संतोषी माता जी की आरती
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

संतोषी माता जी की आरती

संतोषी माता की आरती से श्रद्धालुओं को जीवन में सकारात्मकता, धैर्य और संतोष की प्राप्ति होती है

संतोषी माता आरती के बारे में

शुक्रवार के दिन संतोषी माता की पूजा-आरती करने का विधान है। इस दिन आदिशक्ति माता के विभिन्न रूपों की पूजा उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार के दिन सच्ची श्रद्धा से माता संतोषी की पूजा-आराधना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन शुक्रवार का व्रत भी रखा जाता है।

संतोषी जी की आरती

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता।

अपने सेवक जन की, सुख संपति दाता॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

सुंदर चीर सुनहरी, मां धारण कीन्हो।

हीरा पन्ना दमके, तन शृंगार लीन्हो॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

गेरू लाल छटा छबि, बदन कमल सोहे।

मंद हंसत करुणामयी, त्रिभुवन जन मोहे॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर दुरे प्यारे।

धूप, दीप, मधु, मेवा, भोज धरे न्यारे॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

गुड़ अरु चना परम प्रिय, तामें संतोष कियो।

संतोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही।

भक्त मंडली छाई, कथा सुनत मोही॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

मंदिर जग मग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई।

विनय करें हम सेवक, चरनन सिर नाई॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै।

जो मन बसे हमारे, इच्छित फल दीजै॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

दुखी दारिद्री रोगी, संकट मुक्त किए।

बहु धन धान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिए॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

ध्यान धरे जो तेरा, वांछित फल पायो।

पूजा कथा श्रवण कर, घर आनंद आयो॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

चरण गहे की लज्जा, रखियो जगदम्बे।

संकट तू ही निवारे, दयामयी अम्बे॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

संतोषी माता की आरती, जो कोई जन गावे।

रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति, जी भर के पावे॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता।

अपने सेवक जन की, सुख संपति दाता॥

पाएं सभी आरती का संग्रह सिर्फ श्री मंदिर साहित्य पर।

और ये भी पढ़े

सत्यनारायण जी की आरती खाटू श्याम जी की आरती श्री बृहस्पति देव की आरती बाबा बालकनाथ की आरती

divider
Published by Sri Mandir·April 4, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

शिवरात्रि आरती

शिवरात्रि आरती भगवान शिव की महिमा और आशीर्वाद की प्रार्थना के लिए समर्पित है। यह आरती महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की विशेष पूजा में गाई जाती है, जो भक्तों को भगवान शिव के प्रति समर्पण और भक्ति से जोड़ती है।

right_arrow
Card Image

सोमवार व्रत आरती | ॐ जय शिव ओंकारा

सोमवार व्रत के लिए विशेष आरती 'ॐ जय शिव ओंकारा' का पाठ करें और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें। इस पवित्र आरती से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

right_arrow
Card Image

अम्बे गौरी की आरती

अम्बे गौरी की आरती एक भक्तिपूर्ण स्तुति है, जो देवी दुर्गा के शक्ति स्वरूप को समर्पित है। यह आरती देवी गौरी (माँ पार्वती) की महिमा का गुणगान करती है और उनके भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook