सावन महीने की शुभकामनाएं
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

सावन महीने की शुभकामनाएं

भोलेनाथ का प्रिय सावन मास भक्तों के लिए भक्ति, व्रत और श्रद्धा का प्रतीक है। इस खास समय में अपने परिवार और मित्रों को भेजें प्रेम से भरी सावन की शुभकामनाएं।

सावन महीने के बारे में

सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। यही वजह है कि लोग श्रावण मास के हर सोमवार को व्रत रखते हैं और विधि विधान से शिव जी की पूजा करते हैं। इसके पीछे की धार्मिक मान्यता की बात करें तो कहा जाता है कि श्रावण मास में शिव की उपासना करने से जातक का हर दुख दूर होता है और जीवन में सुख-शांति आती है।

2025 में सावन कब शुरु होगा?

साल 2025 में सावन 11 जुलाई से शुरू होने वाले है, जो 9 अगस्त को यानी की लगभग एक महीने बाद खत्म होगी। श्रावण मास की शुरुआत होते ही माहौल भक्तिमय हो जाता है। चारों तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगती है, मंदिरों में रौनक बढ़ जाती है, और शिव भक्त जल चढ़ाने के लिए सुबह-सुबह मंदिरों की ओर निकल पड़ते हैं।

श्रावण शुभारंभ की 21+ शुभकामनाएं

1. श्रावण मास का आगमन आपके जीवन में सुख, शांति और शिव की कृपा लेकर आए। हर-हर महादेव!

2. भोलेनाथ के इस पावन महीने की शुरुआत आपके जीवन में भक्ति के साथ ही उमंग और उत्साह लेकर आए। शुभ श्रावण!

3. श्रावण का ये पवित्र महीना आपके जीवन से सभी दुखों को हर ले और सुख शांति लेकर आए। हार्दिक शुभकामनाएं!

4. भगवान शिव की अपार कृपा से आपका जीवन शिवमय और मंगलमय हो। शुभ श्रावण आरंभ!

5. इस श्रावण मास में शिव जी आपके जीवन के दुखों का निवारण करें, और स्वास्थ्य व समृद्धि प्रदान करें। ॐ नमः शिवाय!

6. श्रावण मास का शुभारंभ आपके जीवन में नया उजाला लाए और मन को सच्ची शांति दे। हर-हर महादेव!

7. भोलेनाथ के चरणों में समर्पण से भरा यह मास आपके जीवन के हर क्षेत्र में सफलता लाए। पवित्र श्रावण शुभारंभ की मंगलकामनाएं!

8. श्रावण आरंभ की पावन बेला पर शिव कृपा सदा आप पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।

9. सावन की बूंदों के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद भी आपके जीवन में बरसे। शुभ श्रावण शुभारंभ!

10. हर सोमवार शिव जी की भक्ति करिए, जीवन अपने आप सुधर जाएगा। श्रावण मंगलमय हो!

11. भगवान शिव इस श्रावण मास में आपके परिवार को सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें। हर हर महादेव!

12. श्रावण मास की शुरुआत आपके रिश्तों में मिठास और मन में सुकून लाए। भगवान भोलेनाथ सदा आप पर अपनी कृपा बनाए रखें।

13. श्रावण का हर दिन आपके लिए एक नई उम्मीद, एक नई राह और शिव जी का आशीर्वाद लेकर आए। जय शिव शम्भू!

14. इस शुभ श्रावण मास में शिव आपके हर अच्छे संकल्प को पूरा करें। पवित्र श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं!

15. श्रावण में भगवान शिव की उपासना से आपकी सभी मनोकामनायें पूर्ण हों, और भगवान भोलेनाथ अपना आशीर्वाद सदा आप पर बनाए रखें।

16. भगवान शिव आपको शक्ति, साहस और धैर्य दें। श्रावण मास के शुभारंभ पर यही शुभकामना है।

17. आपको व आपके पूरे परिवार को श्रावण मास के शुभारंभ की मंगलकामनाएं! भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे।

18. श्रावण के इस पावन अवसर पर शंकर जी से यही प्रार्थना है आपके जीवन में सुख शांति व धन धान्य की कभी कमी न हो।

19. जो भी आप सच्चे मन से चाहें, भोलेनाथ इस श्रावण आपकी इच्छा पूर्ण करें। शिव जी के प्रिय श्रावण मास शुभारंभ की शुभकामनाएं!

20. शुभ श्रावण आरम्भ! भगवान शिव सदा आपके घर परिवार को सुखी व सुरक्षित रखें।

21. इस श्रावण मास में शिव आपके जीवन के सारे दुःख हर लें और सुख-शांति का वरदान दें। यही शुभकामना है!

divider
Published by Sri Mandir·June 10, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

श्रावण अमावस्या की शुभकामनाएं

श्रावण अमावस्या का दिन पितरों की शांति, तर्पण और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पावन अवसर पर अपनों को भेजें श्रावण अमावस्या की शुभकामनाएं और प्राप्त करें पितृ आशीर्वाद।

right_arrow
Card Image

श्रावण सोमवार व्रत की शुभकामनाएं

श्रावण सोमवार व्रत भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र उपवास है जो जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाता है। इस पावन दिन पर भेजें श्रावण सोमवार व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

right_arrow
Card Image

शनि त्रयोदशी की शुभकामनाएं

शनि त्रयोदशी के अवसर पर भगवान शनि की पूजा करें और जीवन में शांति, सुख, और समृद्धि की प्राप्ति के लिए शनि महाराज का आशीर्वाद लें। यहां पाएं शनि त्रयोदशी की शुभकामनाएं और संदेश हिंदी में।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:
Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102
Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.