राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी

जब मन को मिले राम की छांव... "राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी" भजन के साथ आनंद और शांति का अनुभव करें!

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी के बारे में

यह भजन भक्ति, श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है। भक्त इसका उपयोग भगवान श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा और उनके स्वागत की तैयारी के संदर्भ में करते हैं। यह भावना दर्शाता है कि जब राम आएंगे, तो पूरा वातावरण भक्तिमय और मंगलमय हो जाएगा।

image (5) (1).png

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

राम आएंगे आएंगे राम आएंगे

राम आएंगे आएंगे राम आएंगे

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

राम आएंगे तो अँगना सजाऊँगी,

दीप जला के दीवाली मैं मनाऊँगी,

मेरे जन्मो के सारे पाप मिट जाएंगे राम आएंगे,

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

राम झूलेंगे तो पलना झुलाऊँगी,

मीठे मीठे मैं भजन सुनाऊँगी,

मेरी जिंदगी के सारे दुःख मिट जाएंगे राम आएंगे,

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

मैं तो रुच रुच भोग लगाऊँगी,

मीठे मीठे बैर राम को खिलाऊँगी,

प्यारी प्यारी सीता प्यारे राम संग आएंगे राम आएंगे,

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

मेरा जन्म सफल हो जाएगा,

तन झूमेगा और मन गीत गाएगा,

मुझे मुक्ति का रास्ता दिखलाएंगे राम आएंगे,

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

श्याम सुंदर की दीवानी हो जाऊँगी,

मैं नाचूँगी और राम को नचाऊँगी ,

आए काले काले बादल छट जाएंगे राम आएंगे,

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

श्रीमंदिर के साथ Online Puja बुक करना आसान और सुविधाजनक है, जहाँ आप घर बैठे अपनी पसंद की पूजा या हवन कुछ ही क्लिक में बुक कर सकते हैं। अनुभवी पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा संपन्न की जाती है, जिससे आपको बिना कहीं जाए दिव्य आशीर्वाद और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है।

divider
Published by Sri Mandir·May 15, 2026

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook