क्या आप चाहते हैं भैरव बाबा की कृपा से दूर हो जीवन की हर बाधा? जानिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या चढ़ाया जाता है और उसका धार्मिक महत्व।
भैरव बाबा को तंत्र और सुरक्षा के देवता माना जाता है। उनकी पूजा से भय, बाधाएं और शत्रु दूर होते हैं। लेकिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ खास सामग्री चढ़ाना जरूरी होता है। जानिए कौन-कौन सी चीजें चढ़ाने से भैरव बाबा शीघ्र कृपा बरसाते हैं।
हिंदू धर्म में भगवान काल भैरव को शिव जी का रुद्र अवतार माना जाता है, जो भक्तों की रक्षा करते हैं और दुष्ट शक्तियों का नाश करते हैं। कालभैरव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित की जाती हैं। मान्यता है कि ये वस्तुएं चढ़ाना से भैरव बाबा की कृपा बनी रहती है और जातक का जीवन सुखी, समृद्ध व सुरक्षित होता हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि भैरव बाबा को प्रसन्न करने के लिए क्या चढ़ाना चाहिए।
काल भैरव को सुपारी चढ़ाएं: धार्मिक ग्रंथों में सुपारी को मंगलकारी और शुभ फल देने वाली वस्तु माना गया है। सुपारी को न केवल पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि इसे भगवान कालभैरव को समर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि जब कोई भक्त भैरव बाबा को सुपारी अर्पित करता है, तो उसके जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और उसे कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। विशेषकर व्यापार में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए सुपारी अर्पित करना अत्यंत फलदायी माना गया है।
काले वस्त्र और नारियल अर्पित करें: काल भैरव को काले रंग से विशेष प्रेम है। काले वस्त्र अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर प्रकार से रक्षा करते हैं। इसी तरह, नारियल को शुद्धता और समर्पण का प्रतीक माना गया है। जब काले वस्त्र और नारियल साथ में अर्पित किए जाते हैं, तो इससे भक्त को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगते हैं।
पान का भोग लगाएं: काल भैरव को पान अत्यंत प्रिय है। उन्हें पान का भोग लगाने से जीवन में शुभता आती है। विशेष रूप से जब भक्त सच्चे मन से और श्रद्धा के साथ पान अर्पित करते हैं, तो बाबा उसकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। ये भी माना जाता है कि पान का भोग लगाने से व्यक्ति की वाणी में प्रभाव और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
काल भैरव को लौंग अर्पित करें: लौंग को कालभैरव की पूजा में विशेष स्थान प्राप्त है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहदोष या कालसर्प योग है, तो लौंग अर्पित करना बेहद लाभकारी माना जाता है। कालाष्टमी जैसे शुभ अवसर पर भैरव बाबा को लौंग अर्पित करने से बुरी नज़र, भय और मानसिक अशांति से मुक्ति मिलती है। यह उपाय विशेष रूप से तांत्रिक प्रभावों से बचाने में सहायक होता है।
काला तिल अर्पित करें: काला तिल नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने में सहायक होता है। यही कारण है कि काल भैरव की पूजा में इन्हें अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काला तिल अर्पित करने से ग्रह दोष शांत होते हैं, और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। कालाष्टमी के दिन यह उपाय विशेष रूप से फलदायी होता है।
Did you like this article?
तुलसी विवाह में भगवान विष्णु को क्या चढ़ाएं? जानिए शुद्ध जल, पीले फूल, तुलसी दल, पंचामृत, मिठाई और पीले वस्त्र चढ़ाने का धार्मिक महत्व और शुभ फल।
संतोषी माता को क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए गुड़, चने, केले, जल, और बिना खटाई वाला भोजन चढ़ाने का महत्व, जिससे मिलती है मां संतोषी की कृपा और सुख-शांति।
मां काली को क्या चढ़ाएं? जानिए काले तिल, लाल फूल, शराब, मांस, नींबू माला और नारियल जैसी वस्तुएं जो मां को प्रसन्न कर देती हैं और देती हैं शक्ति व रक्षा का आशीर्वाद।