निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर क्या भेजें सोच रहे हैं? अब और नहीं! यहां पाएं बेहतरीन निर्जला एकादशी शुभकामनाएं और संदेश हिंदी में, जिन्हें भेजकर आप अपनों की भक्ति को कर सकते हैं और मजबूत।
निर्जला एकादशी सनातन धर्म का महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा और व्रत रखने के लिए मनाया जाता है। इस दिन व्रति बिना पानी पिए, कठिन उपवासी रहते हैं और विधिपूर्वक भगवान विष्णु की आराधना करते हैं। इस दिन अपनों को भक्तिमय संदेश और शुभकामनाएं भेज सकते हैं। तो पढ़िए हमारे इस लेख को और, भेजें शुभकानमाएं।
निर्जला एकादशी, जिसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। यह व्रत ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन व्रति बिना पानी पीए और बिना अन्न ग्रहण किए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करते हैं। यह व्रत विशेष रूप से कठिन होता है, क्योंकि इसमें न तो जल का सेवन किया जाता है और न ही अन्न का। इसलिए इसे निर्जला व्रत कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही, यह व्रत परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर रखा जाता है, जिससे रिश्तों में स्नेह और आस्था मजबूत होती है। इस खास अवसर पर लोग अपने रिश्तेदारों, मित्रों और परिवार को एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं, ताकि उनके जीवन में भी भगवान विष्णु का आशीर्वाद और समृद्धि बनी रहे। यह व्रत न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह परिवार और समाज में प्रेम और एकता को भी बढ़ाता है।
विष्णु की भक्ति से मुझे नूर मिलता है,सभी के दिलों को बहुत सुकून मिलता है,निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
भगवान विष्णु आएं आपके घर, जीवन को खुशियों से दे भर, न हो जीवन में कोई भी दुख, घर-परिवार में बना रहे सुख। निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
इस पवित्र अवसर पर भगवान विष्णु की कृपा से आपके जीवन में खुशियों की बौछार हो,आपका हर कार्य सफल हो और परिवार में सुख-शांति का वास हो।निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
निर्जला एकादशी का व्रत आपका जीवन खुशियों से भर दे,आपकी हर मनोकामना पूरी हो और भगवान विष्णु का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
भगवान विष्णु की कृपा से हर समस्या हल हो, प्रत्येक कदम अपार सफलता की ओर बढ़ें। निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
विष्णु जिनका नाम है, वैकुंठ जिनका धाम है, निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर, श्रीहरि को शत-शत प्रणाम, निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
ताल बजे, मृदंग बजे, बजे श्रीहरि की वीणा, जय राम, जय राम, जय-जय श्रीकृष्ण हरि। निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
भगवान विष्णु आपको, सुख, शांति, समृद्धि, यश और कीर्ति प्रदान करें। निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
गरज उठेगा सारा आसमान, समंदर भी छोड़ देगा अपना स्थान,
कांप उठेगा सारा जहान, जब गूंजेगा श्रीहरि का महान नाम।
अद्भुत हरि तेरी ये माया, तूने है जग में अपना डेरा जमाया निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
श्री विष्णु की भक्ति से मेरे जीवन में समृद्धि और खुशियाँ आएं,
मेरे सभी दुख और कष्ट समाप्त हों और मुझे संतुष्टि और शांति मिले।
निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
मेरी मेहनत रंग लाए और मुझे सभी कार्यों में सफलता मिले।
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में समृद्धि, सुख और शांति बनी रहे, परिवार के साथ खुशहाल जीवन की शुरुआत हो।
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
भगवान विष्णु की कृपा से मेरे जीवन में सफलता और संतुष्टि का वास हो।
भगवान विष्णु की कृपा से मेरे जीवन में हर ओर सुख, समृद्धि और शांति का आगमन हो। निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
सर्वेश्वर श्री विष्णु की कृपा आप पर बनी रहे, आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
एकादशी का व्रत आपके जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाए, भगवान विष्णु की कृपा से आपके मन की हर इच्छा पूरी हो, एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
निर्जला व्रत से मिले पुण्य महान,
हरि नाम से हो पावन हर स्थान।
भक्ति से जीवन हो निर्मल व सच्चा,
आपको और परिवार को एकादशी की शुभकामनाएं।
हरि भक्ति में लीन हो ये जीवन का राज।
शांति और सद्भाव की हो अनुभूति,
आपको और आपके अपने को शुभ एकादशी।
पाएं आशीष प्रभु के चरणों के दर्शन से।
मन रहे शांत, जीवन में आए उजास,
एकादशी की शुभकामनाएं आपको बारम्बार।
पाएं प्रभु से मोक्ष और कल्याण।
सभी दुखों का हो अंत यही,
आप सभी को शुभ एकादशी।
निर्जला एकादशी का व्रत अत्यधिक महत्व रखता है। जो व्यक्ति इस व्रत को श्रद्धा और निष्ठा से करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। निर्जला एकादशी साल की सभी एकादशियों के समान फल देती है। इस व्रत से जीवन में समृद्धि, सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति आती है। जो व्यक्ति इसे श्रद्धा और निष्ठा से करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह व्रत न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह व्यक्ति को आत्मिक शांति और समाज में सकारात्मकता का अनुभव भी कराता है।
Did you like this article?
पर्यावरण को समर्पित इस दिन पर भेजें जागरूकता भरे संदेश। पाएं बेस्ट वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे 2025 की शुभकामनाएं और मैसेज हिंदी में, जो सभी को पर्यावरण बचाने की प्रेरणा देंगे।
गंगा मैया के पावन पर्व पर दें दिल से शुभकामनाएं। यहां पाएं गंगा दशहरा 2025 की सुंदर और भक्ति से भरी शुभकामनाएं व संदेश हिंदी में, जिन्हें आप अपने अपनों को भेज सकते हैं।
योग से जुड़ें और अपनों को भेजें प्रेरणादायक संदेश। यहां पाएं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की शानदार शुभकामनाएं और हिंदी मैसेज, जो तन और मन को एक नई ऊर्जा देंगे।