आश्विन प्रारंभ उत्तर 2025 कब है?
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

आश्विन प्रारंभ उत्तर 2025 कब है?

जानिए आश्विन प्रारंभ उत्तर 2025 की तिथि और महत्व। इस अवधि में धार्मिक अनुष्ठान और व्रत-त्योहारों की शुरुआत होती है, जिससे जीवन में पुण्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

आश्विन प्रारम्भ *उत्तर संपूर्ण जानकारी

हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल का सातवां महीना आश्विन मास कहलाता है। आश्विन मास का नाम 'आश्विनी' नक्षत्र के कारण ही पड़ा है। 'आश्विनी' हिंदू कैलेंडर में समय की गणना में उपयोग किए जाने वाले 27 नक्षत्रों में से पहला है। हर मास की तरह इस मास में भी कई महत्वपूर्ण व्रत-त्यौहार मनाए जाते हैं, व धार्मिक अनुष्ठान भी किये जाते हैं।

2025 में कब से शुरू होगा आश्विन माह

  • इस वर्ष आश्विन मास का प्रारंभ 08 सितंबर 2025, सोमवार को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होगा।
  • आश्विन मास का समापन 08 अक्टूबर 2025, बुधवार को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होगा।

आश्विन माह प्रारंभ क्या है?

आश्विन मास हिन्दू पंचांग का सातवाँ महीना है, जो भाद्रपद माह के बाद आता है। यह चंद्र मास होता है और प्रायः सितंबर–अक्टूबर के बीच पड़ता है। जब सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करता है और पितृपक्ष समाप्त होकर शरद ऋतु का आगमन होता है, तब आश्विन माह का प्रारंभ माना जाता है।

आश्विन मास का महत्व क्या है?

देव उपासना के साथ-साथ आश्विन मास पितृ पूजन के लिये भी विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि इस मास में भी सभी तरह के मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

आश्विन मास से सूर्य का प्रभाव धीरे धीरे कम होने लगता है, और शनि व तमस का प्रभाव बढ़ता जाता है। आश्विन मास दो भागों में बंटा हुआ है. कृष्ण पक्ष को पितृपक्ष कहा जाता है। इसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। इस मास के कृष्ण पक्ष में जहां पितरों के आशीर्वाद से जीवन में चल रही समस्याएं दूर होती हैं, वहीं आश्विन शुक्ल पक्ष में मां दुर्गा के आशीर्वाद से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

जिस तरह श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित रहता है, भाद्रपद को भगवान कृष्ण का महीना माना जाता है, उसी तरह आश्विन मास माता दुर्गा को समर्पित रहता है। भारत में हर साल चार नवरात्र मनाए जाते हैं, लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्र विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में आरंभ होता है, और विजयादशमी पर इसका समापन होता है। नवरात्रि के दौरान भक्त 9 दिनों तक व्रत रखते हैं, और विधि-विधान से दुर्गा मां की पूजा करते हैं।

आश्विन माह का धार्मिक महत्व क्या है?

  • आश्विन मास को अत्यंत पवित्र माना गया है क्योंकि इसी माह में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होता है।
  • इस महीने में देवी दुर्गा, महालक्ष्मी, सरस्वती की विशेष पूजा होती है।
  • पितृपक्ष के बाद आश्विन मास प्रारंभ होने पर देवताओं की पूजा-पाठ का समय शुरू हो जाता है।
  • इसी माह में महालय अमावस्या, दुर्गा पूजा, दशहरा (विजयादशमी), शरद पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण पर्व पड़ते हैं।
  • आयुर्वेद के अनुसार, इस मास से शरद ऋतु का आरंभ होता है, जो स्वास्थ्य और साधना के लिए उपयुक्त माना जाता है।

आश्विन मास में क्या दान करें?

मान्यता है कि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि में कुंवारी कन्याओं को धन, वस्त्र, भोजन, फल, मिष्ठान आदि का दान देने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

आश्विन प्रारम्भ में क्या करना चाहिए?

  • आश्विन मास में भगवान सूर्य की उपासना लाभकारी मानी जाती है।
  • कृष्ण पक्ष में पितरों की उपासना, पिंडदान, और दान-धर्म अवश्य करें।
  • शुक्ल पक्ष में देवी की उपासना करें, और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • आश्विन मास में पौधे लगाने का भी विशेष महत्व है।
  • मान्यता है कि इस मास में स्नान-दान करने से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • आश्विन मास में तिल और घी का दान जरूर करना चाहिए।
  • घर के भीतर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

आश्विन माह में क्या नहीं करना चाहिए?

  • आश्विन मास में दूध का प्रयोग वर्जित माना जाता है।
  • जहां तक सम्भव हो इस महीने करेला न खाएं।
  • आश्विन मास में बैंगन, मूली, मसूर की दाल, चना आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
  • सात्विक भोजन करें। प्याज-लहसुन या तामसिक भोजन से बचें।
  • आश्विन मास में शारदीय नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण पर्व आते हैं, इसलिए इस महीने मांस-मदिरा का सेवन न करें।
  • आश्विन मास में किसी के प्रति मन में बैर-भाव न रखें। सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार रखें।

आश्विन माह में पड़ने वाले संपूर्ण पर्व एवं व्रत-त्यौहार

1 सितंबर, सोमवार – ज्येष्ठ गौरी पूजा 2 सितंबर, मंगलवार – ज्येष्ठ गौरी विसर्जन 3 सितंबर, बुधवार – परिवर्तिनी एकादशी 4 सितंबर, बृहस्पतिवार – वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती, कल्कि द्वादशी 5 सितंबर, शुक्रवार – ओणम, शिक्षक दिवस, शुक्र प्रदोष व्रत 6 सितंबर, शनिवार – गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी 7 सितंबर, रविवार – पूर्णिमा श्राद्ध, चंद्र ग्रहण (पूर्ण), भाद्रपद पूर्णिमा व्रत 8 सितंबर, सोमवार – पितृपक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा श्राद्ध 9 सितंबर, मंगलवार – द्वितीया श्राद्ध 10 सितंबर, बुधवार – तृतीया श्राद्ध, चतुर्थी श्राद्ध, विघ्नराज संकष्टी 11 सितंबर, बृहस्पतिवार – पंचमी श्राद्ध, महा भरणी 12 सितंबर, शुक्रवार – षष्ठी श्राद्ध, मासिक कार्तिगई 13 सितंबर, शनिवार – सप्तमी श्राद्ध 14 सितंबर, रविवार – अष्टमी श्राद्ध, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, जीवित्पुत्रिका व्रत, अष्टमी रोहिणी, रोहिणी व्रत, हिंदी दिवस, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 15 सितंबर, सोमवार – नवमी श्राद्ध, विश्वेश्वरैया जयंती, अभियंता दिवस 16 सितंबर, मंगलवार – दशमी श्राद्ध 17 सितंबर, बुधवार – एकादशी श्राद्ध, विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति, इंदिरा एकादशी 18 सितंबर, बृहस्पतिवार – द्वादशी श्राद्ध 19 सितंबर, शुक्रवार – त्रयोदशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध, शुक्र प्रदोष व्रत 20 सितंबर, शनिवार – चतुर्दशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि 21 सितंबर, रविवार – सर्वपितृ अमावस्या, दर्श अमावस्या 22 सितंबर, सोमवार – महाराजा अग्रसेन जयंती, नवरात्रि प्रारंभ (घटस्थापना), शरद सम्पात, सूर्य ग्रहण (आंशिक) 23 सितंबर, मंगलवार – चंद्र दर्शन 25 सितंबर, बृहस्पतिवार – विनायक चतुर्थी 26 सितंबर, शुक्रवार – उपांग ललिता व्रत 27 सितंबर, शनिवार – बिल्व निमंत्रण, स्कंद षष्ठी 28 सितंबर, रविवार – कल्पारंभ, अकाल बोधन 29 सितंबर, सोमवार – सरस्वती आवाहन, नवपत्रिका पूजा, आश्विन नवपद ओली प्रारंभ 30 सितंबर, मंगलवार – दुर्गा अष्टमी, संधि पूजा, मासिक दुर्गाष्टमी

तो दोस्तों, ये थी आश्विन प्रारंभ 'उत्तर से संबंधित संपूर्ण जानकारी। हमारी कामना है कि इस मास में आने वाले सभी पर्व त्योहार आपके लिए खुशियां लेकर आएं, और आपकी पूजा-अर्चना सफल हो।

divider
Published by Sri Mandir·September 2, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

नवरात्रि का नौवां दिन

नवरात्रि का नौवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ सिद्धिदात्री की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का आठवां दिन

नवरात्रि का आठवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ महागौरी की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का सातवां दिन

नवरात्रि का सातवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ कालरात्रि की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर माँ की कृपा प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook