फ्रिज किस दिन खरीदना चाहिए और किस दिन नहीं
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

फ्रिज किस दिन खरीदना चाहिए और किस दिन नहीं

हिंदू ज्योतिष और परंपराओं के अनुसार घर में फ्रिज जैसी उपयोगी वस्तुएं खरीदने के लिए कुछ विशेष दिन बेहद शुभ माने जाते हैं। जानिए सप्ताह के कौन-से दिन फ्रिज खरीदना अच्छा होता है और किन दिनों में इसे नहीं खरीदना चाहिए।

फ्रिज खरीदने के शुभ दिन के बारे में

फ्रिज खरीदना तो हर घर की जरूरत है, लेकिन क्या आप जानते हैं सही दिन पर लिया गया फ्रिज आपके घर में ठंडक के साथ सुख-शांति और बरकत भी बढ़ा सकता है? इस आर्टिकल में जानिए फ्रिज खरीदने के शुभ दिन, ताकि आपकी रसोई हमेशा ताजगी और खुशियों से भरी रहे।

फ्रिज कब खरीदें और कब नहीं? जानें शुभ-अशुभ दिन

घर में रखा हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न केवल सुविधा का साधन होता है, बल्कि उसका सीधा संबंध हमारे जीवन की ऊर्जा, धन, स्वास्थ्य और मानसिक शांति से भी होता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र दोनों के अनुसार, फ्रिज की खरीदारी यदि शुभ तिथि, वार और मुहूर्त में की जाए, तो यह घर में समृद्धि, स्थिरता और स्वास्थ्य लाभ को बढ़ाता है। वहीं, गलत समय में खरीदने से परेशानियां, धन हानि और मानसिक तनाव हो सकते हैं। इस लेख में जानिए फ्रिज खरीदने के लिए शुभ दिन कौन सा है, और किस दिन इसे नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा, फ्रिज खरीदने के समय क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए।

फ्रिज खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन कौन सा है और क्यों?

  • शुक्रवार: शुक्र को वैभव, ऐश्वर्य और सुंदरता का प्रतीक माना गया है। फ्रिज भी शीतलता प्रदान करने वाला और भौतिक सुख से जुड़ा एक संसाधन है। ऐसे में शुक्रवार के दिन इसकी खरीदारी करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

  • गुरुवार: गुरु ग्रह ज्ञान, धन-धान्य में समृद्धि और हर कार्य में सफलता प्रदान करने वाले माने जाते हैं। इसी वजह से कहा जाता है कि इस दिन फ्रिज या अन्य घरेलू सामान खरीदने से घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है।

  • चंद्रमास या शुक्ल पक्ष: चंद्रमा की बढ़ती कलाएं शुभ ऊर्जा को दर्शाती हैं। इसलिए शुक्ल पक्ष में कोई भी नया सामान, विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खरीदना लाभदायक होता है।

  • विशेष पर्व व तिथि पर: अक्षय तृतीया अक्षय फल देने वाली तिथि है, इसलिए आप इस दिन नई फ्रिज खरीद कर घर ला सकते हैं।

  • धनतेरस: यह दिन भी धन, धातु और उपकरणों की खरीद के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। वहीं नए काम या घर से जुड़ी किसी वस्तु की खरीदारी के लिए नवरात्रि का समय भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा गुरु पुष्य योग, रवि पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग जैसे विशेष योग पर आप फ्रिज की खरीददारी कर सकते हैं।

फ्रिज किस दिन न खरीदें और क्यों?

  • शनिवार: शनिदेव लोहे, तेल और भारी वस्तुओं के कारक हैं। इस दिन कोई भी भारी या विद्युत उपकरण खरीदना शनि दोष को आमंत्रित कर सकता है। इससे मशीन जल्दी खराब हो सकती है या घर में तनाव बढ़ सकता है।

  • मंगलवार: मंगल को अग्नि तत्व का प्रतिनिधि माना जाता है। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने से अग्नि संबंधी दोष जैसे ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट आदि होने की संभावना हो सकती है। बता दें कि मंगलवर के दिन ये खरीददारी करने से कर्ज, विवाद और अचानक हानि हो सकती है।

  • अमावस्या और ग्रहण काल: अमावस्या वह ग्रहण कल के दिन तामसिक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। ग्रहण में कोई भी शुभ कार्य, खासकर खरीदारी वर्जित होती है, ऐसे में इस दिन फ्रिज की खरीदारी ना करें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है।

  • राहुकाल: राहु भ्रम और दुर्घटनाओं का कारक है, इसलिए जब राहु काल हो, तो फ्रिज या अन्य महंगे उपकरण भूल कर भी ना खरीदें।

फ्रिज खरीदते समय विशेष सावधानियां

  • फ्रिज को उत्तर, उत्तर पूर्व या पश्चिम की दिशा में रखना वास्तु के हिसाब से शुभ होता है।

  • काला रंग राहु और शनि से जुड़ा होता है, इसलिए इस रंग का फ्रिज खरीदने से बचें। सफेद सिल्वर या हल्के रंग शुभ माने जाते हैं।

  • फ्रिज की खरीदारी कर उसे घर में लाने के बाद भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद ही उसका उपयोग शुरू करें। इससे समृद्धि आएगी।

  • नई फ्रिज खरीदने के बाद इसका उपयोग सबसे पहले किसी कन्या के द्वारा या घर के बुजुर्ग सदस्य के द्वारा कराएं। इससे घर में सुख शांति आएगी।

वास्तु और ज्योतिष के अनुसार सही दिन और सही दिशा में फ्रिज खरीद कर रखने से न केवल वह लंबे समय तक चलता है, बल्कि घर में सुख, समृद्धि और शांति भी बनी रहती है। इसलिए शुक्रवार, गुरुवार, या शुभ योगों के दिन ही इसकी खरीदारी करें, और मंगलवार, शनिवार या अमावस्या जैसे दिनों में फ्रिज खरीदने से बचें।

divider
Published by Sri Mandir·July 2, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

बर्तन किस दिन खरीदना चाहिए और किस दिन नहीं

क्या आप जानते हैं कि बर्तन खरीदने के लिए भी शुभ और अशुभ दिन होते हैं? जानिए ज्योतिष और हिंदू परंपराओं के अनुसार बर्तन किस दिन खरीदना चाहिए और किस दिन नहीं।

right_arrow
Card Image

पर्स किस दिन खरीदना चाहिए और किस दिन नहीं

पर्स खरीदना धन और लक्ष्मी से जुड़ा होता है। जानिए ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किस दिन पर्स खरीदना शुभ माना जाता है और किन दिनों में इससे बचना चाहिए।

right_arrow
Card Image

टीवी किस दिन खरीदना चाहिए और किस दिन नहीं

टीवी खरीदने के लिए सप्ताह के कौन-से दिन शुभ माने जाते हैं? जानिए किन दिनों में टीवी खरीदना लाभकारी होता है और किन दिनों में इससे बचना चाहिए।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook