
फरवरी 2026 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? जानें बसंत पंचमी, नर्मदा जयंती व महाशिवरात्रि की खास तिथियां और पंचांग विवरण।
फरवरी माह में कई प्रमुख पर्व और त्यौहार होते हैं, इसी माह में माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है, जो ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा का दिन होता है। इस महीने में महाशिवरात्रि भी आती है, जो भगवान शिव के भक्तों द्वारा बड़े श्रद्धा भाव से मनाई जाती है।
फरवरी साल का दूसरा और सबसे छोटा महीना है। सामान्यतः इसमें 28 दिन होते हैं, लेकिन लीप वर्ष में 29 दिन होते हैं। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, यह महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार फरवरी महीने में कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं।
हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस तिथि पर स्नान, दान और पूजा करने को बहुत ही फलदायी बताया गया है। साल 2026 में माघ पूर्णिमा 1 फरवरी, रविवार के दिन मनाई जाएगी। आपको बता दें कि तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास करके त्रिवेणी स्नान करने का आख़िरी दिन माघ पूर्णिमा ही होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश को संक्रान्ति कहा जाता है। साल 2026 में कुंभ संक्रांति 13 फरवरी, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। सूर्यदेव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। अतः इस दिन कुंभ संक्रान्ति का पर्व भगवान सूर्यनारायण की पूजा-अर्चना के साथ संपन्न किया जाएगा।
महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 और 16 फरवरी, रविवार और सोमवार के दिन मनाई जाएगी। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन भी माना जाता है।
फाल्गुन अमावस्या हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। यह दिन पितरों को श्रद्धांजलि देने और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए समर्पित होता है। साल 2026 में फाल्गुन अमावस्या 17 फरवरी, मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, जो लोग इस दिन पूजा और उपवास करते हैं, उन पर भगवान शिव और चंद्र देवता की विशेष कृपा होती है। चंद्र देव लोगों को शीतलता और शांति प्रदान करते हैं। इस दिन अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना की जाती है।
निष्कर्ष
फरवरी का त्यौहार कैलेंडर न केवल हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ता है, बल्कि इन त्यौहारों के माध्यम से हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी अवसर मिलता है। इसके साथ ही, ये पर्व एकता, भाईचारे, और सौहार्द का भी संदेश देते हैं।
| S No. | त्योहार/उत्सव | तारीख और दिन |
1 | गुरु रविदास जयंती | फरवरी 1, 2026, रविवार |
2 | ललिता जयंती | फरवरी 1, 2026, रविवार |
3 | थाई पूसम | फरवरी 1, 2026, रविवार |
4 | माघ पूर्णिमा व्रत | फरवरी 1, 2026, रविवार |
5 | अन्वाधान | फरवरी 1, 2026, रविवार |
6 | फाल्गुन प्रारंभ उत्तर | फरवरी 2, 2026, सोमवार |
7 | इष्टि | फरवरी 2, 2026, सोमवार |
8 | विश्व कैंसर दिवस | फरवरी 4, 2026, बुधवार |
9 | द्विजप्रिय संकष्टी | फरवरी 5, 2026, बृहस्पतिवार |
10 | यशोदा जयन्ती | फरवरी 7, 2026, शनिवार |
11 | भानु सप्तमी | फरवरी 8, 2026, रविवार |
12 | शबरी जयन्ती | फरवरी 8, 2026, रविवार |
13 | जानकी जयन्ती | फरवरी 9, 2026, सोमवार |
14 | कालाष्टमी | फरवरी 9, 2026, सोमवार |
15 | मासिक कृष्ण जन्माष्टमी | फरवरी 9, 2026, सोमवार |
16 | महर्षि दयानन्द सरस्वती जयन्ती | फरवरी 12, 2026, बृहस्पतिवार |
17 | कृष्ण भीष्म द्वादशी | फरवरी 13, 2026, शुक्रवार |
18 | कुम्भ संक्रान्ति | फरवरी 13, 2026, शुक्रवार |
19 | विजया एकादशी | फरवरी 13, 2026, शुक्रवार |
20 | शनि त्रयोदशी | फरवरी 14, 2026, शनिवार |
21 | वैलेंटाइन दिवस | फरवरी 14, 2026, शनिवार |
22 | शनि प्रदोष व्रत | फरवरी 14, 2026, शनिवार |
23 | महा शिवरात्रि | फरवरी 15, 2026, रविवार |
24 | मासिक शिवरात्रि | फरवरी 15, 2026, रविवार |
25 | सूर्य ग्रहण *वलयाकार | फरवरी 17, 2026, मंगलवार |
26 | दर्श अमावस्या | फरवरी 17, 2026, मंगलवार |
27 | अन्वाधान | फरवरी 17, 2026, मंगलवार |
28 | फाल्गुन अमावस्या | फरवरी 17, 2026, मंगलवार |
29 | द्वापर युग दिवस | फरवरी 17, 2026, मंगलवार |
30 | इष्टि | फरवरी 18, 2026, बुधवार |
31 | चन्द्र दर्शन | फरवरी 18, 2026, बुधवार |
32 | फुलैरा दूज | फरवरी 19, 2026, बृहस्पतिवार |
33 | रामकृष्ण जयन्ती | फरवरी 19, 2026, बृहस्पतिवार |
34 | छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती | फरवरी 19, 2026, बृहस्पतिवार |
35 | ढुण्ढिराज चतुर्थी | फरवरी 21, 2026, शनिवार |
36 | स्कन्द षष्ठी | फरवरी 22, 2026, रविवार |
37 | मासिक कार्तिगाई | फरवरी 23, 2026, सोमवार |
38 | फाल्गुन अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ | फरवरी 24, 2026, मंगलवार |
39 | मासिक दुर्गाष्टमी | फरवरी 24, 2026, मंगलवार |
40 | रोहिणी व्रत | फरवरी 25, 2026, बुधवार |
41 | आमलकी एकादशी | फरवरी 27, 2026, शुक्रवार |
42 | नृसिंह द्वादशी | फरवरी 28, 2026, शनिवार |
Did you like this article?

नवंबर 2026 हिंदू कैलेंडर: व्रत, त्योहार, तिथि और पंचांग की जानकारी। देवउत्थान एकादशी, तुलसी विवाह, वैकुण्ठ चतुर्दशी व देव दीपावली की तिथियां।

सितंबर 2026 हिंदू कैलेंडर: व्रत, त्योहार, तिथि और पंचांग की जानकारी। परिवर्तिनी एकादशी, ओणम, गणेश विसर्जन, विश्वकर्मा पूजा की तिथियां।

अगस्त 2026 हिंदू कैलेंडर: व्रत, त्योहार, तिथि और पंचांग की जानकारी। सावन, रक्षाबंधन, गायत्री जयंती, जनमाष्टमी की तिथियां।