नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 2025
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 2025

क्या आप नवरात्रि पर खास शुभकामनाएं ढूंढ रहे हैं? यहाँ पढ़ें माँ दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद से भरे हार्दिक संदेश, जिन्हें आप अपनों तक पहुँचा सकते हैं।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाओं के बारे में

नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का आगमन हो। यह पर्व आपके परिवार में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लेकर आए। नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ और शुभकामना सन्देश के बारे में...

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

वर्ष 2025 में ‘शारदीय नवरात्रि’ का शुभारंभ 22 सितंबर, सोमवार से हो रहा है। महानवमी 01 अक्टूबर, बुधवार को मनाई जाएगी और दुर्गा विसर्जन व विजयदशमी 02 अक्टूबर, गुरुवार को मनाई जाएगी। पूरे भारतवर्ष में भक्तजन उपवास, पूजा, भजन और गरबा-डांडिया जैसे आयोजनों के साथ इस पर्व को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाते हैं।

नवरात्रि का महत्व

‘नवरात्रि’ शक्ति की देवी माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का महापर्व है। ऐसा माना जाता है कि इन नौ दिनों में देवी दुर्गा अपने भक्तों की आस्था व सेवा से प्रसन्न होकर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में सच्चे मन से की गई पूजा से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सफलता व सकारात्मकता आती है।

नवरात्रि शुभकामना संदेश

  • माँ दुर्गा की आराधना से आपका जीवन खुशियों से भर जाए। शुभ नवरात्रि!
  • शक्ति, भक्ति और समृद्धि के इस पर्व पर माँ दुर्गा का आशीर्वाद आपके साथ हो।
  • नौ दिनों का यह पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए। जय माता दी!
  • माँ अम्बे की कृपा से आपका घर सदैव सुख-समृद्धि से भरा रहे।
  • शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा आपको हर संकट से उबारें। शुभ नवरात्रि!
  • नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ! माँ आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करें।
  • माँ दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में शांति और सौभाग्य आए।
  • माँ अम्बे की ज्योति आपके जीवन से अंधकार मिटा दे। शुभ नवरात्रि!
  • नौ देवियों का आशीर्वाद सदैव आपके साथ बना रहे। जय माता दी!
  • माँ दुर्गा की कृपा से आपके सारे दुःख दूर हों और में मनचाही खुशियां मिलें।
  • जय माता दी! इस नवरात्रि माँ आपको स्वास्थ्य, धन और समृद्धि प्रदान करें।
  • माँ दुर्गा आपके जीवन से सभी दुख और विघ्न दूर करें। नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • इस नवरात्रि माँ के आशीर्वाद से आपके जीवन में सफलता और शांति आए।
  • शुभ नवरात्रि! माँ आपकी हर इच्छा पूरी करें।
  • नवरात्रि आपके जीवन में सकारात्मकता और सफलता लेकर आए।
  • माँ अम्बे के आशीर्वाद से आपके जीवन में सब कुछ मंगल हो।
  • इस नवरात्रि माँ दुर्गा आपके जीवन से भय और निराशा को दूर करके साहस और आत्मविश्वास प्रदान करें।
  • माँ अम्बे की कृपा से आपके परिवार में आपसी प्रेम, सम्मान और एकता बनी रहे।
  • माँ दुर्गा आपकी मेहनत को सफलता में बदलें और हर कार्य में आपको सकारात्मक परिणाम दें। शुभ नवरात्रि
  • इस नवरात्रि माँ का आशीर्वाद आपको कठिन परिस्थितियों से निकलने की शक्ति दे, और जीवन को आसान बनाए।
  • इस नवरात्रि माँ अम्बे आपके हर अच्छे संकल्प को पूर्ण करने में सहायक हों। जय माता दी!
  • इस नवरात्रि आपको माता की कृपा से अच्छा स्वास्थ्य, लंबी आयु और संपन्नता का वरदान प्राप्त हो।
  • इस नवरात्रि आपके सभी अधूरे काम पूरे हों और जीवन में मनचाही नई शुरुआत करने का अवसर मिले।
  • नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आपको अपने कार्य में तरक्की मिले और पद प्रतिष्ठा व मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो।
  • इस नवरात्रि माता रानी आपके साथ साथ आपके परिवार व प्रिय जनों का भी कल्याण करें।
  • इस नवरात्रि आपके परिवार में समृद्धि के साथ-साथ आपसी विश्वास और सहयोग बढ़े।
  • नवरात्रि का यह पर्व आपके जीवन के सभी क्लेश दूर करें, और आनंद लाए।
  • नौ देवियों की कृपा से आप शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के साथ साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ और प्रसन्न रहें। जय माता दी!
  • इस नवरात्रि मां अम्बे का आशीर्वाद आपके हर प्रयास को सफल बनाए और जीवन में सुखद बदलाव लाए।
  • इस नवरात्रि आपके घर में भक्ति का दीप जले और हर दिन मंगलमय बने। जय माता दी!

ये थी ‘नवरात्रि’ की कुछ विशेष शुभकामनाएं। इन्हें अपने शुभचिंतकों को भेजकर आप उनके जीवन के लिए माता से मंगलकामना करें। श्री मंदिर कामना करता है कि नौ दुर्गा सदा आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

divider
Published by Sri Mandir·July 7, 2026

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook