
विघ्नहर्ता श्री गणेश की कृपा, बुद्धि और शुभता को दर्शाती भक्तिमय पंक्तियां, पढ़ें, साझा करें और हर शुरुआत को मंगलमय बनाएं।
गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है और उनका नाम लेते ही मन में शुभता और विश्वास का भाव जागता है। हर नई शुरुआत में बप्पा की पूजा इसलिए की जाती है ताकि काम बिना रुकावट के पूरे हों और जीवन में सकारात्मकता बनी रहे। इस लेख में जानिए गणेश जी की शायरी, जो भक्ति और आस्था से जुड़ी भावनाओं को सरल शब्दों में प्रस्तुत करती है।
गणेश जी को विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माना जाता है। उनकी पूजा हर शुभ काम की शुरुआत में की जाती है, ताकि रास्ते की बाधाएँ दूर हों और काम सफल हो। गणेश जी की भक्ति मन को शांति देती है और जीवन में सकारात्मक सोच बढ़ाती है। भक्त मानते हैं कि बप्पा का नाम लेने से चिंता कम होती है और हर मुश्किल आसान लगने लगती है। गणेश जी की शायरी इन्हीं भावनाओं को सरल और प्यारे शब्दों में व्यक्त करती है, जो दिल में भक्ति और विश्वास भर देती है।
लाख बार मोरिया कहो,
कहो एक बार श्री बप्पा,
अति प्रसन्न हो श्री गणेश।
संभाला है बुरे वक्त में बप्पा ने हमें,
वरना हमारी बर्बादी के इंतज़ार में अपने भी थे।
जब किस्मत ही मेरे बप्पा ने लिखी है,
तो शंकाएं कैसी,
जो भी होगा बेहतर से बेहतरीन होगा।
जान बसी है आप में बप्पा,
मोहब्बत तो बहुत छोटी सी चीज है।
किस्मत तो हमारी भी शानदार है,
तभी तो गणपति बप्पा जैसा दोस्त हमारे पास है।
लड्डू जिनका भोग है, मूषक जिनकी सवारी है,
सुखकर्ता दुखहर्ता गणेश जी जय हो तुम्हारी।
बस तू साथ रहना मेरे देवा,
रोती हुई आँखों में भी मुस्कुरा लेंगे हम।
हर किसी के लिए नहीं तरसते हम,
आप वो इकलौते हो गणेश जी,
जिससे मैंने बेइंतहा मोहब्बत की है।
लगता है गणपति बप्पा उतरना पड़ेगा महफिल में,
कुछ लोग हल्के में लेने लगे हैं।
लोग आजकल प्यार में बिजी हैं,
और मैं अपने गणेश जी की भक्ति में।
कल हो तो आज जैसा,
महल हो तो ताज जैसा,
दोस्त हो तो विघ्नहर्ता बप्पा आप जैसा।
कुछ यादें याद रखना, कुछ बातें याद रखना,
ज़िंदगी में हम साथ न रहें,
पर हमारे साथ गणेश जी थे ये याद रखना।
पता नहीं कितनी मोहब्बत हो गई है देवा आपसे,
हर वक्त बस गणपति बप्पा याद आते हैं।
प्यार का तो पता नहीं,
मगर एक है जो दिल के बहुत करीब है,
जो हर मुसीबत में साथ देता है।
गणपति बप्पा आपने पूरी सृष्टि तारी है,
कभी सर पर मेरे भी हाथ रख कर कह दो,
चल आज तेरी बारी है।
गणेश सिर्फ नाम नहीं,
वो हमारी ताकत और प्रेरणा हैं।
तेरी कट जाएगी बाधा,
तू जप ले गणपति बप्पा।
बिन जपे है जीवन आधा,
तू जप ले गणपति बप्पा।
गणपति बप्पा से मिलकर महसूस किया मैंने,
लोग वक्त और दर्द अक्सर क्यों भूल जाते हैं।
सुगंध के बिना पुष्प अधूरा,
और गणपति बप्पा के बिना हम अधूरे।
हमेशा से मेरा खास है,
और खास रहेंगे गणपति बप्पा।
मेरे दिल का महंगा सा ख्वाब हो आप,
हाँ मेरे गणपति बप्पा,
मेरे लिए बहुत खास हो आप।
आप ही हैं गणपति बप्पा,
जिनकी वजह से मेरा दिल मुस्कुराता रहता है।
मेरी नज़र से कभी देखना,
तुम खुद फिदा हो जाओगे गणपति बप्पा पर।
मेरे मोबाइल की सबसे प्यारी
नोटिफिकेशन हो आप गणपति बप्पा।
आप थे, आप हैं, आपके ही रहेंगे,
गणपति बप्पा।
फूलों की सुंदरता भी फीकी पड़ जाए,
जब गणपति बप्पा के दर्शन हो जाएं।
मंज़िल दूर है, वक्त बुरा है,
लेकिन गणपति बप्पा की कृपा से
सब बदलता ज़रूर है।
जिसके होने से सुकून मिलता है,
उसे ये दुनिया गणपति बप्पा कहती है।
हमें दुनिया से नहीं,
गणपति बप्पा से मतलब है।
हमारी आख़िरी उम्मीद खुद गणपति बप्पा हैं,
और जब तक वो हैं, उम्मीद कायम है।
हल्के में मत लेना महोदय,
हर दुख दर्द कष्ट के निवारणकर्ता हैं गणपति बप्पा।
नफ़रत से देखो या प्यार से,
दोनों में कमाल ही दिखते हैं गणपति बप्पा।
मेरा क्या बिगड़ेगा बप्पा,
सर पर तेरा हाथ है,
तेरे चरणों में जब तक प्राण है।
जय श्री गणेश।
Did you like this article?

शनि देव शायरी और भक्ति शायरी की बेहतरीन कलेक्शन पाएं। पढ़ें भावपूर्ण, प्रेरणादायक और भक्तिमय शायरी जो मन को शांति दे और कर्म-सुधार की प्रेरणा दे। हर अवसर के लिए उपयुक्त।

शनि त्रयोदशी के अवसर पर भगवान शनि की पूजा करें और जीवन में शांति, सुख, और समृद्धि की प्राप्ति के लिए शनि महाराज का आशीर्वाद लें। यहां पाएं शनि त्रयोदशी की शुभकामनाएं और संदेश हिंदी में।

शनि देव की पूजा और आशीर्वाद से जीवन में सुख और समृद्धि पाएं। पढ़ें और भेजें शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं और संदेश हिंदी में।