
भगवान के दर पर भक्ति में समाएं, 'तेरे द्वार खड़ा भगवान भगत' भजन पढ़ें!
ये भजन भगवान की भक्ति और उनकी शरण में जाने का संदेश देता है। इसे गाने से भक्त को आत्मसमर्पण की भावना उत्पन्न होती है और भगवान के आशीर्वाद से जीवन में शांति, सुख और समृद्धि का अनुभव होता है। यह भजन भक्तों को संघर्षों से उबरने, सकारात्मक सोच रखने और भगवान की कृपा से जीवन में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देता है।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
तेरे द्वार खड़ा भगवान,
भक्त भर दे रे झोली ।
तेरा होगा बड़ा एहसान,
के युग युग तेरी रहेगी शान ॥
डोल उठी है सारी धरती देख रे,
डोला गगन है सारा ।
भीख मांगने आया तेरे घर,
जगत का पालनहारा ।
मैं आज तेरा मेहमान,
कर के रे मुझ से जरा पहचान ॥
भक्त भर दे रे झोली ।
॥ तेरे द्वार खड़ा भगवान...॥
आज लुटा दे रे सर्वस अपना,
मान ले रे कहना मेरा ।
मिट जायेगा पल में तेरा,
जनम जनम का फेरा रे ।
तू छोड़ सकल अभिमान,
अमर कर ले रे तू अपना दान ॥
भक्त भर दे रे झोली ।
॥ तेरे द्वार खड़ा भगवान...॥
तेरे द्वार खड़ा भगवान,
भक्त भर दे रे झोली।
तेरा होगा बड़ा एहसान,
के युग युग तेरी रहेगी शान ॥
Did you like this article?

कीजो केसरी के लाल" भजन के पवित्र बोल पढ़ें और हनुमान जी की महिमा का गुणगान करें। यह भजन सुनकर मन भक्ति और श्रद्धा से भर जाएगा।

शिव अमृतवाणी भजन के पावन बोल पढ़ें और महादेव शिव के आशीर्वाद से जीवन को संपूर्ण बनाएं। भक्ति का अद्भुत अनुभव करें!

"बड़ी देर भई नंदलाला भजन के बोल पढ़ें और श्री कृष्ण की भक्ति में खो जाएं। प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। अभी पढ़ें!"