श्रीकृष्ण जी की आरती
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

श्रीकृष्ण जी की आरती

श्रीकृष्ण आरती का नियमित पाठ भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त करने, मन की शांति और जीवन में समृद्धि की ओर ले जाता है।

श्री कृष्ण आरती के बारे में

हर भक्त के प्यारे श्री कृष्ण को कन्हैया, श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकेश या द्वारकाधीश, वासुदेव आदि नामों से जाना जाता है। कहते हैं जो भी एक बार प्रभु को याद कर लेता है प्रभु कभी भी उसका साथ नहीं छोड़ते हैं। यहां पर श्री कृष्ण की मंगलमय आरती प्रस्तुत की जा रही है। प्रतिदिन श्री कृष्ण भगवान की आरती करने पर सांसारिक और आध्यात्मिक दोनों जीवन में सुख शांति समृद्धि का वास होता है और घर परिवार में लक्ष्मी की स्थापना भी हो जाती है।

श्री कृष्ण आरती

ओम जय श्री कृष्ण हरे,

प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।

भक्तन के दुख सारे

पल में दूर करे।।

।। ओम जय श्री कृष्ण हरे ।।

ओम जय श्री कृष्ण हरे,

प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।

भक्तन के दुख सारे,

पल में दूर करे।।

।। ओम जय श्री कृष्ण हरे ।।

परमानंद मुरारी, मोहन गिरधारी,

प्रभु मोहन गिरधारी।

जय रास बिहारी,

जय जय गिरधारी।।

।। ओम जय श्री कृष्ण हरे ।।

कर कंचन कटि कंचन, श्रुति कुंडल माला

प्रभु श्रुति कुंडल माला।

मोर मुकुट पीताम्बर,

सोहे बनमाला.जय जय।।

।। ओम जय श्री कृष्ण हरे ।।

दीन सुदामा तारे दरिद्रों के दुख टारे,

प्रभु दरिद्रों के दुख टारे।

जग के फंद छुड़ाए,

भव सागर तारे।।

।। ओम जय श्री कृष्ण हरे ।।

हिरण्यकश्यप संहारे नरहरि रूप धरे,

प्रभु नरहरि रूप धरे।

पाहन से प्रभु प्रगटे,

यम के बीच परे।।

।। ओम जय श्री कृष्ण हरे ।।

केसी कंस विदारे नल कुबर तारे,

प्रभु नल कुबर तारे।

दामोदर छवि सुंदर,

भगतन के प्यारे।।

।। ओम जय श्री कृष्ण हरे ।।

काली नाग नथैया नटवर छवि सोहे,

प्रभु नटवर छवि सोहे।

फन फन नाचा करते,

नागन मन मोहे।।

।। ओम जय श्री कृष्ण हरे ।।

राजा उग्रसेन पाये माता शोक हरे,

प्रभु माता शोक हरे।

द्रुपद सुता पत राखी,\ करुणा लाज भरे।।

।। ओम जय श्री कृष्ण हरे ।।

ओम जय श्री कृष्ण हरे,

प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।

भक्तन के दुख सारे,

पल में दूर करे।।

।। ओम जय श्री कृष्ण हरे ।।

श्रीमंदिर साहित्य पर पाएं प्रत्येक देवी देवताओं की प्रसिद्ध आरती।

और ये भी पढ़े

शुक्रवार आरती श्री साईं बाबा की आरती श्री अहोई माता की आरती श्री गायत्री माता की आरती

divider
Published by Sri Mandir·July 15, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

शिवरात्रि आरती

शिवरात्रि आरती भगवान शिव की महिमा और आशीर्वाद की प्रार्थना के लिए समर्पित है। यह आरती महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की विशेष पूजा में गाई जाती है, जो भक्तों को भगवान शिव के प्रति समर्पण और भक्ति से जोड़ती है।

right_arrow
Card Image

सोमवार व्रत आरती | ॐ जय शिव ओंकारा

सोमवार व्रत के लिए विशेष आरती 'ॐ जय शिव ओंकारा' का पाठ करें और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें। इस पवित्र आरती से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

right_arrow
Card Image

अम्बे गौरी की आरती

अम्बे गौरी की आरती एक भक्तिपूर्ण स्तुति है, जो देवी दुर्गा के शक्ति स्वरूप को समर्पित है। यह आरती देवी गौरी (माँ पार्वती) की महिमा का गुणगान करती है और उनके भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook