
मां को अपने घर बुलाएं, 'ओढ़ के चुनरिया लाल मैया जी मेरे घर आना' भजन पढ़ें।
ये भजन माता रानी की भक्ति और उनकी कृपा का आह्वान करता है। इसमें भक्त माता से प्रार्थना करते हैं कि वे उनके घर पधारें और अपने दिव्य चरणों से जीवन को धन्य करें। इस भजन के भावपूर्ण शब्द और मधुर धुन श्रोताओं के मन में श्रद्धा और भक्ति का संचार करते हैं। यह भजन माता रानी की अनुकंपा और उनके दिव्य सान्निध्य की भावना को अभिव्यक्त करता है।
ओढ़ के चुनरिया लाल,
मैया जी मेरे घर आना,
मैया जी मेरे घर आना,
मैया जी मेरे घर आना,
ओढ़ के चुनरियाँ लाल,
मैया जी मेरे घर आना ॥
आप भी आना,
गणपतिजी को लाना,
आप भी आना,
गणपतिजी को लाना,
रिद्धि सिद्धि होंगे दयाल,
मैया जी मेरे घर आना,
ओढ़ के चुनरियाँ लाल,
मैया जी मेरे घर आना ॥
आप भी आना,
बजरंगी जी को लाना,
आप भी आना,
बजरंगी जी को लाना,
कष्टों का टूटेगा जाल,
मैया जी मेरे घर आना,
ओढ़ के चुनरियाँ लाल,
मैया जी मेरे घर आना ॥
आप भी आना,
संग गौरा जी को लाना,
आप भी आना,
संग गौरा जी को लाना,
देखेंगे भोले का कमाल,
मैया जी मेरे घर आना,
ओढ़ के चुनरियाँ लाल,
मैया जी मेरे घर आना ॥
आप भी आना,
संग लक्ष्मी जी को लाना,
आप भी आना,
संग लक्ष्मी जी को लाना,
सब हो जाएंगे मालामाल,
मैया जी मेरे घर आना,
ओढ़ के चुनरियाँ लाल,
मैया जी मेरे घर आना ॥
ओढ़ के चुनरिया लाल,
मैया जी मेरे घर आना,
मैया जी मेरे घर आना,
मैया जी मेरे घर आना,
ओढ़ के चुनरियाँ लाल,
मैया जी मेरे घर आना ॥
Did you like this article?

"कीर्तन की है रात" भजन के भक्तिमय बोल पढ़ें और प्रभु के नाम संकीर्तन में लीन हों। यह भजन मन को शांति और भक्ति की अनुभूति कराता है।

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी लिरिक्स में राम के स्वागत की सुंदरता और भक्ति की शक्ति है। इसे पढ़ें और अपने जीवन में शांति और प्रेम लाएं!

भक्ति और श्रद्धा से भरे भोले बाबा के भजन लिरिक्स पढ़ें। शिव भजन लिरिक्स के सुंदर बोल, महादेव की महिमा, भक्ति गीत और शिव आराधना के पावन शब्द यहाँ पाएं।