21 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है खास! इस मौके पर भेजें सुंदर और प्रेरक योग दिवस 2025 शुभकामनाएं हिंदी में दोस्तों, परिवार और स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए।
जब सृष्टि का कोई नाम नहीं था, रूप नहीं था केवल शून्य था तब वह पहला स्पंदन, जो ब्रह्मांड में प्रतिध्वनित हुआ, वही “योग” था। योग केवल शरीर को मरोड़ने की विधि नहीं, यह उस आदिशक्ति से जुड़ने की विधि है, जो हर कण में व्याप्त है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए शुभकामना संदेश को बताएंगे, जिन्हें आप अपनी फैमिली मेंबर या फिर दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
21 जून को मनाए जाने वाले "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" की आज जब हम बात करते हैं, तो हमें इस आध्यात्मिक साधना को केवल स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि आत्म-साक्षात्कार और ईश्वर से मिलन का सेतु मानना चाहिए। यह वो विज्ञान है, जो भगवान शिव के मौन ध्यान से लेकर श्रीकृष्ण के गीता उपदेश तक फैला है।
शिव: योग के आदिदेव शिव को योगेश्वर कहा गया है। कैलाश पर बैठा वह ध्यानमग्न रूप, जो जरा भी हिले नहीं, वही तो योग का आदिकालीन प्रतीक है। शिव का समाधि भाव दर्शाता है। जब मन, वाणी और क्रिया सभी परमशून्य में विलीन हो जाएं, वही योग है।
भगवान कृष्ण अर्जुन से गीता में कहते हैं: "योगस्थः कुरु कर्माणि" यानी कर्म करते समय योग में स्थित रहो। श्रीकृष्ण ने जो योग सिखाया, वह केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और आत्मिक संतुलन का अद्भुत मेल था।
श्रीराम: मर्यादा और संयम का योगी स्वरूप वनवास, युद्ध, त्याग—हर परिस्थिति में श्रीराम का धैर्य और संतुलन योग के अदृश्य सूत्रों से ही जुड़ा था।
हनुमान: भक्ति योग के प्रतीक हनुमान जी का हर कार्य "रामार्पण बुद्धि" से जुड़ा था। वे तन, मन और आत्मा से श्रीराम में योगस्थ थे।
मां दुर्गा: शक्ति और साधना का संयोग देवी दुर्गा योगिनी हैं, जिनके नौ रूप हमें यह सिखाते हैं कि शक्ति का जागरण तभी संभव है जब चित्त स्थिर और लक्ष्य स्पष्ट हो।
1. शिव की तपस्या जैसा गहन हो तुम्हारा ध्यान,
श्रीकृष्ण सी वाणी, श्रीराम सा संयम बने पहचान।
योग दिवस पर दिव्यता जागे,
ईश्वर हर सांस में विराजे।
2. प्रभु के चरणों की ओर उठे हर ध्यान,
योग बन जाए आत्मा का मधुर गान।
योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. योग वह दीपक है जो आत्मा को प्रकाशित करे,
हर भाव, हर श्वास को ईश्वरीय बनाए।
शुभ योग दिवस!
4. तन से शिव, मन से विष्णु, हृदय से राम बनो,
योग के मार्ग पर चलकर ब्रह्मज्ञान को जानो।
शुभ योग दिवस!
5. योग वो मंत्र है जो मौन में भी गूंजता है,
जो सांसों को परमात्मा से जोड़ता है।
इस योग दिवस पर आत्मा को शांत करें।
6. हर दिन योग हो, हर क्षण भक्ति में बीते,
प्रभु के सान्निध्य में मन और आत्मा रीते।
योग दिवस की बधाई!
7. ना हो केवल व्यायाम,
योग बने प्रभु का नाम।
योग दिवस मंगलमय हो।
8. जैसे गीता का सार है “योगः कर्मसु कौशलम्”,
वैसे ही जीवन का हर कर्म योगमय हो।
शुभ योग दिवस!
9. भगवती का तेज, शिव का ध्यान,
योग का अर्थ है जीवन का ज्ञान।
योग दिवस की शुभकामनाएं!
योग से हर बाधा को हराओ।
जय योग, जय जीवन।
आत्मा को शिव में लीन करो।
योग दिवस की बधाई हो!
हर दिन बने प्रभु का प्रकाश।
शुभकामनाएं इस योग पर्व पर।
जिसने साधा, वही भाग्य जगाए।
योग दिवस की सदा मंगलकामना।
हर जीव में देवत्व का संयोग हो।
शुभ योग दिवस!
योग के बल से जीवन महान हो।
योग दिवस पर पुण्य संकल्प लें।
हर दिन उस पर चलना ही सच्चा व्रत है।
योग दिवस की बधाई।
योग से जीवन में हो केवल सत्यम, शिवम, सुंदरम्।
शुभ योग दिवस!
योग में बसते ये तीनों विधान।
योग दिवस पर शक्ति प्राप्त करें।
ईश्वर के द्वार तक चले।
योग दिवस पर दिव्य शुरुआत करें।
जो मोक्ष के द्वार को खोले।
प्रभु से साक्षात्कार की शुभकामनाएं!
योग के हर क्षण को प्रभु के चरणों में अर्पण करें।
योग दिवस की बधाई!
योग वही है जो भीतर से परम है।
योग दिवस मंगलमय हो।
Did you like this article?
पर्यावरण को समर्पित इस दिन पर भेजें जागरूकता भरे संदेश। पाएं बेस्ट वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे 2025 की शुभकामनाएं और मैसेज हिंदी में, जो सभी को पर्यावरण बचाने की प्रेरणा देंगे।
गंगा मैया के पावन पर्व पर दें दिल से शुभकामनाएं। यहां पाएं गंगा दशहरा 2025 की सुंदर और भक्ति से भरी शुभकामनाएं व संदेश हिंदी में, जिन्हें आप अपने अपनों को भेज सकते हैं।
सबसे पावन एकादशी पर भेजें दिल से शुभकामनाएं। पाएं सुंदर और भावपूर्ण निर्जला एकादशी 2025 की शुभकामनाएं और मैसेज हिंदी में, जो आपके अपनों के व्रत और भक्ति को और भी खास बना दें।