
श्री कृष्ण की लीला में खो जाएं, 'गोकुल की हर गली में' भजन पढ़ें!
ये भजन भगवान श्री कृष्ण की लीला और उनके गोकुलवास का बखान करता है। इसे गाने और सुनने से भक्तों को कृष्ण के प्रति प्रेम और भक्ति में गहराई मिलती है। यह भजन हमें भगवान के पवित्र मार्ग पर चलने और उनके आशीर्वाद से जीवन में शांति, समृद्धि और सुख प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। कृष्ण की भक्ति से जीवन में आनंद और संतुलन आता है।
गोकुल की हर गली मे,
मथुरा की हर गली मे ॥
गोकुल की हर गली मे,
मथुरा की हर गली मे,
कान्हा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे ॥
गोकुल गया तो सोचा,
माखन चुराता होगा,
या फ़िर कदम्ब के नीचे,
बंसी बजाता होगा,
गोकुल की हरगली मे,
ग्वालिन की हर गली मे,
कृष्णा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे ॥
शायद किसी बहन की,
साड़ी बढ़ाता होगा,
या फिर वो बिष का प्याला,
अमृत बनाता होगा,
भक्तो की हर गली मे,
प्रेमी की हर गली मे,
कान्हा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे ॥
ढूंढा गली गली में,
खोजा डगर डगर में,
मुझको मिला कन्हैया,
दिल वालो की गली में,
गुजरी की हर गली में,
प्रेमी की हर गली मे,
कान्हा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे ॥
गोकुल की हर गली मे,
मथुरा की हर गली मे,
कान्हा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे ॥
Did you like this article?

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।