
"भगवान के प्रति भक्ति बढ़ाएं, 'लाल लाल चुनरी' भजन के पावन बोल पढ़ें और आशीर्वाद पाएं!"
लाल लाल चुनरी भजन एक प्रसिद्ध भक्ति गीत है जो मुख्य रूप से देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना में गाया जाता है। इसके नियमित गायन से मन को शांति मिलती है, तनाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह भजन श्रद्धा, भक्ति और मन की एकाग्रता को बढ़ाता है। इसके माध्यम से पूजा और आत्म-संवाद में मदद मिलती है।
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ॥
जिसको ब्रह्मा ने बनाया,
जिसको विष्णु ने सजाया,
जिसको भोले ने रंग में रंग डाली,
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ॥
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ॥
रंग चुनरी का शक्ति अपार देता,
पाप मन में बसे इसको मार देता,
जिसने सारी अला-बला,
भगतो की टाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ॥
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ॥
इसके कोने में रिद्धि-सिद्धि रहती है,
शुभ और लाभ भक्तो को देती है,
भक्तो के मन को यह,
चुनरी भाने वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ॥
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ॥
माँ के सर पे यह चुनड़ी,
सुहानी लगती,
सारी दुनिया है माँ की,
दीवानी लगती,
दुख के बादल दूर यह,
भगाने वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ॥
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ॥
अपनी चुनरी की छाया में,
बिठा ले श्याम को,
लक्खा जपता रहे,
माँ तुम्हारे नाम को,
भक्तो को दे दे माँ,
अमृत की प्याली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ॥
लाल लाल चुनरी सितारो वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली,
जिसको ब्रह्मा ने बनाया,
जिसको विष्णु ने सजाया,
जिसको भोले ने रंग में रंग डाली,
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ॥
Did you like this article?

"कीर्तन की है रात" भजन के भक्तिमय बोल पढ़ें और प्रभु के नाम संकीर्तन में लीन हों। यह भजन मन को शांति और भक्ति की अनुभूति कराता है।

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी लिरिक्स में राम के स्वागत की सुंदरता और भक्ति की शक्ति है। इसे पढ़ें और अपने जीवन में शांति और प्रेम लाएं!

भक्ति और श्रद्धा से भरे भोले बाबा के भजन लिरिक्स पढ़ें। शिव भजन लिरिक्स के सुंदर बोल, महादेव की महिमा, भक्ति गीत और शिव आराधना के पावन शब्द यहाँ पाएं।