image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

सावन मंत्र

सावन में शिव की कृपा चाहते हैं? रोज़ करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप और अनुभव करें भक्ति, ऊर्जा और मन की शांति।

सावन मंत्र के बारे में

शिव मंत्र देवो के देव महादेव को समर्पित मंत्र है। इसका नियमित पाठ करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और साधकों की प्रत्येक समस्या का समाधान करती हैं। यह शक्ति, समृद्धि और मानसिक शांति प्रदान करता है। भोले बाबा के आशीर्वाद से जीवन सुखमय और संकटमुक्त हो जाता है। यदि आप इस मंत्र के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं जैसे शिव मंत्र क्या है, लोकप्रिय शिव मंत्र, इसके फायदे आदि तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़ें और इसके बारे में जानिए संपूर्ण जानकारी।

शिव मंत्र क्या है

शिव मंत्र भगवान शिव को समर्पित पवित्र ध्वनियां या शब्द होते हैं, जिनका जाप साधना, ध्यान और आराधना में किया जाता है। शिव मंत्रों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कठिनाइयों में आत्मबल प्राप्त होता है। ॐ नमः शिवाय, महामृत्युंजय मंत्र जैसे मंत्रों का नियमित जाप करने से मानसिक शांति, आध्यात्मिक जागरूकता और नकारात्मकता से रक्षा मिलती है। इन मंत्रों का श्रद्धा और नियम से प्रतिदिन जाप करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इससे जीवन में सुख, शांति, सफलता और आध्यात्मिक उन्नति आती है।

लोकप्रिय शिव मंत्र

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप बहुत प्रभावशाली माना गया है। यहां कुछ लोकप्रिय शिव मंत्र दिए गए हैं, जिन्हें अपनी दैनिक पूजा में शामिल कर सकते हैं।

share
ॐ नमः शिवाय

यह शिव का सबसे प्रसिद्ध पंचाक्षरी मंत्र है। यह मंत्र आत्मा को शांति और शक्ति प्रदान करता है।

share
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

इसे महामृत्युंजय मंत्र कहते हैं। यह मृत्यु, रोग और भय से रक्षा करता है।

share
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

यह शिव गायत्री मंत्र है, जो बुद्धि, शक्ति और भक्ति के लिए बोला जाता है।

share
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा। श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं। विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व। जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो॥

यह एक क्षमा प्रार्थना है, जो शिव से अपने पापों की क्षमा मांगने के लिए बोली जाती है।

अन्य शिव मंत्र

share
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः ॐ हौं जूं सः श्री महेश्वराय नमः श्री सांबसदाशिवाय नमः श्री रुद्राय नमः ॐ नमो नीलकण्ठाय नमः

शिव मंत्र पढ़ने के नियम

भगवान शिव का ॐ नमः शिवाय मंत्र अत्यंत शक्तिशाली और कल्याणकारी माना जाता है, लेकिन इसका पूरा लाभ तभी मिलता है जब इसका जाप सही नियमों और श्रद्धा के साथ किया जाए। मंत्र जाप करते समय कुछ आवश्यक बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले, मंत्र पढ़ने से पहले पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। क्योंकि ये दिशाएं ध्यान और ऊर्जा के लिए अनुकूल मानी जाती हैं।

जाप से पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और पवित्रता बनाए रखें। जाप के लिए शांत, स्वच्छ और एकांत स्थान चुनना चाहिए। जैसे शिवालय या घर का पूजा स्थल। जाप के समय मन को शांत रखें और भगवान शिव के स्वरूप का ध्यान करते हुए पूरी श्रद्धा से मंत्र बोलें। ॐ नमः शिवाय का उच्चारण स्पष्ट और शुद्ध रूप में करें, जिससे उसका पूर्ण प्रभाव प्राप्त हो सके। रुद्राक्ष माला से जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है और प्रतिदिन कम से कम 108 बार मंत्र जाप करना फलदायी होता है। जब इन सभी नियमों का पालन श्रद्धापूर्वक किया जाता है, तो भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति, संतुलन और आध्यात्मिक बल की वृद्धि होती है।

शिव मंत्र पढ़ने के लाभ

भोलेनाथ के मंत्रों का जाप करना न केवल धार्मिक दृष्टि से फलदायी होता है, बल्कि यह मानसिक, शारीरिक और आत्मिक लाभ भी देता है। जब भक्त सच्चे मन से शिव मंत्रों का उच्चारण करता है तो उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। आइए जानते हैं शिव मंत्रों के कुछ प्रमुख लाभ।

  • मानसिक शांति: शिव मंत्रों का जाप मन को शांत करता है। यह तनाव, चिंता और बेचैनी को दूर करता है। विशेष रूप से ॐ नमः शिवाय का जाप मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
  • आध्यात्मिक विकास: शिव मंत्र के नियमित जाप से व्यक्ति का ध्यान केंद्रित होता है और उसका जुड़ाव आध्यात्मिकता से गहरा होता है। यह आत्मज्ञान और ईश्वर भक्ति की ओर ले जाता है।
  • शारीरिक स्वास्थ्य: महामृत्युंजय मंत्र जैसे कुछ शिव मंत्रों का जाप शरीर को ऊर्जावान बनाता है और बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। यह दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य में सहायक होता है।
  • सफलता और समृद्धि: शिव मंत्रों से जीवन में शुभता आती है। यह जीवन में आने वाली रुकावटों को दूर करता है और सफलता तथा समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।
  • आत्मविश्वास में वृद्धि और दुखों से मुक्ति: नियमित जाप करने से मनोबल बढ़ता है, जिससे निर्णय लेने की शक्ति और आत्मविश्वास मजबूत होता है। साथ ही शिव मंत्रों का जाप कष्टों और परेशानियों से राहत दिलाता है। यह जीवन के कठिन समय में सहारा बनता है।
divider
Published by Sri Mandir·June 25, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook