
"ब्रज की लीला में खो जाएं, 'ब्रज के नंदलाला' भजन के पावन बोल पढ़ें!"
"ब्रज के नंदलाला" ये एक फेमस भजन है जो भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनकी प्यारी ब्रजभूमि के रंगों का उल्लेख करता है। इसे गाने से मन में आनंद, श्रद्धा और भक्ति का संचार होता है। यह भजन तनाव दूर करता है, मन को शांत करता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इसके माध्यम से आध्यात्मिक उन्नति होती है और श्रीकृष्ण के साथ आध्यात्मिक संबंध मजबूत होते हैं।
बृज के नंदलाला राधा के सांवरिया,
सभी दुःख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया ।
मीरा पुकारी जब गिरिधर गोपाला,
ढल गया अमृत में विष का भरा प्याला ।
कौन मिटाए उसे, जिसे तू राखे पिया,
सभी दुःख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया ॥
॥ बृज के नंदलाला राधा के सांवरिया..॥
जब तेरी गोकुल पे आया दुख भारी,
एक इशारे से सब विपदा टारी ।
मुड़ गया गोवर्धन तुने जहाँ मोड़ दिया,
सभी दुःख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया ॥
॥ बृज के नंदलाला राधा के सांवरिया..॥
नैनो में श्याम बसे, मन में बनवारी,
सुध बिसराएगी मुरली की धुन प्यारी ।
मन के मधुबन में रास रचाए रसिया,
सभी दुःख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया ॥
॥ बृज के नंदलाला राधा के सांवरिया..॥
बृज के नंदलाला राधा के सांवरिया,
सभी दुःख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया ।
Did you like this article?

"कीर्तन की है रात" भजन के भक्तिमय बोल पढ़ें और प्रभु के नाम संकीर्तन में लीन हों। यह भजन मन को शांति और भक्ति की अनुभूति कराता है।

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी लिरिक्स में राम के स्वागत की सुंदरता और भक्ति की शक्ति है। इसे पढ़ें और अपने जीवन में शांति और प्रेम लाएं!

भक्ति और श्रद्धा से भरे भोले बाबा के भजन लिरिक्स पढ़ें। शिव भजन लिरिक्स के सुंदर बोल, महादेव की महिमा, भक्ति गीत और शिव आराधना के पावन शब्द यहाँ पाएं।