राम को देख कर के जनक भजन
राम को देख कर के जनक भजन | Ram Ko Dekh Ke Janak Lyrics

राम को देख कर के जनक भजन

इस भजन को सुनकर आपकी आत्मा भगवान राम के चरणों में लीन हो जाती है, जिससे आपको शांति, आनंद और आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त होती है।


राम को देख कर के जनक भजन | Ram Ko Dekh Ke Janak Bhajan

"राम को देख कर के जनक" ये एक फेमस भजन है जो आपको श्री राम और जनक के अद्भुत मिलन की पौराणिक कथा से जोड़ता है। इस भजन में राजा जनक की भावना और श्री राम के दिव्य व्यक्तित्व को सुन्दरता से दिखाया गया है, जो हर भक्त को भगवान राम की महिमा और उनके आदर्श चरित्र की याद दिलाता है।

जब आप यह भजन सुनते हैं, तो यह आपको श्री राम की दिव्यता, उनकी सरलता और उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व की अनुभूति कराता है। यह भजन न केवल भक्ति के मार्ग को दिखाता है, बल्कि आपके हृदय को भी शांति और आनंद से भर देता है। श्री राम के प्रति आपका प्रेम और समर्पण गहरा होता है, और आप उनकी कृपा के लिए अपने मन से प्रार्थना करते हैं।

राम को देख कर के जनक लिरिक्स | Ram Ko Dekh Ke Janak Lyrics

राम को देख कर के जनक नंदिनी,

बाग में वो खड़ी की खड़ी रह गयी ।

राम देखे सिया को सिया राम को,

चारो अँखिआ लड़ी की लड़ी रह गयी ॥

थे जनक पुर गये देखने के लिए,

सारी सखियाँ झरोखो से झाँकन लगे ।

देखते ही नजर मिल गयी प्रेम की,

जो जहाँ थी खड़ी की खड़ी रह गयी ॥

राम को देख कर के जनक नंदिनी...॥

बोली एक सखी राम को देखकर,

रच गयी है विधाता ने जोड़ी सुघर ।

फिर धनुष कैसे तोड़ेंगे वारे कुंवर,

मन में शंका बनी की बनी रह गयी ॥

राम को देख कर के जनक नंदिनी...॥

बोली दूसरी सखी छोटन देखन में है,

फिर चमत्कार इनका नहीं जानती ।

एक ही बाण में ताड़िका राक्षसी,

उठ सकी ना पड़ी की पड़ी रह गयी ॥

राम को देख कर के जनक नंदिनी...॥

राम को देख कर के जनक नंदिनी,

बाग में वो खड़ी की खड़ी रह गयी ।

राम देखे सिया को सिया राम को,

चारो अँखिआ लड़ी की लड़ी रह गयी ॥

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
श्री राम भजन लिरिक्स
मन को भक्ति, विश्वास और शांति से भर देने वाले श्री राम के भजन लिरिक्स पढ़ें। श्री राम भजन लिरिक्स में प्रभु राम की महिमा, भक्ति से भरे बोल और राम नाम की पावन ध्वनि पाएं।
thumbnail
गुरुदेव भजन लिरिक्स
मन को शांति, मार्गदर्शन और प्रकाश देने वाले गुरुदेव के भजन लिरिक्स पढ़ें। गुरुदेव भजन लिरिक्स में गुरु महिमा, भक्ति से भरे बोल और आत्मिक उन्नति के पावन शब्द पाएं।
thumbnail
राधा भजन लिरिक्स
मन को प्रेम और भक्ति से सराबोर करने वाले राधा रानी के भजन लिरिक्स पढ़ें। राधा भजन लिरिक्स में श्रीकृष्ण प्रेम, भक्ति से भरे मधुर बोल और राधा आराधना के पावन शब्द पाएं।
thumbnail
गणेश भजन लिरिक्स
मन को शांति और शुभता से भर देने वाले गणेश जी के भजन लिरिक्स पढ़ें। गणेश भजन लिरिक्स में विघ्नहर्ता गणपति की महिमा, भक्ति से भरे बोल और मंगलमय गणेश आराधना के पावन शब्द पाएं।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook