
"भगवान से अपनी बिगड़ी किस्मत को संवारें, 'बिगड़ी मेरी बना जा' भजन पढ़ें!"
"बिगड़ी मेरी बना जा" ये भजन भगवान से सहायता और कृपा की प्रार्थना करता है। इसे गाने और सुनने से जीवन में आए हुए कष्ट और संकट दूर होते हैं। यह भजन भक्त को आत्मसमर्पण की भावना और ईश्वर पर विश्वास बढ़ाने की प्रेरणा देता है। भगवान की कृपा से बिगड़े काम सुधर जाते हैं, मन को शांति मिलती है और जीवन में संतुलन और समृद्धि का संचार होता है।
बिगड़ी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ,
शेरोवाली माँ जोतावाली माँ,
पहाडोंवाली माँ झंडेयावाली माँ,
एक बार तू आजा ओ मेहरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ ॥
बागों से कलियाँ चुन चुन,
तेरा सुन्दर भवन सजाऊँ,
तारों जड़ी चुनरिया,
जयपुर से मैं तो लाऊँ,
अपनी झलक दिखा जा,
ओ शेरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ ॥
पान सुपारी ध्वजा नारियल,
तेरी भेंट चढ़ाऊँ,
हलवा छोले पूरी,
तेरा भोग मैं बनाऊं,
आकर भोग लगा जा,
ओ शेरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ ॥
‘चोखानी’ को तुम्हारी,
ममता की प्यास बाकी,
‘टोनी’ को अम्बे रानी,
इतनी सी आस बाकी,
आकर गले लगा जा,
ओ शेरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ ॥
बिगड़ी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ,
शेरोवाली माँ जोतावाली माँ,
पहाडोंवाली माँ झंडेयावाली माँ,
एक बार तू आजा ओ मेहरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ ॥
Did you like this article?

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।