गंगा सप्तमी कथा

गंगा सप्तमी कथा

रिद्धि-सिद्धि, यश-सम्मान मिलता है


गंगा सप्तमी व्रत कथा (Ganga Saptami Vrat Katha)

पौराणिक काल में भागीरथ नामक एक पराक्रमी राजा हुआ करता था। महर्षि कपिल की क्रोध की ज्वाला में जलकर भस्म हो गए थे और उन्हें कभी भी मुक्ति नहीं मिल पाई। उनके पूर्वजों को गंगा के जल से ही मुक्ति मिल सकती थी, जिसके लिए देवी गंगा को धरती पर लाना ज़रूरी था।

देवी गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए भागीरथ ने कठोर तपस्या की, जिसे देखकर मां गंगा प्रसन्न हुईं और उनसे वरदान मांगने के लिए कहा। राजा ने मां से धरती पर आने का आग्रह किया, जिससे उनके पूर्वजों की आत्मा को शांति मिल पाए। मां गंगा धरती पर आने के लिए मान गईं। लेकिन उन्होंने भागीरथ को बताया कि अगर वह स्वर्ग से सीधा पृथ्वी पर आएंगी तो पृथ्वी उनके वेग और गति को सहन नहीं कर पाएगी।

इस समस्या के समाधान के लिए देवी गंगा ने भागीरथ को भगवान शिव की आराधना करने के लिए कहा। भागीरथ शिव भक्ति में पूरी तरह लीन हो गए और इससे प्रसन्न होकर स्वयं महादेव ने उन्हें दर्शन दिए। जब शिव जी ने उन्हें वरदान मांगने के लिए कहा तो उन्होंने अपनी समस्या के बारे में बताया। भागीरथ की समस्या सुनकर महादेव ने इसका समाधान निकाला और गंगा जी को अपनी जटाओं में कैद कर लिया। फिर जटा से एक लट को खोल दिया जिससे देवी गंगा सात धाराओं में पृथ्वी पर प्रवाहित हुईं। इस प्रकार भागीरथ मां गंगा को धरती पर लाने में और अपने पूर्वजों को मुक्ति दिलाने में सफल रहे।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
शिव पार्वती विवाह कथा
क्या आप जानते हैं भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की अद्भुत कथा? जानिए इस दिव्य मिलन की कथा और उससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।
thumbnail
किन 8 नागों की होती है पूजा?
नाग पंचमी पर कौन-कौन से नाग पूजे जाते हैं? अनंत, वासुकी, पद्म जैसे 8 महान नागों की पूजा से मिलती है कृपा जानिए इनकी पूरी जानकारी।
thumbnail
राधा बनी नागदेवता की बहन कथा
क्या आप जानते हैं कि नाग पंचमी पर राधा जी को नागदेवता की बहन माना जाता है? जानें इस अनोखी कथा के पीछे छिपा रहस्य और इसका धार्मिक महत्व।
thumbnail
नाग पंचमी की कथा
क्या नागदेवता एक मां के दुख में साथी बने? जानिए नाग पंचमी की यह चमत्कारी कथा जिसमें खोए हुए पुत्र को नागों ने जीवनदान दिया।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook