मंगलिक दोष के 10 उपाय
image
ShareWhatsApp

मंगलिक दोष के 10 उपाय

मंगलिक दोष के 10 प्रभावी उपाय जानें! विवाह में विलंब और जीवन की समस्याओं से निजात पाने के सरल और असरदार उपाय जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत!

मंगलिक दोष के बारे में

मंगलिक दोष तब उत्पन्न होता है जब मंगल ग्रह जन्म कुंडली के चार प्रमुख स्थानों—पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें घरों में स्थित होता है। ये दोष विवाह में देरी, रिश्तों में अशांति, या वैवाहिक जीवन में संघर्ष का कारण बन सकता है। इसका प्रभाव कम करने के लिए पूजा, व्रत, ज्योतिषीय उपाय जैसे मंगल ग्रह के मंत्रों का जाप, हनुमान चालीसा का पाठ जैसी विधियां अपनाई जाती हैं।

मंगलिक दोष के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में कई दोष होते हैं। उनमें से एक मांगलिक दोष होता है। वैसे तो किसी भी जातक के जीवन में हर तरह के मंगल के लिए मंगल ग्रह ही जिम्मेदार होता है। लेकिन कुंडली में मंगल ग्रह खराब हो तो व्यक्ति का अमंगल समय शुरु हो जाता है। इस दोष की वजह से विवाह में देरी होने की भी संभावना होती है। ज्योतिष विद्या में मांगलिक दोष को दूर करने के लिए कई तरह के धार्मिक उपाय बताए गए हैं। आईए जानते हैं कौन से हैं, वो उपाय।

मंगल दोष करना हैं कम तो करें यह उपाय

  • कुंडली में मंगल की स्थिति ठीक करने के लिए हनुमान मंदिर में गुड़, चना और बूंदी का भोग लगाने से मंगल दोष कम हो है।
  • मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ घी के दीपक का दान करने से भी मंगल दोष का प्रभाव क्षीण होने लगता है।
  • कुंडली में मांगलिक दोष के कारण जातक के विवाह में भी देरी होती है। इसके लिए हर गुरुवार को केले के पेड़ का पूजन करने से शुभ फल मिलता हैं।
  • कुंडली में मंगल दोष के कारण आप पर कर्ज भी बढ़ सकता है। कर्ज से मुक्ति के लिए लाल कपड़े में कुछ जौ बांध ले और सोने से पहले अपने सिरहाने रख दें। सुबह इस जौ को किसी गरीब को दान कर दें।
  • अगर कुंडली में मंगल नीचे ग्रह का होता है, तो घर में सुख शांति नहीं रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में सुख शांति के लिए पूर्णिमा के दिन हवन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है।
  • कुंडली में मांगलिक दोष को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन एक लाल कपड़े में नारियल बांधकर हनुमान मंदिर में रखने से मांगलिक दोष दूर होता है।
  • खूब मेहनत के बाद भी अगर असफलता ही हाथ लगती है, तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को जौ चढ़ाने से लाभ मिलता है।
  • कुंडली में मंगल दोष कम करने के लिए सवा किलो जौ को दूध से धोएं और उसे एक कपड़े में बांधकर किसी भारी वस्तु के नीचे दक्षिण दिशा के कमरे में दबा दें। इससे बहुत जल्द मांगलिक दोष से छुटकारा मिलता है।
  • मंगलवार के दिन गौ माता की पूजा और सेवा करने से लाभ मिलता है।
  • वानर को मंगलवार के दिन खाने पीने की चीज देने से व्यक्ति के जीवन में मांगलिक दोष से होने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं।

इन उपायों को अपनाने से पहले किसी ज्योतिषी से सलाह ले लेनी चाहिए। उम्मीद करते हैं आपको यह सरल धार्मिक उपाय जरूर पसंद आए होंगे। ऐसी ही रोचक और धार्मिक जानकारियों के लिए श्री मंदिर के साथ जुड़े रहें।

divider
Published by Sri Mandir·January 7, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

चूड़ियाँ किस दिन खरीदना चाहिए

चूड़ियाँ खरीदने के लिए सप्ताह का कौन-सा दिन शुभ माना जाता है? जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चूड़ियाँ किस दिन लेना सौभाग्य, खुशहाली और वैवाहिक सुख के लिए लाभकारी होता है।

right_arrow
Card Image

शिवलिंग किस दिन खरीदना चाहिए

शिवलिंग खरीदने के लिए कौन-सा दिन शुभ माना जाता है? जानिए धार्मिक और शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग किस दिन लेना पूजा, शांति और भगवान शिव की कृपा के लिए लाभकारी होता है।

right_arrow
Card Image

शंख किस दिन खरीदना चाहिए

शंख खरीदने के लिए कौन-सा दिन शुभ माना जाता है? जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शंख किस दिन लेना पूजा, सकारात्मक ऊर्जा और घर की शुद्धता के लिए लाभकारी होता है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook