आज का राशिफल
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? सभी 12 राशियों के लिए शुभ रंग, अंक और उपाय सहित पूरी जानकारी पढ़ें।

आज के राशिफल के बारे में

4 दिसंबर 2025 राशिफल: आज का राशिफल बताता है कि कुछ राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ, काम का बोझ और निर्णयों में सावधानी की आवश्यकता रहेगी, जबकि कई जातकों को नए अवसर, सराहना और आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे। पारिवारिक जीवन अधिकांश के लिए सामान्य रहेगा, पर ग़लतफ़हमियों, बहस और भावुक प्रतिक्रियाओं से बचने की सलाह है। विद्यार्थियों के लिए दिन मिश्रित है। कुछ को एकाग्रता और उत्साह मिलेगा, तो कुछ को दुविधा या विलंब का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में कहीं दूरी या मतभेद तो कहीं रोमांस और सुधार के संकेत हैं। सेहत में एसिडिटी, एलर्जी, थकान या कमर दर्द से सावधान रहें।

आज का राशिफल: 4 दिसंबर 2025 (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से अत्यंत विशेष है। चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है और मंगल-पुष्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। यह संयोग कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, पदोन्नति और सफलता लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे।

आज का मेष राशिफल

करियर: आपकी राशि के किसी भी व्यावसायिक जातक को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और ज्यादा काम के बोझ से आपको मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, अपना मानसिक संतुलन संभालके रखें। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक माहौल सुहाना और सहयोगी रहेगा, जिससे आपके व्यावसायिक तनाव में आपको राहत मिलेगी। अभ्यास: अभ्यास में प्लानिंग करके आगे बढ़ेंगे तो कोई भी रूकावट आपको सफलता पाने से नहीं रोक सकती। प्रेम संबंध: प्रेम संबंध में अंतर्जातीय पार्टनर से निराशा मिलने की संभावना ज्यादा है। स्वास्थ्य: आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बाहर का जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। भाग्यशाली अंक : 2,4,6,9 शुभ समय : सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक। उपाय: शनि देव को काले तिल और तेल अर्पित करें।

आज का वृषभ राशिफल

करियर: नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन कामकाज के तौर पर सामान्य रहेगा। जब की व्यापारी बंधुओं को आजीविका से और खुद के कार्यक्षेत्र से संबंधित नए विकल्प मिल सकते हैं, सिर्फ ये ही ध्यान में रखिये की सामने आया हुआ हर एक व्यक्ति अँधा विश्वास करने वाला नहीं होता। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक माहौल में जीवनसाथी के नम्रतापूर्ण और जिम्मेदार वर्तन के हिसाब से आपको मानसिक संतोष मिलेगा। अभ्यास: अभ्यास के दरम्यान मानसिक दुविधाएं बढ़ सकती है। हो सकें तब तक बहते हुए पानी की आवाज़ को सुनते सुनते आपकी पढ़ाई करें। प्रेम संबंध: पार्टनर के साथ बेवजह और बेबुनियाद बहस से दूर रहे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा। भाग्यशाली अंक : 8,3,7,4 भाग्यशाली रंग: नीला उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।

आज का मिथुन राशिफल

करियर: नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक समाधान के रास्ते खोलेगा। जब की व्यापारी बंधुओं को कार्यक्षेत्र में आपके भाग्य का सहयोग मिलता दिख रहा है। पर अगर पार्टनरशिप है तो पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार से व्यावसायिक या व्यक्तिगत आर्थिक व्यवहार ना करें। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक माहौल बिना किसी व्याजबी कारण के उग्र रहता हुआ दिख रहा है। तो आप अपनी भावुकता पर संयम रखें। अभ्यास: अभ्यास में ध्यान काफी अच्छा लगेगा और पढ़ा हुआ सब कुछ दिमाग अच्छी तरह याद भी रहेगा। प्रेम संबंध: प्रणय संबंध में जीवन खुशहाल दिख रहा है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में कफ और श्वसन क्रिया से संबंधित एलर्जी से बचें। भाग्यशाली अंक : 8,7,5,3 शुभ समय : सुबह 10:00 से 11:15 बजे तक। उपाय: विष्णु भगवान को तुलसी दल अर्पित करें।

आज का कर्क राशिफल

करियर: नौकरी पेशा जातक आज अपने प्लानिंग पर अमल करके सफलता हासिल कर पाएंगे। लेकिन व्यापार से जुड़े हुए जातक के लिए आज का दिन 'आमदनी अठ्ठनी, ख़र्चा रुप्पैया' जैसी परिस्थिति वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में परिस्थिति सामान्य रहेगी पर आपके छोटे भाई-बहन के साथ कोई अन-बन न हो वो सावधानी रखनी होगी। जीवन साथी का व्यवहार संवेदनशील होता दिखेगा। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों के लिए आज का दिन शाम तक काफी अच्छा रहेगा। पढाई में मन लगा पाएंगे और नया कुछ सीखने की उत्सुकता बढ़ेगी। सूर्यास्त से शायद ऐसा महसूस हो सकता है की पढ़ी हुई मैटर की विस्मृति हो रही है, जिससे मानसिक व्यग्रता बढ़ सकती है। प्रेम संबंध: आपके पार्टनर के साथ रोमांटिक पल आप बिता पाएंगे। पिछले कुछ दिनों से चल रही ग़लतफ़हमी दूर होने के पूरे असर बन रहे है। स्वास्थ्य: ज्यादा विचार करने से और खाने - पीने के समय में कुछ बदलाव होने की वजह से एसिडिटी या पेट में जलन महसूस हो सकती है। भाग्यशाली अंक : 3,2,5,7 भाग्यशाली रंग: ऑरेंज उपाय : हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

आज का सिंह राशिफल

करियर: नौकरी पेशा जातक को आज अपने आत्मविश्वास के ऊपर काबू रखना पड़ेगा। कैसी भी परिस्थिति में आप ओवरकॉंफिडेंट ना हों उसकी सावधानी रखे। व्यापार से जुड़े हुए जातक के लिए एक अच्छा समय शुरू हो रहा है, तो मौके का लाभ उठाए और आने वाले एक मास का प्लानिंग अभी से बनाकर रखें, जिसमें आपको पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन: बिना कोई कारण मन की बेचैनी आपके परिवार के सदस्यों के साथ असंतोष पैदा कर सकती है। खास करके आपकी माताजी या फिर आपके जीवनसाथी के साथ कोई भी निर्णय पर आने से पहले उग्र बहस हो सकती है, जिस पर आपको ही पछतावा होने के असर दिख रहे हैं। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों को अपनी पढ़ाई के उपर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। मनोरंजन के प्रति आप ज्यादा आकर्षित होने के संयोग दिख रहे हैं। प्रेम संबंध: आज का दिन आपको आपके पार्टनर के साथ काफी नम्रता से व्यवहार करना पड़ेगा, अन्यथा दोनों के बिच किसी भी प्रकार से ग़लतफहमी होने के असर हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक - ठाक रहेगा। भाग्यशाली अंक : 5,9,3,2 शुभ समय : दोपहर 4:30 से 5:00 बजे तक। उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।

आज का कन्या राशिफल

करियर: नौकरी पेशा जातक को आज आपके किये गए कार्यों के लिए सराहना मिलने के आसार मिल रहे है। जब की व्यापार से जुड़े हुए जातक को कुछ नए अवसर मिलने के संयोग बनते दिखाई दे रहे हैं जिससे आप अपने मौजूदा व्यापार को भी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा पाएंगे। पारिवारिक जीवन: परिवार के हर एक सदस्य के साथ सहयोग बना रहेगा और सब की तरफ से आपको मन चाहा सहकार भी मिलने के पूरे असर बन रहे हैं। अभ्यास: अभ्यास में आज का दिन अच्छा परिणाम नहीं दिखा रहा है। ज्यादातर बहार घूमने जाने के प्लानिंग के पीछे आपका समय व्यर्थ में व्यस्त होते दिखाई दे रहा है। प्रेम संबंध: प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के वजह से आपके पार्टनर के साथ कुछ विवाद ना हो इस लिए सावधानी वर्तनी पड़ेगी और पार्टनर के साथ बातचीत में अपने शब्दों को तौल कर बोले। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में हो सके तब तक गले से संबंधित या फिर स्पाइन से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी को नजरअंदाज ना करें। भाग्यशाली अंक : 6,1,4,2 भाग्यशाली रंग: हरा उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।

आज का तुला राशिफल

करियर: नौकरी पेशा जातक को किसी आकस्मिक व्यक्तिगत काम के कारण आपको दिए गए व्यावसायिक कार्य के प्रति आप ना चाहकर भी लापरवाह हो सकते हैं। जब की व्यापार से जुड़े हुए जातक नयी उमंग और नयी उत्साह के साथ अपने व्यापार को कोई नयी दिशा दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन: आपके ज्यादा भावुक और संवेदनशील स्वभाव के चलते परिवार के सदस्यों को घुटन महसूस होने की आशंका है। तो जितना हो सके आप अपनी भावुकता के ऊपर संयम रखें। अभ्यास: मानसिक तौर पर किसी भी मित्र के लिए आप ज्यादा संवेदनशील हो जाने के कारण अभ्यास में मन नहीं लगेगा। प्रेम संबंध: प्रेम संबंध के लिए फ़िलहाल समय अच्छा नहीं है। जो लोग पहले से संबंध में हैं उनके लिए दिन सामान्य रहेगा, पर नए प्रेम संबंध बनाने के लिए आज दिन अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको डिहाइड्रेशन की तकलीफ होने की संभावनाएं बन रही है, तो हो सके उतना पानी ज्यादा पिएं। भाग्यशाली अंक : 4,1,8,6 शुभ समय : सुबह 9:15 से 10:45 बजे तक। उपाय: भगवान शिव को दूध से अभिषेक करें।

आज का वृश्चिक राशिफल

करियर: जो जातक नौकरी में है उनको काबिलियत के हिसाब से पदोन्नति, वेतन वृद्धि या प्रशंसा मिलाने के काफी अच्छे संयोग बन रहे हैं। जब की व्यापार वाले जातकों को प्रतिस्पर्धी या सरकारी खाते से कोई परेशानी होने की संभावना बनती हुई दिख रही है। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी भी प्रकार के व्यावसायिक निर्णयों में भी आपके जीवनसाथी आपको काफी अच्छी सलाह और सहकार दे सकते हैं। अभ्यास: विद्यार्थिओं के लिए आज का दिन काफी शांतिदायक होगा। खास करके जो विद्यार्थी मित्र रिसर्च या फिर विदेश में अभ्यास करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं जो उनके उत्साह में बढ़ोतरी करेगा। प्रेम संबंध: प्रेम संबंध में कोई कारण वश पार्टनर से दूरियाँ आने की संभावना ज्यादा है। स्वास्थ्य: आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। भाग्यशाली अंक : 4,8,2,9 भाग्यशाली रंग: सुनहरा उपाय: सूर्य देव को जल में लाल पुष्प और अक्षत अर्पित करें।

आज का धनु राशिफल

करियर: नौकरी पेशा जातकों को शारीरिक स्वास्थ्य में कुछ परेशानी होने के कारण रोजबरोज के व्यावसायिक कार्यों पर असर हो सकता है। जब की व्यापारी जातकों को कोई नया विस्तार करने का प्लानिंग नहीं करना चाहिए। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में सभी सदस्यों का एक-दूसरे से सहकार और संवेदनशीलता बने रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं। अभ्यास: जो विद्यार्थी मित्र उच्च शिक्षण के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, उनको कोई ना कोई कारण से विलंब होता दिखेगा। बाकी विद्यार्थिओं के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध: प्रेम संबंध में रोमांटिक और भावुक वातावरण रहेगा। किसी को अगर नयी प्रपोजल के लिए आगे बढ़ना है तो वो निश्चिंत आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य: आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। भाग्यशाली अंक : 7,6,2,4 शुभ समय : शाम 5:00 से 6:30 बजे तक। उपाय: श्री गणेश को लड्डू का भोग लगाएँ।

आज का मकर राशिफल

करियर: नौकरी पेशा जातकों के वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध काफी अच्छे बने रहेंगे। व्यापारी वर्ग को उनके नौकरों से परेशानी उठानी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव महसूस हो सकता है। अभ्यास: जो विद्यार्थी टेक्निकल फील्ड के अभ्यास से जुड़े हुए हैं, उनको अभ्यास में ज्यादा परिश्रम करना पद सकता है। बाकी विद्यार्थिओं के लिए अभ्यास की परिस्थिति सामान्य बनी रहेगी। प्रेम संबंध: प्रेम संबंध में निराशा प्राप्त होने की संभावना है, तो अपने व्यवहार को थोड़ा सहनशील बनाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य: शरीर की अंदरूनी गर्मी का स्तर बढ़ने के कारण आपको मानसिक व्यग्रता महसूस होने की संभावना है। हो सके तो आज के दिन में गर्म और मसाले वाले पदार्थ का सेवन का करें। भाग्यशाली अंक : 7,5,3,1 भाग्यशाली रंग: सफेद उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएँ।

आज का कुंभ राशिफल

करियर: नौकरी पेशा जातकों को शारीरिक परिश्रम के साथ सफलता प्राप्त हो सकती है। जो व्यापारी पार्टनरशिप बिज़नेस में हैं, उनको पार्टनर के साथ मतभेद होने की संभावना है। इस लिए आपके पार्टनर के साथ का व्यवहार नम्रतापूर्ण रखें। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में माता के स्वास्थ्य से संबंधित चिंता सता सकती है। आपके भाई-बहन से किसी भी निर्णय पर आने से पहले नोकझोक होने की भी पूरी संभावनाएं बनी हुई है। अभ्यास: विद्यार्थिओं को अभ्यास में कुछ कर दिखाने के लिए नया उत्साह महसूस होगा और उसी दिशा में कोई नयी पहचान भी हो सकती है। प्रेम संबंध: प्रेम संबंधों में नयी स्फूर्ति और संवेदनशीलता का संचार हो सकता है। जिनको पार्टनर से उत्तर की उम्मीद है, उनको सकारात्मक उत्तर मिलने की संभावनाएं बन सकती है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा पर दिन के आखिर में थोड़ी नसों की जकड़न से परेशानी हो सकती हैं। भाग्यशाली अंक : 1,3,4,5 शुभ समय : रात 7:00 से 8:00 बजे तक। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का मीन राशिफल

करियर: व्यापारी वर्ग को आज के दिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा देखने मिलेगी। प्रतिद्वंदी व्यवसायिकों को परास्त करने के लिए आपको आज करियर: व्यापार आपकी मूल कीमत से भी निचे उतर कर भी करना पड़ेगा। नौकरी पेशा लोगों में आज कामकाज का ज्यादा ही बोझ महसूस होगा, जिसके चलते मन व्यग्र रहने की संभावनाएं ज्यादा है। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ने से मानसिक तनाव महसूस होने की आशंका है। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों को आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ानेवाला रहेगा। प्रेम संबंध: प्रेमी युगलों को आज कोई पुराणी गलतफहमी दूर करने का बेहतरीन मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य: सेहत में कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। भाग्यशाली अंक : 3,8,9,4 शुभ समय : सुबह 10:00 से 11:45 बजे तक। उपाय : केसर का तिलक करें।

divider
Published by Sri Mandir·December 3, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook