कालाष्टमी पर अपने प्रियजनों को भेजें विशेष शुभकामनाएं। यहां पाएं कालाष्टमी 2026 की शुभकामनाएं हिंदी में।
भगवान भैरव, भगवान शिव के रौद्र रूप हैं, जिन्हें ‘संहारकर्ता’ और ‘रक्षक’ दोनों रूपों में पूजा जाता है। कालाष्टमी के दिन उपवास, पूजा और भैरव चालीसा, स्तोत्र व मंत्रों का पाठ करके भैरव बाबा को प्रसन्न किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से भैरव बाबा का स्मरण करने से काल (मृत्यु), दरिद्रता, भय और बुरी शक्तियों से रक्षा होती है।
हिंदू धर्म में कालाष्टमी का त्योहार भगवान भैरव को समर्पित होता है। भगवान भैरव को भगवान शिव का ही एक शक्तिशाली रूप माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। भगवान काल भैरव एक ऐसे देवता हैं जिन्हें उनकी शक्ति और तेजस्वी रूप के लिए जाना जाता है। लोग उन्हें बुरी शक्तियों और नकारात्मकता को दूर करने वाले देवता मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा से भगवान भैरव की पूजा करता है और व्रत रखता है, उसे उनका आशीर्वाद मिलता है। इससे न केवल बुरी नजर, भय और बाधाओं से सुरक्षा मिलती है, बल्कि जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।
कालाष्टमी का दिन भगवान काल भैरव की कृपा पाने और जीवन की हर बाधा, भय, शत्रु तथा नकारात्मकता से छुटकारा पाने का सुनहरा अवसर है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करके आप अपने जीवन को सुखमय और सुरक्षित बना सकते हैं।
भगवान भैरव का वाहन काला कुत्ता माना जाता है। इस दिन कुत्ते को दूध, रोटी, गुड़ या मीठी चीज़ें खिलाना शुभ होता है। इससे भगवान भैरव प्रसन्न होते हैं और जीवन में संकट कम होते हैं।
भैरव बाबा को तिल का तेल बहुत प्रिय होता है। मंदिर या घर के उत्तर दिशा में या पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इससे बुरी शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
इस दिन भगवान भैरव के मंत्रों का जाप विशेष फल देता है- "ॐ कालभैरवाय नमः" या "ॐ भैरवाय नमः"। 108 बार जाप करने से भय, रोग और शत्रुओं से सुरक्षा मिलती है।
इस दिन भैरव बाबा के मंदिर जाकर दर्शन करें और सरसों का तेल, काले तिल, नारियल और गुड़ चढ़ाएं। इससे स्वास्थ्य, व्यापार और नौकरी में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
जिन लोगों को बार-बार बुरे सपने आते हैं या नकारात्मकता महसूस होती है, वे इस दिन सरसों के तेल का दीपक जलाकर “भैरव चालीसा” या “भैरव अष्टक” का पाठ करें।
काले कपड़े, काले तिल, कंबल, जूते या भोजन का दान करें। इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।
1. बाबा काल- भैरव आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करे।
2. श्री भैरव भूतों के राजा, बाधा हरत करत शुभ काजा। कालाष्टमी की आपको शुभकामनाएं।
3. कालों के काल, भैरव बाबा की कृपा सदा आप पर बनी रहे। शुभ कालाष्टमी!
4 भैरव बाबा आपके जीवन से हर कष्ट और भय दूर करें। कालाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
5. भगवान भैरव की भक्ति से मिले शक्ति, शांति और सफलता – शुभकामनाएं।
6. नकारात्मकता से रक्षा करें भैरव नाथ, और जीवन में लाएं उजास।
7. इस कालाष्टमी, भैरव जी करें आपकी हर मनोकामना पूरी।
8. “ॐ कालभैरवाय नमः” – मंत्र जाप से मिले आत्मिक शक्ति।
9. बाबा काल भैरव से छुप जाएँ, मेरी तकलीफ, ऐसी कोई बात नहीं, उनकी भक्ति से ही है मेरी पहचान, वरना मेरी कोई औकात नहीं। कालाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
10. सारा ब्रह्मांड झुकता है जिसकी शरण में, मेरा प्रणाम है उन काल भैरव के चरण में। कालाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
11. श्री भैरव संकट हरण मंगल करण कृपाल, श्याम वरण विकराल वपु लोचन लाल विशाल। कालाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
12. इस कालाष्टमी पर आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
13. परिवार संग करें भैरव पूजन, मिलें सभी को शुभ परिणाम।
14. रिश्तों में प्रेम और घर में सौहार्द बना रहे – शुभ कालाष्टमी!
15. भैरव बाबा आपके पूरे परिवार पर कृपा बनाए रखें।
16. जीवन की हर राह हो भैरव जी के आशीर्वाद से आसान।
कालाष्टमी का पर्व मनाने से न सिर्फ किसी भी प्रकार का डर, जीवन में आ रही समस्याएं और बुरे साय से छुटकारा मिलता है बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार होता है। इस दिन भगवान भैरव की पूजा करने और व्रत रखने से नकारात्मकता दूर होती है।
Did you like this article?
कूर्मा जयंती के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के कूर्म अवतार की पूजा करें और जीवन में सुख, समृद्धि प्राप्त करें। यहां पाएं कूर्मा जयंती की शुभकामनाएं और संदेश हिंदी में।
वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा करें और जीवन में सुख-समृद्धि पाएं। यहां मिलेंगी वैशाख पूर्णिमा 2026 की शुभकामनाएं और संदेश हिंदी में।
अपरा एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु की पूजा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। पाएं अपरा एकादशी 2025 की शुभकामनाएं और संदेश हिंदी में।