
इस भजन को पढ़ें और मां के आशीर्वाद को अनुभव करें।
ये एक बेहद भावुक और श्रद्धापूर्ण भजन है, जो मां के प्रति अटूट श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है। इस भजन में भक्त अपनी मां से शरण और आशीर्वाद की प्रार्थना करता है। यह भजन एक सच्चे भक्त की अपनी मां के प्रति गहरी संवेदनाओं और प्यार का प्रतीक है। इसे सुनकर मन को शांति और आत्मिक सुकून मिलता है, और यह दिल से मां की उपस्थिति महसूस करने का अवसर प्रदान करता है।
आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा ।
दिल ने पुकारा तू है मेरा सहारा माँ ॥
शेरांवाली, जोतांवाली, मेहरांवाली माँ ।
आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा ॥
प्रेम से बोलो, जय माता दी ।
सारे बोलो, जय माता दी ।
मिल के बोलो, जय माता दी ।
फिर से बोलो, जय माता दी ।
मैंने मन से तेरी पूजा की है सांझ सवेरे ।
मुझ को दर्शन दे के मैया, भाग जगा दे मेरे ।
मैंने मन से तेरी पूजा की है सांझ सवेरे ।
मुझ को दर्शन दे के मैया, भाग जगा दे मेरे ।
मैया मैया बोले मेरा, मन एक तारा माँ ॥
॥ आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा...॥
तूने ही पाला है मुझको, तू ही मुझे संभाले ।
तूने ही मेरे जीवन मे, पल पल किये उजाले ।
तूने ही पाला है मुझको, तू ही मुझे संभाले ।
तूने ही मेरे जीवन मे, पल पल किये उजाले ।
चरणों मे तेरे मैंने, तन मन वारा माँ ॥
॥ आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा...॥
मान ले मेरी विनती मैया, एक झलक दिखला दे ।
रूप की शीतल किरणों से नयनो के द्वार सजा दे ।
मान ले मेरी विनती मैया, एक झलक दिखला दे ।
रूप की शीतल किरणों से नयनो के द्वार सजा दे ।
नो को रूप तेरा लगता है प्यारा माँ ॥
॥ आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा...॥
जय माता दी, जय माता दी ।
कष्ट निवारे, शेरों वाली ।
पार लगादे, शेरों वाली ।
है दुःख हरनी, शेरों वाली ।
बिगड़ी बना दे, शेरों वाली ।
प्रेम से बोलो, जय माता दी ।
सारे बोलो, जय माता दी ।
जोर से बोलो, जय माता दी ।
Did you like this article?

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।