एक बहत चर्चित भजन है जो माता शेरावाली की भक्ति और शक्ति के बारे में है। इस भजन में भक्त अपनी श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करते हुए माता दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं।

right_arrow
Card Image

कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे भजन

ये भजन एक ऐसा भक्ति गीत है जो माँ दुर्गा की महिमा और उनकी कृपा को श्रद्धापूर्वक बताता है। इस भजन के माध्यम से भक्त माँ जगदम्बे से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। यह भजन भक्तों को माँ दुर्गा के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा व्यक्त करने का एक शक्तिशाली तरीका प्रदान करता है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook