
शुक्रवार व्रत के दौरान सात्विक और हल्का आहार लेना चाहिए। यहां जानें, क्या खाएं और कैसे व्रत का सही पालन करें।
शुक्रवार का व्रत करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। जिससे घर में पैसे की तंगी नहीं होती और घर-परिवार में शांति बनी रहती है। इस लेख में हम जानेंगे शुक्रवार के व्रत के नियमों के बारे में कि इस व्रत में आपको क्या खाना चाहिए? और किस समय खाना चाहिए?
शुक्रवार के व्रत में भोजन करने का समय व्रत की परंपरा और नियमों पर निर्भर करता है। आमतौर पर, शुक्रवार के व्रत में भोजन को सूर्यास्त के बाद या पूजा के बाद ग्रहण किया जाता है। व्रत का भोजन पूजा समाप्त होने के बाद ही किया जाता है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और संतोषी माता को समर्पित होता है। आप अपनी श्रद्धा के अनुसार जिनका भी व्रत कर रहे हैं, उनकी पूजा करने के बाद ही भोजन को प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण करें। कई लोग सूर्यास्त के बाद भोजन करते हैं। हमारे पुराणों में यह मान्यता है कि पूरे दिन व्रत रखने से शरीर और मन पवित्र रहते हैं।
अगर आप पूरा दिन उपवास करते हैं, तो दिनभर फल या दूध का सेवन कर सकते हैं और शाम को व्रत का पारण करने के बाद हल्का और सात्विक भोजन ग्रहण कर सकते हैं। व्रत के पारण में मसालेदार खाना न खाएं।
शुक्रवार के व्रत में कुछ लोग व्रत का पारण करने के बाद अपनी मर्जी से भोजन के बाद और भी कुछ खा लेते हैं। जबकि कुछ लोग गुरुवार की रात 12 बजे से शुक्रवार की रात 12 बजे तक व्रत को मानते हैं, और पूरे दिन में केवल एक या दो बार ही अन्न ग्रहण करते हैं।
शुक्रवार के व्रत का महत्व
यह व्रत मुख्य रूप से माता लक्ष्मी और संतोषी माता को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता है। इस व्रत का पूरी श्रद्धा से पालन करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। यह व्रत विशेष रूप से महिलाएँ करती हैं, लेकिन पुरुष भी इसे कर सकते हैं।
व्रत की अवधि
कुछ लोग यह व्रत सिर्फ एक शुक्रवार करते हैं, जबकि अन्य इसे 16 शुक्रवार या नियमित रूप से हर शुक्रवार करते हैं। 16 शुक्रवार के व्रत को खासतौर पर शुभ और फलदायी माना जाता है। इसे विधिपूर्वक संपन्न करने से सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं।
व्रत के दौरान मन, वचन, और कर्म से शुद्ध रहें। किसी से झगड़ा न करें और किसी से कटु वचन न बोलें।
इस दिन दान-पुण्य करने का महत्व है। गरीबों को भोजन, वस्त्र या धन दान करें। माता के व्रत में श्रद्धा और भक्ति के साथ पालन करना अनिवार्य है।
कहा जाता है कि जो श्रद्धा और नियमपूर्वक यह व्रत करता है, उसके जीवन से दुख दूर हो जाते हैं। माता लक्ष्मी की कृपा से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। संतोषी माता का व्रत जीवन में संतोष और सुख लाता है।
इस दिन व्रत कथा का पाठ करना या सुनना अनिवार्य माना गया है। यह कथा व्रत की महिमा और फल दोनों को दोगुना कर देती है।
शुकवार व्रत के पारण में इन बातों का अवश्य ध्यान रखें।
ऐसी ही अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिये श्रीमंदिर के साथ।
Did you like this article?

Book online puja with Sri Mandir easy booking, personalized rituals with your name & gotra, puja video on WhatsApp, and Aashirwad Box delivery. Trusted online puja services in India.
चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त जानें। देवी दुर्गा की उपासना के लिए महत्वपूर्ण दिन और पूजा विधि की जानकारी प्राप्त करें।

नवरात्रि का दूसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना और इसके विशेष महत्व के बारे में। देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन के धार्मिक उपाय जानें।